: श्री सीमेंट लिमिटेड को फ्लाई ऐश की आपूर्ति के लिए बालको ने किया एमओयू
Sun, May 12, 2024
बालकोनगर, 11 मई, 2024।* भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री सीमेंट लिमिटेड के साथ समझौता (एमओयू) किया है। यह साझेदारी कम कार्बन वाले सीमेंट का उत्पादन करने के लिए बालको द्वारा श्री सीमेंट तक फ्लाई ऐश भेजने की सुविधा देगी। समझौते में श्री सीमेंट को 90 हजार मीट्रिक टन फ्लाई ऐश की आपूर्ति किया जाना है। इससे सीमेंट उद्योग में फ्लाई ऐश के सस्टेनेबल उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सहयोग तथा सर्कुलर इकोनॉमी में बढ़ोत्तरी होगी।फ्लाई ऐश थर्मल पावर उत्पादन का उप-उत्पाद है जिसमें विभिन्न उद्योगों में पुन: उपयोग की महत्वपूर्ण क्षमता है। सीमेंट निर्माण में फ्लाई ऐश का उपयोग करने से लगभग 500 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन, 3.2 मिलियन गीगा जूल ऊर्जा और प्रति टन 250 लीटर पानी बचाया जा सकता है। इससे सीमेंट उद्योग के भीतर सस्टेनेबल तरीकों को अपनाने में योगदान मिला है। ऐसे उद्योगों में फ्लाई ऐश के प्रबंधन के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिला है।फ्लाई ऐश का उपयोग ईंट निर्माण, सड़क निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। बालको के 'ट्रांसफार्म द प्लेनेट' की प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी विभिन्न उद्योगों को फ्लाई ऐश की आपूर्ति कर रही है जिसमें ईंट एवं सीमेंट संयंत्र, सड़क तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और माईंस शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024 में बालको ने इन क्षेत्रों को 4 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक फ्लाई ऐश की आपूर्ति की है। इस पहल से 141% राखड़ का उपयोग हमारे रिसोर्स एफिशिएंसी और एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी को अधिकतम करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने श्री सीमेंट के साथ हुए एमओयू पर कहा कि कंपनी में हम औद्योगिक अपशिष्टों में कमी लाने और अनेक नए प्रयोगों के जरिए उन्हें नागरिकों और पर्यावरण के लिए लाभकारी बनाने के उद्देश्य से बालको ने अपने प्रचालन में अत्याधुनिक तकनीकों को स्थान दिया है। हम उद्योगों में सस्टेनेबल व्यवसाय की बढ़ती मांग को पहचानते हैं। फ्लाई ऐश कई उद्योगों के लिए एक सस्टेनेबल रॉ मटेरियल के रूप में सामने आया है। रॉ मटेरियल के रूप में हमारे फ्लाई ऐश को पुनर्निर्देशित कर आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। यह समझौता सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।श्री सीमेंट लिमिटेड के मुख्य खरीद अधिकारी श्री संजय मेहता ने एमओयू के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए इसके पारस्परिक लाभ को बताया। उन्होंने कहा कि बालको के साथ साझेदारी सस्टेनेबल कार्यप्रणाली के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। सीमेंट उत्पादन में फ्लाई ऐश का उपयोग सीमित रूप से उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम कर कार्बन उत्सर्जन में कटौती करता है तथा सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देता है। यह साझेदारी हमारे लिए वैकल्पिक रॉ मटेरियल की स्ठायी आपूर्ति के हमारे प्रयासों को बढ़ावा देगी। हमारा लक्ष्य भविष्य में ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों का विस्तार करना है।
----------------------------------------
: कल देश भर में आयोजित होगा आदि शंकराचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव
Sat, May 11, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - भगवत्पाद आदि शंकराचार्यजी के 2531वें प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पीठ परिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी द्वारा कल देश भर में पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग के मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ , शिवार्चन रूद्राभिषेक , विचार गोष्ठी , सत्संग , वृक्षारोपण , फल वितरण , सहस्त्रार्चन पूजन आराधना , सुंदरकांड पाठ , श्री हनुमान चालीसा पाठ , भजन संध्या , गौ रक्षा , जलसंकट निवारण , हिंदुओं के प्रशस्त मानबिन्दुओं की रक्षा हेतु विविध कार्यक्रम आदि शंकराचार्यजी द्वारा संचालित अभियान की पूर्ति हेतु समायोजित है। आज आदि शंकराचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव सभी इकाईयों में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। पुरी