: अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिसकर्मी हुये सम्मानित
Mon, Jul 25, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - कुछ दिनों पहले ही पारसमणी पत्थर की लालच में हत्या करने वाले आरोपियों एवं नाबालिका बालिका को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को आज पुलिस अधीक्षक डा० विजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बताते चलें प्रार्थियां रामवती यादव निवासी मुनुंद की रिपोर्ट पर दिनांक गत 09 जुलाई को थाना जांजगीर मे गुम इंसान तथा अपराध क्र 459/22 धारा 458 /457 /380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी टेकचंद जायसवाल (उम्र 49 वर्ष) निवासी लोहराकोट थाना बाराद्वार / रामनाथ श्रीवास (उम्र 52 वर्ष) निवासी महमदपुर थाना अकलतरा / राजेश हरवंश (उम्र 40 वर्ष) निवासी बिरगहनी थाना बलौदा / मनबोधन यादव निवासी बिरगहनी थाना बलौदा / छवी प्रकाश जायसवाल (उम्र 21 वर्ष) निवासी लोहराकोट थाना बाराद्वार / यासिन खान (उम्र 21 वर्ष) निवासी रिसदी जिला कोरबा / खिलेश्वर राम पटेल (उम्र 42 वर्ष) निवासी सिर्री थाना पामगढ हा मु हरदी बाजार जिला कोरबा / तेजराम पटेल (उम्र 26 वर्ष) निवासी बोइदा थाना पाली जिला कोरबा / अंजू कुमार पटेल (उम्र 28 वर्ष) निवासी कापूबहरा जिला कोरबा एवं शांति बाई यादव (उम्र 22 वर्ष) निवासी बिरगहनी थाना बलौदा के द्वारा पारसमणी पत्थर के कारण हत्या करना स्वीकार करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले निरीक्षक उमेश साहू / निरीक्षक विवेक पाण्डेय / उनि कामिल हक / उनि अवनीश श्रीवास / उनि सुरेश ध्रुव / सउनि सतोष तिवारी / कृष्णपाल सिंह कंवर / प्रधान आरक्षक राजकुमार चन्द्रा / मनोज तिग्गा / यशवंत राठौर / मुकेश यादव / मोहन साहू / श्रीमती राजकुमारी मार्को / जगदीश अजय / आरक्षक मनीष राजपूत / दिलीप सिंह / प्रतीक सिह / उमेश यादव एवं अमन सिंह राजपूत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह अंधेकत्ल की दूसरी कड़ी में थाना शिवरीनारायण क्षेत्रांतर्गत ग्राम तिवारीपारा खरौद की नाबालिक बालिका का कंकाल तिवारीपारा खरौद स्थित जोरवा तालाब के किनारे बेसरम झाड़ में पड़ा हुआ मिलने की सूचना पर मर्ग क्रमांक 41/2022 धारा 174 जा.फौ. कायम किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी परदेशी लाल पंकज (उम्र 62 वर्ष) निवासी तिवारीपारा वार्ड नं. 01 खरौद को द्वारा नाबालिक बालिका को बिस्किट देने के बहाने बहला फुसलाकर कपुरताल तालाब स्थित एकांत मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करना और नाबालिक बालिका के चिल्लाने पर उसके मुॅह व गला को दबाकर हत्या कर इसकी लाश को जूट के बोरा मे भरकर जोरवा तालाब किनारे झाड़ियों में फेंकने पर आरोपी परदेशी लाल पंकज को गत 22 जुलाई को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।इस नाबालिक बालिका की अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने एवं आरोपी की गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निरीक्षक रवींद्र अनंत / उनि संतोष कुमार शर्मा / सउनि रामप्रसाद बघेल / संतोष बंजारे / संतोष तिवारी / प्रधान आरक्षक विक्टर कुजूर / राजकुमार चंद्रा / किशोर दीवान / आरक्षक रामकुमार कश्यप / प्रवीण साहू / विकास मिश्रा / रोहित कहरा / मनीष राजपूत / श्रीकांत सेंगर / अर्जुन यादव / सुंदर अनंत / महिला आरक्षक मोनिका जोशी / प्रेमा जांगड़े एवं सरोजनी कटकवाकर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
: भाजयूमो जिला महामंत्री नरेन्द्र देवाँगन निगम कार्यालय के घेराव को समर्थन देने पहुँचे
Sun, Jul 24, 2022
अम्मरैयापारा कोरबा वार्ड क्रमांक-12 में बन रहे अवैध चर्च के निर्माण के विरोध में वार्ड वासियो सहित धर्मसेना,हिंदू सगठनो ने के किया निगम कार्यालय का घेरा बंदी-*समर्थन देने पहुँचे भाजयूमो जिला महामंत्री नरेन्द्र देवाँगन
कोरबा अमरिय्यापारा वार्ड क्रमांक-16 में चर्च का अवैध निर्माण किया जा रहा था,उक्त सम्बंध में वार्ड वासियो व धर्मसेना द्वारा पूर्व में ज्ञापन दिया गया था किन्तु निगम प्रशासन द्वारा कुछ भी कार्यवाही नहीं किया गया उक्त बातों से नाराज़ वार्ड वासियो द्वारा निगम कार्यालय का घेराव कर दिया गया स्पष्ट रूप से धर्मांतरण का केंद्र बन रहे चर्च के काम को तत्काल बंद कराने व ग्राम सभा आयोजित कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की लिखित माँग की गई
उक्त घेराव के दौरान *भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व नगर निगम के पार्षद नरेन्द्र देवाँगन* पहुँचकर युवा मोर्चा के तरफ़ समर्थन देने के साथ कहा कि धर्मांतरण का केंद्र बन रहे अवैध चर्च के निर्माण को युवा मोर्चा क़तई बर्दाश्त नहीं करेगा आगे की लड़ाई में युवा मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने के लिए तैयार रहेगी
