: बालको ने समुदाय में सुरक्षा संस्कृति के विकास को दिया बढ़ावा
Wed, May 15, 2024
बालकोनगर, 15 मई, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत समुदाय में सुरक्षा की संस्कृति के विकास को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न पहल किये है। कंपनी पूरे साल क्षेत्रों में विभिन्न सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजन करने के लिए कटिबद्ध है। ये सभी प्रशिक्षण सत्र रोड, फायर और होम सेफ्टी पर केंद्रित हैं। सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कंपनी नें समुदाय के 10 प्रमुख क्षेत्रों में 35 यातायात संकेतक स्थापित किए हैं। इस पहल से समुदाय के 4000 सदस्यों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा मिला है।
कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 में सफलतापूर्वक 70 से अधिक सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये। विभिन्न सत्रों, क्विज़, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग के माध्यम से कंपनी ने स्कूली बच्चों सहित समुदाय के 2000 लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण दिया है और जिसमें वेदांता स्किल स्कूल के छात्र भी शामिल है। कंपनी ने 16 मास्टर ट्रेनर विकसित किए हैं जो समुदाय के भीतर बालको के शून्य क्षति संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे। ये सभी ट्रेनर समाज में सक्रिय रहकर सुरक्षा सत्र, सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और सुरक्षा संस्कृति के महत्व के प्रति समुदाय को जागरूक किया है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बालको युवाओं के अंदर सुरक्षा संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बालको एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता दिया है। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न पहल का आयोजित किया गया है। सड़क सुरक्षा के प्रति ट्रक ड्राईवर सहित समुदाय में जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सड़क सुरक्षा कैलेंडर लॉन्च किया था। सुरक्षा कैलेंडर की मदद से रक्षात्मक ड्राइविंग की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। कंपनी ने साईकिल से स्कूल जाने वाले 120 विद्यार्थियों को हेलमेट प्रदान कर उन्हें सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।सर्वमंगला मंदिर के डायवर्सन से रिंग रोड पर भारी वाहनों के बढ़े दबाव को देखते हुए कंपनी ने रिश्दी से ध्यानचंद चौक तक की सड़क के जिर्णोद्धार सहित रिश्दी से रुमगढ़ा तक जगह-जगह पर चौड़ीकरण का किया गया। वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने 6 किमी तक थर्मोप्लास्टिक मार्किंग सहित विभिन्न मार्गों पर 12 स्पीड ब्रेकर, कई जेब्रा क्रॉसिंग और 40 रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड तैनात किया है।कंपनी ने आग से बचाव के उपाय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये। बालको की अग्नि सुरक्षा टीम सभी आपातकालीन परिस्थितियों में समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। वित्त वर्ष 2024 में अग्निशमन विभाग ने 200 से अधिक आपात स्थितियों का जवाब दिया है। प्रशिक्षण में आपातकालीन प्रतिक्रिया में तेजी को बढ़ाने के लिए अग्निशामक यंत्र के उपयोग, सीपीआर तकनीक और आग रोकथाम प्रोटोकॉल पर निर्देश शामिल थे। कंपनी निरंतर जागरूकता और शैक्षिक पहल के माध्यम से समुदाय के भीतर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।
----------------------------------------
: आईपीएल मैच के दौरान अवैध सट्टा खिलाने के तीन आरोपी जेल दाखिल
Wed, May 15, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - अपने जान पहचान के लोगों को मोबाइल से स्काई एक्सचेंज का लिंक भेजकर अवैध सट्टा खिलाने वाले तीन मास्टरमाइंड सटोरियों को साइबर रेंज थाना के संयुक्त कार्यवाही से कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
थाना कोतवाली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम मे गत दिवस 13 मई को थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि तीन सटोरी आयुष सिन्हा उर्फ़ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उम्र पहलू, शुभम केशरी मिलकर अपने सम्पर्क एवं जान पहचान के लोगो कों स्काईएक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के चीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलने व खेलाने का काम कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये रेड कार्यवाही करने पर तीन संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल ऑपरेट करते हुये मिले। पुलिस टीम द्वारा तीनो संदिग्ध से पूछताछ करने पर अपना नाम आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा उम्र 30 वर्ष, अमित मिश्रा उर्फ़ पहलू उम्र 30 वर्ष , शुभम केसरी उम्र 28 वर्ष सभी निवासी सत्तीपारा शिव मंदिर के पास अम्बिकापुर का होना बताये। आरोपी अमित मिश्रा ऊर्फ पहलू से जप्त एप्पल मोबाइल फ़ोन आईफोन-15 से वाटसअप ऐप मे किये गये चैट, फोन पे ऐप में लेन देन संबंधि सट्टा खेलने व खेलाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ , आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा से सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड तथा शुभम केशरी से हार जीत का लेखा जोखा रखने से संबंधित सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों का पासबुक व चेक बुक तथा मोबाइल जिसमें सट्टा खेलने वाले लोगों का फोन पे एप्लीकेशन डाउनलोड कर पैसे की लेन देन रखने हेतु साक्ष्य पाये जाने से तीनों आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 19 मोबाइल नग, 03 नग पासबुक , 02 नग चेकबुक , 21 नग एटीएम कार्ड एवं 20100 रुपये नगद व अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध पूछताछ किये जाने पर तीनो सटोरियों/आरोपियों द्वारा मिलकर अपने सम्पर्क एवं जान पहचान के लोगो कों स्काईएक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के चीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलने व खेलाने का अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 325/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना अम्बिकापुर से उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह , सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय , अभिषेक दुबे , प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह ,आरक्षक उपेंद्र सिंह , मंटू गुप्ता , रिंकू गुप्ता , शिव राजवाड़े का सराहनीय योगदान रहा।
