: शिविर में हुए अनेकों ब्लॉक के खाताधारक शामिल जानिए आंकड़े
Mon, Nov 22, 2021
उन सीएससी ऑपरेटर सहित रोजगार सहायक का धन्यवाद जिन्होंने उन लोगो को हमारा पता बतायाविदित हो की ग्राम पंचायत बेला दू ला के प्रिया डिजिटल सीएससी केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कियोस्क शाखा संचालक राम कुमार मनहर के द्वारा 21.11.2021 दिन रविवार को icic बैंक बैल छाप का समस्या का समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जैजैपुर ब्लॉक के कुल 23 ग्राम पंचायत 59 हितग्राही, नवागढ़ ब्लॉक के 8 ग्राम पंचायत के 19 खाताधारक, बम्हनी डीह ब्लॉक के 7 ग्राम पंचायत के 15 खाताधारक , पामगढ़ ब्लॉक के 3 ग्राम पंचायत के 10 खाताधारक, मॉल खरो दा ब्लॉक के 15 ग्राम पंचायत के 35 खाताधारक, सक्ति ब्लॉक के 5 ग्राम पंचायत के 16 खाताधारक डभरा ब्लॉक के 6 ग्राम पंचायत के 11 खाताधारक सहित चंद्र पुर से खास 3 खाताधारक ने ,डिजिटल पंचायत बेला दू ला, के icic बैंक बैल छाप के समाधान शिविर में आकर अपना अपना जो जो समस्या था निराकरण हुए तथा उनका बैंकिंग प्रोसेस 15 से 25 दिन के भीतर होगे जिसमे सभी ब्लॉक से आए खाताधारकों के खाता में लगभग 1 लाख 95 हजार होना पाया गया जो निकासी नहीं हो पा रहे है और जिसमे 6 ऐसे खाताधारक है जिसमें आधार लिंक किसी दूसरे का है खाता दूसरे का जिसे सुधार हेतु ekyc जमा किया गया किसी भी प्रकार से पूछताछ के लिए 9977109155 पर संपर्क कर सकते हैं
: रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर वर्मी कम्पोस्ट का हो उपयोग - सीएम बघेल
Sun, Nov 21, 2021
रायपुर - रासायनिक खादों पर हमारी निर्भरता कम हो , खेती की लागत में कमी आये इसके लिए जरूरी है कि हम वर्मी कम्पोस्ट का ज्यादा-ज्यादा से उत्पादन और उपयोग करें , यह राज्य और किसानों के हित में होगा। हमें गौठानों को और मजबूत करना होगा, ताकि रासायनिक खाद की कमी की चुनौती को हम इसके माध्यम से दूर कर सके। गोबर से गोठानों में बनने वाली वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट खाद रासायनिक खाद का सशक्त विकल्प बनी है।
उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के आनलाइन कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में सीएम ने गौठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालकों , ग्रामीणों , गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को 02 करोड़ 37 लाख रूपये की राशि जारी की। जिसमें गोबर विक्रेताओं को 02 करोड़ 06 लाख रूपये तथा गौठान समितियों और महिला समूहों का लाभांश 31 लाख रूपये शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खरीफ सीजन 2021 में रासायनिक खाद की कमी विशेषकर डीएपी की किल्लत का उल्लेख करते हुये कहा कि जब पूरे देश में रासायनिक खाद को लेकर मारामारी की स्थिति थी , उस समय छत्तीसगढ़ महतारी , गौ-माता और माता कौशल्या की कृपा से छत्तीसगढ़ राज्य इससे अछूता रहा। डीएपी की कमी को छत्तीसगढ़ ने गौठानों में बनी व कम्पोस्ट , सुपर कम्पोस्ट खाद से पूरा किया। उन्होंने राज्य के किसान भाईयों , गौठान समितियों और महिला स्व सहायता समूहों को वर्मी 'से कम्पोस्ट , सुपर कम्पोस्ट के उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम में गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. एस. भारती दासन ने बताया कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी के एवज में अब तक पशुपालक किसानों को 111 करोड़ 56 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों को 41 करोड़ 65 लाख रुपए का भुगतान अब तक किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 10 हजार 564 गौठान स्वीकृत किये जा चुके हैं। इनमें से 07 हजार 751 गौठानों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने बताया कि गौठानों में 09 लाख 06 हजार 151 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 04 लाख 06 हजार 831 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन हुआ है , जिसमें से 79.78 करोड़ रूपये की खाद बिक चुकी है। इसके अलावा उन्होंने चारागाह विकास के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे , गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुंदर दास , आयोग के सदस्यगण , मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा , अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
: पचासी नग कफ सिरप एवं नौ सौ नग टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sun, Nov 21, 2021
जांजगीर चांपा - मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर बलौदा पुलिस ने 85 नग सिरप और 900 नग टेबलेट के साथ आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा प्रशांत सिंह ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा के द्वारा अवैध मादक पदार्थो , जुआ सटटा के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुख्यालय जांजगीर निकोलस खलखो के दिशा निर्देश पर उन्नीस नवंबर को मुखबीर की सूचना के आधार आरोपी आशीष देव रात्रे पिता देव प्रसाद रात्रे निवासी अंगारखार के कब्जे से गोयल सूपर बाजार के पास बिलासपुर रोड बलौदा में आरोपी के कब्जे से (1) codistar cough syrup (फोडी स्टार) 100 ml वाला कुल 35 नग कीमती 4.585 रुपये (2) chlorpheniramine maleate and codeine phosphate syrup PLANOKUF (प्लेनोकाफ) सिरप 50 नग प्रत्येक में 100 ml भरा कीमती 8,297.5 रुपये , (3) Nitrazebam tablets IP Nitrosun 10 टेबलेट कुल 900 नग कीमती 3,870 रुपये है। कुल कीमती 16,752.50 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 21 (ख), 22, एन डी पी एस एक्ट का घटित कर पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया ।उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी बलौदा के मार्गदर्शन में हुआ , जिसमें सउनि युगल किशोर शर्मा , आरक्षक विरेन्द्र टण्डन , मो. शहबाज खान , श्रीकांत सेंगर , जितेन्द्र कुरे की सराहानीय भूमिका रही।