इस अवसर पर विशेष रूप नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल,पार्षद रितु चौरसिया,कमला बरेठ,सुफल दास,बुधवार साय यादव,नारायण दास महंत,धनश्री अजय साहू,कविता नारायण,सुधार साय यादव,तरुण राठौर,अनिता यादव,भानुमति जायसवाल,पूर्व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास,महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी,मंडल अध्यक्ष परमिंदर सिंह,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजु सिंह,युवा मोर्चा ज़िला मंत्री वैभव शर्मा,युवा मोर्चा ज़िला प्रचार प्रसार प्रमुख संजय मानिकपूरी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामा अवतार पटेल,आशीष गोयल,आशीष गोयल,राडा मुखर्जी,बद्री अग्रवाल,विशाल सहित विभिन्न हिंदू संगठन के पदाधिकारियों व आम नागरिकों की उपस्थिति रही
: बालको डीपीएस के छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल
Sat, Jul 23, 2022
बालकोनगर, 23 जुलाई 2022। बालको प्रबंधन ने शिक्षा के उन्नयन को सदैव ही सर्वोपरि रखा है। बालकोनगर ने साढ़े पांच दशकों में शिक्षा के क्षेत्र में भरपूर प्रगति की है। बालको के सहयोग से संचालित दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालकोनगर के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन किए। 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से अनादि अग्रवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर और 10वीं की सृजनी रे ने 99 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया।
बारहवीं कक्षा के परिणाम में साइंस स्ट्रीम की श्रद्धा सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। 12वीं के 11 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले तथा 94 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। दसवीं कक्षा के परिणाम में मो. शम्स ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अक्षांश नामदेव 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।10वीं के 38 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले तथा लगभग सभी विद्यार्थियों प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। दस छात्रों ने अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 अंक हासिल किए।बालको डीपीएस की स्थापना 2012 में हुई जिसका उद्देश्य बालकोनगर के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई थी। इसके साथ बालको टाउनशिप में 15 स्कूल हैं जिनके संचालन में बालको प्रबंधन मदद करता है। बालकोनगर क्षेत्र में संचालित स्कूलों से शिक्षित विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा से सफलताएं अर्जित कर रहे हैं। बालको को अपनी युवा प्रतिभाओं पर गर्व है जो सभी बाधाओं के बावजूद अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने समस्त छात्र-छात्राओं को बेहतरीन परीक्षा परिणामों की हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। श्री पति ने कहा कि बालको ने अपने स्थापना काल से ही शैक्षणिक सुविधाओं के विकास पर भरपूर निवेश किया है। बालको के साढ़े पांच दशकों की यात्रा सिर्फ एक उद्योग के विस्तार की यात्रा नहीं है बल्कि इसकी प्रगति ने कोरबा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को मजबूती दी है। श्री पति ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को नया आयाम दे सकती है। बालको के योगदान से बालकोनगर एवं कोरबा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं।डीपीएस बालको के प्रिसिंपल कैलाश पवार ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम महत्वपूर्ण है क्योंकि वे बीते दो वर्षों तक कोरोना के चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया तथा स्कूल भी नियमित नहीं आ सके। बारहवीं के छात्रों ने परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में दिया था। श्री पवार ने कहा कि तमाम प्रतिकूल स्थिति और महामारी के कठिन समय के बावजूद छात्र आगे बढ़े और अपने परिणामों से खुद के उड़ान को और उंचा किया जो बहुत ही संतोषजनक है।वर्ष 2016 में शुरू ‘परियोजना कनेक्ट’ का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा (सेमा) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समुदाय की जरूरतों को पूरा करना है। परियोजना मुख्य रूप से बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के लिए एक सक्षम वातावरण बनाकर सरकारी स्कूलों में सीखने के माहौल में सुधार लाने पर केंद्रित है। वित्तीय वर्ष 2022 में एसईएमए विषयों पर 9वीं, 10वीं कक्षा के लिए नियमित और उपचारात्मक कक्षाओं से लगभग 1447 छात्र लाभान्वित हुए।