: बालको के पहल से ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को मिला उत्कृष्ट कार्य वातावरण
Sun, May 12, 2024
बालको में फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के रूप में कार्यरत ट्रांसजेंडर कर्मचारी भवानी राठिया कहती हैं कि टीम प्रयास से ही एल्यूमिनियम उत्पादन होता और मुझे अपने सहयोगियों के साथ उत्पादन में योगदान करने पर गर्व है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भवानी जैसी सशक्तिकरण की विभिन्न प्रेरक कहानियाँ हैं, जो समुदाय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आशा की किरण के रूप में काम करती हैं।
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में 17 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से प्रत्येक अलगाव से पहचान की मजबूत भावना में परिवर्तन की अपनी यात्रा साझा करते हैं। वर्ष 2022 में 7 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को कार्यबल में शामिल कर कंपनी ने अपनी कार्य संस्कृति के समावेशिता को बढ़ावा दिया। कंपनी के इस प्रयास से समाज में उनके पहचान को मजबूती मिली। ये कर्मचारी फोर्कलिफ्ट संचालन, स्टोर प्रबंधन और सुरक्षा गार्डों के पदों पर अपनी भूमिकाएँ निभा रहे हैं तथा कंपनी के महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के तौर पर अपने पहचान को सशक्त किया है।
दीपा को अपनी शुरुआती घबराहट अच्छी तरह याद है जब उन्होंने बालको में सुरक्षा कार्य में काम करना शुरू किया था। हालाँकि अब वो अपनी नौकरी पर गर्व करती है लेकिन चुनौतियों से निपटने और व्यक्तिगत एवं पेशेवर रूप से आगे बढ़ने में मदद करने के लिए वह अपने सहायक प्रबंधक को श्रेय देती है।फोर्कलिफ्ट गैराज की पर्यवेक्षक आकांक्षा सोनी ने बताया कि बालको सभी ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक अभिभावक रहा है। उन्होंने कहा कि कैसे नौकरी किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। बालको ने मेरे सपनों को उड़ान देने का कार्य किया है और मुझे मेरी क्षमता का एहसास करने में मदद की है। आज मेरा आत्मविश्वास मुझे फोर्कलिफ्ट गैरेज में एक पर्यवेक्षक के रूप में काम करने के लिए प्रेरित करता है। मैं उचित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग को बढ़ावा देकर सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करके संयंत्र की सुरक्षा में भी योगदान देती हूं।कंपनी से मिले सम्मान एवं पहचान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आकांक्षा ने कहा कि पहले का उनका डर अब आत्मविश्वास में बदल गया है जो उन्हें समाज में सशक्त बनने में सहायक हुआ है। जेंडर रिफॉर्मेशन नीति के लाभ को लेकर उन्होंने बताया कि लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने में हमें वर्षों लग जाते थे। कंपनी के नीति से एलजीबीटीक्यू प्लस कर्मचारियों को 30 दिनों की सवैतनिक छुट्टी और मुआवजे का लाभ मिला है। कंपनी द्वारा लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये दिये जा रहे हैं।
बालको में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात आयशा विश्वकर्मा ने पुरस्कार एवं सम्मानित कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए ने कहा कि कार्यस्थल पर मेरे प्रदर्शन को सराहना मिली है। संयंत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेरे बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए सम्मानित किया गया। ऐसे सम्मान मुझे हर दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य और छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की अध्यक्ष सुश्री विद्या राजपूत ने अपने साथियों के लिए एक उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित करने पर बालको की प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के भीतर और समुदाय में विविधता को प्रोत्साहित करने के हमेशा तत्पर रहा है।कंपनी सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। बालको ने ट्रांसजेंडर समुदाय के समाज के हाशिये से औद्योगिक संगठन कार्यों से जोड़ने के लिए तीन-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है। कंपनी अपने संयंत्र के भीतर विभिन्न उच्चस्तरीय मापदंड़ के आधार पर नियोजन प्रक्रिया को पूरा करती है। प्रचालन के लिए आवश्यक उचित कौशल प्रदर्शित करने वाले ट्रांसजेंडर पेशेवरों का मूल्यांकन और पहचान करते समय एक समावेशी नियुक्ति दृष्टिकोण अपनाती है। नियोजन के लिए प्रचालन कौशल, सॉफ्ट स्किल और व्यावसायिक ज्ञान पर केंद्रित व्यापक कौशल वृद्धि सुनिश्चित की जाती है जिससे एल्यूमिनियम उत्पादन में उनके उत्कृष्ट सहयोग की क्षमता को विकसित की जा सके।यह सुनिश्चित करते हुए कि सही प्रतिभा को सही स्थिति के साथ जोड़ा जाए, बालको समानता को बढ़ावा देने और लिंग के आधार पर संभावित असुविधा या पूर्वाग्रह को खत्म करने के लिए जेंडर सेंस्टाइजेशन सत्र और जेंडर न्यूट्रल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से एक समावेशी कार्यस्थल संस्कृति का निर्माण हुआ है जो योग्यता और सम्मान पर केंद्रित है। बालको में कर्मचारी खुद को सम्मानित, मूल्यवान और सशक्त महसूस करता है। मानव संसाधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कंपनी को सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड-2023-24 से सम्मानित किया गया है।
-----------------------------------------------