शंकराचार्यजी के सानिध्य में कल रविवार को गुरू करतार पैलेस सिआली रोड पठानकोट में भव्यता के साथ आदि शंकराचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव मनाया जायेगा , वहीं शाम पांच बजे उनके श्रीमुख से भक्तों को दिव्य सत्संग श्रवण सुलभ होगा। इसी कड़ी में पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापित प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम् , पुरी शंकराचार्य आश्रम में भी आज प्रात: नौ बजे से वैदिक आचार्यों द्वारा रूद्राभिषेक एवं आराधना किया जायेगा। फिर पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे से आदि शंकराचार्यजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन होगा , जिसके मुख्य वक्ता के रूप में डा० तोयनिधि वैष्णव आचार्य एवं विभागाध्यक्ष सेवानिवृत्त शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर होंगे। इस प्राकट्य महोत्सव में शामिल होने वाले सभी भक्तों के लिये आश्रम में प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है। आश्रम में सभी कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात पुरी शंकराचार्यजी द्वारा संस्थापित संगठन पीठ परिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रावाभांठा में भी प्रसाद वितरण किया जायेगा। इसी तरह से आचार्य झम्मन शास्त्रीजी के सानिध्य में सुबह दस बजे से मारवाड़ी कुवां शिव मंदिर भाटापारा में रूद्राभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ और शाम पांच बजे अटल बिहारी इंडोर आडिटोरियम पीजी कालेज ग्राउंड में दिव्य सत्संग सभा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित है। वहीं दुर्ग एवं जांजगीर-चांपा जिला इकाई में भी आदि शंकराचार्यजी के प्राकट्य महोत्सव पर सुंदरकांड पाठ / हनुमान चालीसा पाठ सहित विविध कार्यक्रम होंगे। श्रीसुदर्शन संस्थानम् पुरी शंकराचार्य आश्रम / मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने बताया कि कालक्रम से विलुप्त ज्ञान-विज्ञान को प्रकट करना , विकृत ज्ञान-विज्ञान को विशुद्ध करना और सूत्रशैली में प्राप्त ज्ञान-विज्ञान को विशद करना तथा सनातन शास्त्रसम्मत व्यासपीठ और शासनतंत्र को प्रतिष्ठित कर उनमें सामञ्जस्य स्थापित करना और विशद करना शासनतन्त्र को करना भगवत्पाद श्रीशङ्कराचार्य के अवतार का मुख्य प्रयोजन है।
: छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज मनायेगा आदि शंकराचार्य जयंती
Thu, May 9, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - परम्परानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज (सरस्वती , गिरि , पुरी , भारती , तीर्थ , सागर , अरण्य , पर्वत , अरण्य और बन नामधारी ) , प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला रायपुर द्वारा श्री आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव का प्रदेश स्तरीय आयोजन 12 मई रविवार को शहीद स्मारक भवन , जयस्तम्भ चौक के पास रायपुर में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में द्वय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , अरुण साव सहित शिक्षा - पर्यटन - संस्कृति - धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू , महामंडलेश्वर दूधाधारी मठ रामसुंदर दास , अभा दशनाम गोस्वामी समाज (दिल्ली ) राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गिरी गोस्वामी , अभा गोस्वामी महासभा (दिल्ली) राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सच्चिदानंद गिरी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुये राष्ट्रीय समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र अयोध्या पुरी गोस्वामी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि सभी अतिथियों ने समाज का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बारह मई को पूर्वान्ह ग्यारह बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना से होगा और गोस्वामी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। उसके उपरांत समाज द्वारा अतिथियों का आतिशी स्वागत, गोस्वामी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, सामाजिक युवक युवती परिचय सम्मेलन आदि संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर सम्मानित अतिथि गण श्रीआद्य शंकराचार्यजी पर अपना सारगर्भित उद्बोधन देंगे , जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। समाज के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर समाज के सभी लोगों को सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।