: अवैध कब्जा पर पटवारी कार्यालय आवास बनाने की मांग - दीपक दुबे अध्यक्ष इंटक
Mon, Nov 22, 2021
जांजगीर चाम्पा - भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने प्रेस को बताया कि कलेक्टर जांजगीर चाम्पा श्री जितेंद शुक्ला जी को पत्र लिखकर ग्राम सरखो तहसील जांजगीर अवस्थित शासकीय गौचर भूमि के रोक लगे निर्माणाधीन भवन को पटवारी कार्यालय आवास बनाने स्वीकृति करने की मांग की है श्री दुबे ने कहा कि ग्राम पंचायत सरखो अवराईकला मोड़ पर शासकीय जमीन में बलात कब्जा सम्प्पन व्यक्ति द्वारा कीया जा रहा था जिसको मोबाइल पर तत्कालीन एसडीएम महोदया को एवं पटवारी सरखो श्री संदीप राठौर को सूचना दिया था उन्होंने उक्त अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगा निर्माण कार्य को बंद करवाने की सूचना दिए वर्तमान में उक्त निर्माणाधीन भवन नींव से ऊपर तक अधूरा है जिसको ग्राम सरखो पटवारी हल्का नम्बर के पटवारी की आवास एवं कार्यालय बनाने की स्वीकृति गौड़ खनिज मद य अन्य मद से कराने की मांग करते कहा उक्त शासकीय जमीन बेजाकब्जा होने से बचाया जा सके बेजाकब्जा धारी इस पर व्यपारिक फायदा हेतु कब्जा करने कभी भी निर्माण कार्य करवा सकता हैं जिस को ग्राम के काम्प्लेक्स में संचालित पटवारी कार्यालय की जगह आवास सह कार्यालय बनाकर ग्राम के सही उपयोग में उक्त जमीन को लाया जाए !
: नेताप्रतिपक्ष हितानंद ने किया वार्ड क्र.67 में सीसी रोड का भूमि पूजन
Mon, Nov 22, 2021
आज नगर निगम अंतर्गत, वार्ड नंबर 67 गजरा बस्ती में नवधा पंडाल में , कवर मोहल्ला और पटेल मोहल्ला हेतु पार्षद निधि 700000 से सीसी रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोरबा हितानंद अग्रवाल विशिस्ट अतिथि वार्ड 66 पार्षद कमला बरेड , वार्ड पार्षद प्रभावती चौहान, पूर्व पार्षद सुधार साय, वरिष्ठ नेता डॉक्टर जे पी चंद्रा , पूर्व पार्षद अजीत कैवर्त उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथि हितानंद ने कहा कि भाजपा पार्षद विषम परिस्थिति में भी वार्ड विकाश हेतु एवं हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुचाने हेतु संकल्पित है । वार्ड पार्षद प्रभावती सुधार साय के प्रयाश से घर घर नल कनेक्शन लगवाने का कार्य चल रहा है । पार्षद कमला बरेड ने कहा कि सीसी रोड की मांग बहुत दिनों से वार्ड वाशियो की थी , जिसे पार्षद प्रभावती सुधार साय ने कराया उन्हें साधुवाद ।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हीरा दास महंत , करण , हनुमान पांडेय जी ने मुख्य भूमिका निभाई ।
: पूर्वांचल विकास समिति दर्री इकाई का पुनर्गठन
Mon, Nov 22, 2021
पूर्वांचल विकास समिति दर्री इकाई का पुनर्गठन किया गया ।
5 वर्ष का विनय राय जी के नेतृत्व में नीवृत्तमान कार्यकारिणी समाज को सतत गति दी जा रही थी ।
इकाई के सदस्यों ने केंद्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में पुन:विनय राय जी के प्रति भरोसा व्यक्त करते हुए उन्हे सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया ।
समिति की केंद्रीय बाडी ने बधाई देते हुए कहा कि यूँ ही कार्य करते रहें ।
अध्यक्ष विनय राय जी को अपनी कार्यकारिणी गठित और विस्तारित करने के लिए भी अधिकृत किया गया ।
जय जय पूर्वांचल विकास समिति