: पीकअप वाहन की लूटपाट के दो आरोपी जेल दाखिल
Wed, Jun 5, 2024
सरगुजा - जिला पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत पीकअप वाहन की लूटपाट कर दो लाख रूपये की मांग करने के मामले मे दो आरोपियों को थाना धौरपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले मे शामिल अन्य दो आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी अंजय टोप्पो निवासी करदोनी थाना लुन्ड्रा द्वारा विगत दिवस 30 मई को थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 मई को प्रार्थी अपने ड्राइवर विवेक यादव के साथ शादी का सामान पीकअप वाहन मे लोड कर शंकरगढ़ पहुंचाने गया था। वापस आते समय पीकप वाहन मे 18 नग सरई लकड़ी का सिल्ली लेकर वापस आ रहा था। इसी बीच 30 मई को देर रात स्कार्पियो वाहन मे सवार पारस सिंह , जवाहिर आयाम एवं अन्य 02 व्यक्तियों द्वारा उक्त पीकअप वाहन को ओवरटेक कर स्कार्पियो वाहन कों सामने अड़ा कर ड्राइवर के साथ मारपीट करने पर ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। ड्राइवर के भाग जाने पर आरोपी पारस एवं जवाहिर प्रार्थी को अपने स्कार्पियो वाहन मे बैठाकर ले गये एवं अन्य दो आरोपियों द्वारा पीकअप वाहन को लेकर मौके से भाग गये और पारस एवं जवाहिर प्रार्थी को परसा मे छोड़कर मौक़े से फरार हो गये। बाद मे आरोपियों द्वारा प्रार्थी कों मोबाइल फ़ोन से धमकी देते हुये दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 45/24 धारा 394 , 34 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश समेत लूटी गई पीकअप वाहन की भी तलाश किया जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी पारस सिंह एवं जवाहिर आयाम की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ मे अपना नाम पारस सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी करसी नवापारा प्रतापपुर जिला सूरजपुर एवं जवाहिर आयाम उम्र 32 वर्ष निवासी करसी नवापारा प्रतापपुर जिला सूरजपुर का होना बताये। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर नरसिंगपुर जंगल थाना राजपुर जिला बलरामपुर से लूटा गया बिना नंबर पीकप वाहन मय 18 नग सरई लकड़ी का सिल्ली जप्त किया गया। मामले की सूचना वन परिक्षेत्राधिकारी लुन्ड्रा को अग्रिम कार्यवाही हेतु दी गई है। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन सीजी/15/सीडब्ल्यू/2317 कों जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत होना पाये जाने पर आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे , साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख , थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक सम्पत पोटाई , सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा , सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम , देवनारायण यादव , प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान , सुधीर सिंह , रुस्तम , अमरसाय मिंज , जगसाय मरकाम , आरक्षक मनीष सिंह , सुयश पैकरा , सामुसाय , सुशील मिंज , दिलेश्वरचंद , सयनाथ लकड़ा , मुनेश्वर पन्ना , दीपक पाण्डेय , हेमंत लकड़ा , अनिल मरावी शामिल रहे।
: सूने मकान में चोरी करने के पांच शातिर आरोपी जेल दाखिल
Wed, Jun 5, 2024
सरगुजा - दूसरे जिले से आकर सूने मकान में चोरी के मामले मे विशेष पुलिस टीम एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की कार्यवाही से थाना कोतवाली पुलिस ने पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी समर प्रसाद जायसवाल निवासी तकिया रोड अम्बिकापुर द्वारा विगत दिवस 17 मई को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी के बच्चों की छुट्टी होने पर 23 अप्रैल को प्रार्थी अपने निवास तकिया रोड स्थित मकान को ताला बंद कर परिवार के साथ अपने गृहग्राम धंधापुर चला गया था। वहां से 17 मई को तकिया रोड स्थित निवास पहुंचने पर प्रार्थी को अपने मकान का ताला टूटने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रार्थी बाद मे घर के अंदर जाकर देखा तो घर मे रखा हुआ तीस हजार रुपये नगद सहित सोने चांदी का गहना कुल कीमती लगभग तीन लाख रुपये किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 334/24 धारा 457, 380, 413 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मामले का खुलासा करने हेतु पुलिस राजपत्रित अधिकारियो के नेतृत्व मे थाना कोतवाली, विशेष पुलिस टीम एवं सायबर सेल की एक संयुक्त टीम गठित कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान पता तलाश घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों के आने एवं फरार होने के संभावित रास्तो के लगभग दो सौ से अधिक सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर आरोपियों के सम्बन्ध मे जानकारी एकत्र की गई। साथ ही सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन करने पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियों के संबंध मे साइबर सेल से आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त कर मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को जिला कोरिया एवं जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रवाना किया गया था। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना पटना पुलिस एवं थाना चिरमिरी पुलिस की सहायता से मामले मे शामिल आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।आरोपियों द्वारा अपना नाम दीपक देवास , रिजवान् रहमान और बादल कुशवाहा कान्छी बताया गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर इन्होंने बताया कि घटना कारित करने हेतु मामले मे शामिल आरोपी रामकुमार साहू कटकोना थाना पटना जिला कोरिया के कहने पर आरोपी दीपक देवास, रिजवान् रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी आपस मे इकट्ठा होकर अम्बिकापुर स्थित तकिया रोड के मकान मे चोरी करने हेतु आना बताये। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले के मास्टरमाइंड शातिर आरोपी रामकुमार साहू की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उन्होंने बताया कि प्रकरण मे शामिल अम्बिकापुर निवासी आरोपी अमित जायसवाल से आरोपी रामकुमार साहू का छह माह पूर्व से जान पहचान है , अम्बिकापुर आने जाने के दौरान दोनों एक दूसरे से मिलते थे , इसी दौरान रामकुमार साहू और अम्बिकापुर निवासी अमित जायसवाल द्वारा मिलकर सुने मकान मे चोरी करने की योजना बनाई गई। बाद मे अमित जायसवाल द्वारा तकिया रोड़ स्थित सुने मकान की तलाश कर आरोपी रामकुमार साहू कों सूचित किया गया। आरोपी रामकुमार साहू द्वारा चोरी की घटना कारित करने हेतु चिरमिरी जिला एमसीबी के तीन आरोपियों दीपक देवास , रिजवान् रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी को सूने मकान मे चोरी की घटना कारित करने के लिये बुलाया गया और दीपक देवास के साथ सभी आरोपियों को अम्बिकापुर भेजा और प्रकरण मे शामिल स्थानीय आरोपी अमित जायसवाल अन्य आरोपी दीपक देवास को अपने दोपहिया वाहन मे बैठाकर घटनास्थल की रेकी कराया। रेकी करने बाद अमित जायसवाल अपने घर चला गया और आरोपियों के सम्पर्क मे बना हुआ था। उसी रात घटना दिनांक 15 मई को दीपक देवास अपने अन्य दोनों साथी रिजवान् रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी के साथ मिलकर तकिया रोड स्थित सुने मकान मे घुसकर ताला तोड़कर तीस हजार रूपये नगदी समेत तीन लाख रुपये की सोने चांदी की चोरी की घटना कारित की गई और घटना पश्चात सभी आरोपी अलग अलग फरार होकर रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर के पास पहुंचे। बाद मे आरोपी रामकुमार साहू अपने मोटरसायकल से अम्बिकापुर आकर दीपक देवास एवं अन्य साथियो से मकान से चोरी किया गया सोना चांदी एवं नगदी रकम लेकर चला गया एवं सभी आरोपी मौक़े से फरार हो गये। बाद मे आरोपी रामकुमार साहू बिलासपुर आईसीआईसीआई बैंक जाकर सोने के गहनो कों गिरवी रखकर लगभग चार लाख रुपये नगद प्राप्त किया और चांदी को अज्ञात व्यक्ति को 17000 रुपये मे बेचना बताया। आरोपी को प्राप्त रकम में से 105000 रुपये अमित जायसवाल को , आरोपी दीपक को 100000 रुपये एवं आरोपी के पास 30000 नगद रकम शेष होना बताया एवं अन्य शेष रकम खाने पीने मे ख़र्च होना एवं सट्टा मे हार जाना बताया है। आरोपी दीपक देवास द्वारा रिजवान् को 15000 रुपये एवं अन्य साथी बादल को 25000 रुपये देना बताया शेष रकम ख़र्च होना बताया है। आरोपी रिजवान् एवं बादल द्वारा उपरोक्त रकम खाने पीने मे ख़र्च होना एवं सट्टा मे हार जाना बताया है। प्रकरण मे शामिल स्थानीय आरोपी अमित कुमार जायसवाल की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसमें उसने घटना कारित करना स्वीकार किया एवं हिस्से मे प्राप्त रकम एक लाख रूपये को खाने पीने मे खर्च होना एवं सट्टा मे हार जाना बताया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के गहने को बेचने पर प्राप्त रकम 17000 रुपये , नगद रकम 30000 रुपये कुल रकम 47000 रुपये नगद एवं 05 नग मोबाइल , ताला तोड़ने मे प्रयुक्त औजार एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल बरामद किया गया है। आरोपी रामकुमार साहू के निशानदेही पर विधिपूर्ण कार्यवाही करते हुये सोने का अंगूठी 04 नग , 01 नग लॉकेट , 02 नग कंगन , 04 नग दाना , 01 नग सोने का हार कुल वजन 101 ग्राम बाजारू मूल्य कीमती लगभग 535527 रुपये जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , उप निरीक्षक अखिलेश सिंह , सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव , सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह , सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय , सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे , सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय , प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह , रजनीकांत मिश्रा , सूरज राय , महिला आरक्षक सरस्वती आयाम , आरक्षक उपेंद्र सिंह , विवेक राय , संजीव चौबे , सत्येंद्र दुबे , विकाश सिंह , कुंदन सिंह , अंशुल शर्मा , राकेश शर्मा , राहुल सिंह , रमेश राजवाड़े , अशोक यादव का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -दीपक देवास उम्र 22 वर्ष निवासी बड़ी बाजार टिकरापारा थाना बड़ी बाजार जिला एमसीबी , रिजवान् रहमान उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ी बाजार चिरमिरी थाना बड़ी बाजार जिला एमसीबी , बादल कुशवाहा कान्छी उम्र 21 वर्ष निवासी छोटी बाजार चिरमिरी थाना बड़ी बाजार जिला एमसीबी , रामकुमार साहू उर्फ़ अनमोल उम्र 32 वर्ष निवासी कटकोना थाना पटना जिला कोरिया और अमित कुमार जायसवाल उम्र 36 वर्ष निवासी सलका डेडरी जिला सूरजपुर हाल मुकाम केनाबांध अम्बिकापुर छत्तीसगढ़।
: सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने के ग्यारह आरोपी गिरफ्तार
Sat, Jun 1, 2024
सरगुजा - जिला पुलिस द्वारा जारी अभियान "ऑपरेशन विश्वास" के तहत नौ प्रकरण दर्ज कर सार्वजानिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वाले ग्यारह आरोपियों को थाना गांधीनगर एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम ने विधिवत गिरफ्तार कर 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिला पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन कर आम नागरिकों मे क्षोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस थाना गांधीनगर पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा 09 प्रकरणों मे 11 आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा रोजगार कार्यलय के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये आरोपी हेमसिंह उम्र 22 वर्ष निवासी कटेरपारा कल्याणपुर पुलिस चौकी लटोरी सूरजपुर , परमेश्वर राम उम्र 33 वर्ष निवासी कटेरपारा कल्याणपुर पुलिस चौकी लटोरी सूरजपुर , कुम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी खड़गवॉ पाठकपुर थाना खड़गवॉ जिला सूरजपुर , अनूप कश्यप उम्र 42 वर्ष निवासी सुभाष चौक गांधीनगर , देवेंद्र गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी घुटरापार सनराइज स्कूल के पास कोतवाली , विकास दास उम्र 28 वर्ष साकिन निवासी घुटरापार सनराइज स्कूल के पास कोतवाली , भारत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी अगासी थाना लुन्ड्रा के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 07 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गाड़ाघाट मेन रोड़ मे सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये आरोपी रंजीत कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी गोधनपुर गांधीनगर , प्रभाकर तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी बौरीपारा शिकारी रोड , शुभम त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष निवासी सत्तीपारा अम्बिकापुर और हरिहर प्रधान उम्र 27 वर्ष निवासी नवापारा के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। इस तरह से 09 मामले मे कुल 11 आरोपियों कों गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह , उपनिरीक्षक सेबेस्टीन कुजूर , उपनिरीक्षक रम्भा साहू , सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव , प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह , प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप , महिला आरक्षक शांति लकड़ा , आरक्षक रिंकू गुप्ता , रमन मण्डल , पवन यादव और देवेंद्र पाठक का सराहनीय योगदान रहा।