: युवा जागृति संगठन एवं यूथ कांग्रेस द्वारा मनाया गया महिला दिवस
Sat, Mar 11, 2023
युवा जागृति संगठन एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस की महासचिव रूबी तिवारी द्वारा आयोजित महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अथिति ज्योत्स्ना चरणदास महंत,विशिष्ट अतिथि अर्चना उपाध्याय सदस्य महिला आयोग छ.ग., उषा तिवारी पुर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण,सपना चौहान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर, कुसुम द्विवेदी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर,प्रेम लता डालमिया समाज सेविका,रुपा तिवारी एल्डरमेन,गीता गभेल एल्डरमेन,सुनीता तिग्गा प्रदेश कोषाध्यक्ष सेवादल,ममता अग्रवाल जिलाध्यक्ष महिला सेवादल कोरबा,द्रौपदी तिवारी,क्रांती सोनी संयुक्त महामंत्री कोरबा कांग्रेस कमेटी,शशिलता पांडेय पुर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कोरबा,पुष्पा पात्रे जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस कोरबा,उस्मान खान वरिस्ठ कांग्रेसी,कृपा राम साहू एम आई सी कोरबा नगर निगम,सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष पूर्वांचल बालको एवं युवा जागृति के पधादिकारि,प्रभारी,सदस्य, एवं यूथ कांग्रेस के सदस्य,कांग्रेस परिवार के लोग और महिलायें भारी संख्या में उपस्थित थे।महिला दिवस के अवसर पर खेल कूद का भी आयोजन हुआ एवं सभी को श्रीमती ज्योत्स्ना चरण दास महंत जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
*इस कार्यक्रम में युवा जागृति के तरफ से महासचिव बुधेस्वर चौहान एवं कोषाध्यक्ष ललन ठाकुर एवं यूथ कांग्रेस की तरफ से रूबी तिवारी एवं ममता कटकवार की महत्वपूर्ण भुमिका रही*
: हत्या की प्रयास करने वाले चार आरोपी जेल दाखिल
Thu, Mar 9, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसक्ती - रात्रि में गंदी गाली देने से मना करने पर आरोपीगणों द्वारा मां बहन की गंदी गालियां देते हुवे एक राय होकर जान से मारने की नियत से टांगी के पासा और डंडा से सिर को मारकर चोट पहुंचाकर हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गायत्री सिंह ने अरविन्द तिवारी को बताया गत आठ मार्च को प्रार्थी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सात मार्च की रात्रि लगभग ग्यारह बजे गांव के पड़ोसी सालिक राम कोशले , छत्रपाल कोशले , सूरज कोशले और गणेशराम कोशले के द्वारा ग्राम पंचायत को गंदी गंदी गाली दे रहे थे। चूंकि प्रार्थी का मां वार्ड पंच है , जिस कारण गाली खराब लगने पर अपने भाई गिरधारी खुंटे के साथ बाहर निकलकर गाली देने से मना करने लगे। जिस पर आरोपीगणो के द्वारा एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की नियत से टांगी के पासा तथा डंडा से सिर को मारकर चोंट पहुचाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा मे अपराध क्रमांक 69/2023 धारा 294 ,506 ,323 ,307, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के आरोपियो के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर०आहिरे (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिह (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी महोदय चन्द्रपुर डभरा बी.एस.खुटिया (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपियों के त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेश प्राप्त होने पर प्रकरण के आरोपियो सालिक राम पिता नानदाउ कोसले उम्र 50 वर्ष , गणेशराम पिता नानदाउ कोसले उम्र 40 वर्ष , छत्रपाल पिता सालिकराम कोसले उम्र 20 वर्ष और सूरज पिता सालिकराम कोसले उम्र 18 वर्ष सभी निवासी धुरकोट थाना डभरा जिला-सक्ती को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के.के. महतो , उनि लक्ष्मण खुंटे , प्रधान आरक्षक रामप्रसाद चैहान , आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर , देवनारायण चन्द्रा , लक्ष्मीनाराण पटेल , राधेश्याम बरेठ , महासिह सिदार व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
: एसपी विजय अग्रवाल ने किया महिलाओं का सम्मान
Thu, Mar 9, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली त्योहार के मद्देनजर जिला पुलिस बल जांजगीर-चांपा द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं परिवार परामर्श केन्द्र के नवीन सदस्यों का स्वागत तथा पुराने सदस्यों के विदाई समारोह का आयोजन गत दिवस परिवार परामर्श केन्द्र में किया गया। उक्त कार्यक्रम विजय अग्रवाल पुलिय अधीक्षक की अध्यक्षता मे संपन्न हुई , जिसमें जिला जांजगीर चांपा के विभिन्न थाना चौकी एंव कार्यालयो में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारीगण , नवीन/पुराने परिवार परामर्शदात्री के सदस्य तथा योग विद्या स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन परामर्शदात्री सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया उसके पश्चात् नवीन परामर्शदात्री सदस्यो का परिचय लिया गया। इस दौरान नवीन परामर्शदात्री के सदस्यों द्वारा अपने लगन एवं मेहनत तथा उत्साह से अपने कार्यो का निर्वहन करने के संबंध में इच्छा जाहिर की गई। पुराने परामर्शदात्री सदस्यो द्वारा परामर्शदात्री के संबंध में लंबे समय से कार्य करने के अनुभव को साझा किया गया , साथ ही नवीन सदस्यों को उत्साह एवं निष्पक्ष भावना से कार्य करने एवं प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलहनामा से कराये जाने की सलाह दिये गये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुराने परामर्शदात्री के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में एसपी अग्रवाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ की सम्मान को दृष्टिगत रखते हुये स्व. सुश्री शशिकांता राठौर की परिवार परामर्श केन्द्र को दिये गये योगदान को प्रेरणाश्रोत बताया गया। परिवार परामर्श केन्द्र को नवीन स्थान मे सर्व सुविधा युक्त बनाने का प्रयास करने एवं होली पर्व के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग ड्यूटी करने से महिलाये निडर एवं निर्भिक होकर गली एव मोहल्लो मे होली खेलने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला पुलिस अधीकारी एवं कर्मचारियों को विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय सुश्री शशिकांता राठौर राज्य महिला आयोग सदस्य को नवीन एवं पुराने परामर्शदात्री सदस्यो तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर में संकिय भुमिका को याद करते हुये भावुक होकर श्रद्धांजली दी गई। योग विद्या शिक्षको द्वारा समय समय पर रक्षित केन्द्र एंव जिला जेल जांजगीर मे योगाभ्यास कराया जाता है। जिन्हे शाल एंव श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा महिला पुलिस कर्मचारी को श्रीफल व गुलाब देकर सम्मानित किया गया। नवीन परामर्शदात्री के सदस्य दुष्यंत सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रकरण का निराकरण परिवार परामर्श केन्द्र में ही करने का प्रयास करने के संबंध में बताया। वहीं संतोष राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा - नारी-नारी कहते है नारी नर की खान। नारी से नर होत है ध्रुव प्रहलाद समान। उक्त कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया , जिनके द्वारा यत्र नारी पूज्यंते तत्र देवता रमन्ते उद्बोधित कर कार्यक्रम का संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 60-70 लोग उपस्थित रहे।