: बाल्को क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन, प्रशासन मौन
Mon, Dec 12, 2022
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बाल्को के विभिन्न क्षेत्रों में जहां पर रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है वही क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज से संबंधित भी कार्य निरंतर जारी हैं, जैसे अवैध ईंट का निर्माण, अवैध मिट्टी खनन इत्यादि। हैरत की बात है कि अवैध खनिज व रेत का परिवहन करने के दौरान ट्रैक्टर के वाहन चालक बिना लाइसेंस के भी होते हैं जिन पर यातायात विभाग की कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं, यह धड़ल्ले से क्षेत्र के मुख्य मार्गो तथा गली मोहल्लों में वाहन को तेज गति से चलाते हुए लापरवाही पूर्वक बिना जरूरी दस्तावेज के सड़कों पर अपनी वाहनों को दौड़ाते हैं, आखिर शासन प्रशासन ने कुछ सोच समझकर ही वाहन चलाने हेतु वाहन लाइसेंस को आवश्यक किया है, इसके बावजूद बाल्को क्षेत्र में अवैध रेत व खनिज का ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन करने वाले वाहन चालकों के पास वाहन चलाने का लाइसेंस तक नहीं होता जिसे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना निरंतर बनी रहती है। यदि इन वाहनों के गहराई से कागजात की जांच करें तो संभव है कि इनके कागजात भी पूरे प्राप्त नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि क्षेत्र में अनेको पाठशाला है इन्हीं मार्गों से होते हुए स्कूली छात्र व छात्राएं पैदल अथवा साइकल से अपने-अपने स्कूल तक पहुंचते हैं, इन्हीं मार्गों पर बिना लाइसेंस धारक अवैध रूप से खनिज का अपने ट्रैक्टरों में लदान कर गंतव्य तक पहुंचते हैं, जिसे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। शासन प्रशासन को चाहिए कि ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करें ताकि राजस्व को हो रही हानि को बचाया जा सके तथा क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर भी कमी आ सके।
ऐसे ही एक वाहन क्रमांक CG-12,AQ-7321 के वाहन स्वामी जिसका नाम बसंत देवांगन बताया जा रहा है जिन्हें हमारे समाचार भारतीय news24 के संपादक मुकेश भारती ने ट्रैक्टर को रोका तो उस में अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था जोकि बालको स्थित भद्रापारा में किया जा रहा था, हैरत की बात यह रही कि उक्त वाहन से क्षेत्र में अवैध खनिज का परिवहन तो किया ही जा रहा था साथ ही उक्त ट्रैक्टर चालक भी बिना लाइसेंस का ही प्राप्त हुआ, किसके पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस प्राप्त नहीं हो सका। गौरतलब है कि क्षेत्र में इस तरह के अनेकों वाहन है जोकि क्षेत्र में धड़ल्ले से अपने वाहन की गति को तेज करते हुए लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं जिससे दुर्घटनाएं निर्मित हो रही हैं तथा बड़ी दुर्घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती है। बहरहाल शासन प्रशासन को इसपर ध्यान देते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि सड़कों पर राहगीर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
: नशीले इंजेक्शन का ग्राहक तलाशता शातिर ड्रग तस्कर जेल दाखिल
Mon, Dec 12, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टअम्बिकापुर - नशीले इंजेक्शन के विरूद्ध सरगुजा पुलिस की लगातार जारी कार्यवाही की कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतीक्षा बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र ने घेराबंदी कर तीस नग अवैध मन: प्रभावी नशीले इंजेक्शन के साथ शातिर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में अम्बिकापुर पुलिस न्यूज ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पाण्डेय एवं उनकी टीम को मुखबिर से सुचना मिली कि एक संदेही सफ़ेद रंग के थैला मे नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल संदेही की घेराबंदी कर गौरव पथ रोड से पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रवि कश्यप साकिन मायापुर अम्बिकापुर का होना बताया , जब गवाहों की उपस्थिति मे संदेही की तलाशी ली गई। तब संदेही के कब्जे से एक सफ़ेद रंग के थैला मे रखे ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन आईपी 15 नग एवं फेनिरामाइन मेलेट इंजेक्शन आईपी एविल 15 नग कुल 30 नग नशीला इन्जेक्शन (स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधी) कुल जुमला रकम 9000 रुपये का जप्त किया गया। आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ नशीले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पाण्डेय , आरक्षक विमल सिंह , शहबाज खान ,अतुल सिंह , इम्तियाज शामिल रहे।
: घर में घुसकर बलात्कार करने का फरार आरोपी जेल दाखिल
Mon, Dec 12, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसक्ती - रात्रि में दरवाजा को धक्का मार घर के अंदर घुसकर जबरदस्ती बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने वाले डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी को जम्मू कश्मीर से तलब कर आखिरकार जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक डी०आर० टंडन ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया / पीड़िता ने दिनांक 23 जुलाई 2021 को थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 16 जुलाई 2021 को रात्रि खाना खाकर अपने मायका के कमरे में सो रही थी। तभी रात्रि करीबन साढ़े ग्यारह बजे कन्हैया बरेठ दरवाजा को धक्का देकर खोलकर अन्दर घुसकर जबरन प्रार्थिया के साथ बलात्कार किया , चिल्लाने पर मुंह को दबा दिया तथा अपने मोबाईल में अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। तुम्हारा विडियों और फोटो रखा हूँ , तुम्हारे पति को भेज दूंगा नही तो मेरे साथ भाग चलों बोला और किसी को बताने पर जान सहित मारने की धमकी देते हुये भाग गया। इसके बाद जब वह उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी कन्हैया बरेठ अश्लील वीडियों और फोटो को उसके पति के मोबाईल में भेज दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/2021 धारा 376 ,450 , 506बी भा०द०वि० 67 आईटी एक्ट धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। महिला संबंधी अपराधों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर.०आहिरे (भापुसे) द्वारा आरोपी की पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किये जाने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती गायत्री सिंह (रापुसे) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती मोहम्मद तस्लीम आरिफ के कुशल दिशा निर्देशन पर विवेचना के दौरान घटना दिनांक से फरार आरोपी कन्हैया बरेठ को तलब कर थाना लाकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी कन्हैया लाल बरेठ उर्फ कुशु पिता टीकाराम बरेठ उम्र 24 साल साकिन बर्रा भाठापारा थाना जैजैपुर का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आज उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में जैजैपुर थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक डी०आर० टण्डन , प्रधान आरक्षक योगेश्वर बंजारे , आरक्षक राजेश यादव , सुरेश कुर्रे का विशेष योगदान रहा।