: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने का आरोपी जेल दाखिल
Wed, Mar 13, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार कर बेलगहना पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर अभियान प्रहार के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ बघेल महोदय के निर्देशन में चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध गांजा की बिक्री करने एवं परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु अभियान चलाया गया। गत दिवस बारह मार्च को बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एफ सफेद कार कमांक सीजी 12 आर 2699 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कार के डिक्की में रखकर बिलासपुर की ओर से पेन्ड्रा जा रहा है। पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु सउनि अशोक निश्रा, प्रधान आरक्षक बी केरकेट्टा, भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक दीपक उपाध्याय, देवेन्द्र शर्मा के पुलिस सहायता केन्द्र केन्दा के मनीष ढाबा के पास चेकिंग पाईन्ट लगाकर, मुखबिर के निशानदेही पर घेराबंदी कर बिलासपुर की ओर से आ रही एक सफेद कार कमांक सीजी 12 आर 2699 को रोकवाकर चेकिंग कर पूछताछ किया गया। अपना नाम मनीष पिता कृषन उम्र 30 वर्ष निवासी जुलाना वार्ड नं01, थाना जुलाना तहसील जुलाना जिला जीन्द हरियाणा बतलाया तथा अधिक लाभ कमाने हेतु अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिकी करना बताया। मादक पदार्थ गांजा पचास किलोग्राम को उड़ीसा से खरीद कर खपाने हेतु हरियाणा ले जाना बताया। आरोपी द्वारा पुलिस चेकिंग से बचने हेतु अपनी कार के डिक्की में गांजा को छुपाकर रखना एवं कार का नंबर प्लेट छग से गुजरने के दौरान छग का डूप्लीकेट रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 आर 2009 को अपने गाड़ी में लगाकर उपयोग करना बताया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी के वाहन कार कमांक सीजी 12 आर 2699 के पीछे के डिक्की से दो नग सफेद रंग की बोरी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा वजनी लगभग पचास किलोग्राम, परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार कमांक सीजी 12 आर 2699 एवं एक वीवों मोबाईल कुल कीमती 2005000 रूपये को जप्त कर आरोपी मनीष एवं उसके साथी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 224 /24 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट, 34 भादवि अन्तर्गत कार्यवाही की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर अपराध पाये जाने से बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।आरोपी मनीष पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में जुलाना हरियाणा में गिरप्तार हो चुका है। आईसीजेएस पोर्टल से आरोपी मनीष का पूर्व आपराधिक रिकार्ड प्राप्त कर प्रकरण में संलग्न किया गया है। प्रकरण के अन्य उड़ीसा प्रान्त से जुड़े आरोपी की पता तलाश की जा रही हैइस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सउनि अशोक ।, प्रधान आरक्षक बी केरकेटृटा, भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक दीपक उपाध्याय, देवेन्द्र शर्मा, कौशल बिन्झवार, भूपेन्द्र पटेल, राकेश पोर्ते, सत्येंद्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।
: पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता - लखेश केंवट
Wed, Mar 13, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबलौदाबाजार भाटापारा - जिले के थाना प्रभारी सुहेला की कमान सम्हालने पर आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र के संवाददाताओं ने निरीक्षक लखेश केंवट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। बताते चलें इनकी पहली पदस्थापना बलौदाबाजार भाटापारा जिले के थाना गिधपुरी में की गई थी। वहीं जिले में दूसरी पदस्थापना के रूप में इन्हें कसडोल थाना सम्हालने का अवसर दिया गया था। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार भाटापारा सदानंद कुमार ने हाल ही में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिये बड़ी संख्या में अधिकारी - कर्मचारियों का तबादला किया है। इसी कड़ी में एक ओर जहां निरीक्षक लखेश केंवट को सायबर सेल से धाना सुहेला का प्रभार सौंपा गया है। वहीं दूसरी ओर निरीक्षक अजय झा थाना सुहेला से सिटी कोतवाली बलौदाबाजार स्थानांतरित किया गया है। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान नवनियुक्त सुहेला थाना प्रभारी लखेश केंवट ने विशेष चर्चा में अरविन्द तिवारी से कहा कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में वे गरीब एवं पीड़ितों की समस्या सुनने के लिये हमेशा उपस्थित रहते हैं और गरीबों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा उनका प्रयास रहता है कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को थाना स्तर से ही न्याय मिल जाये क्योंकि थाना में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को यही लगता है कि थाने से हमें न्याय मिल जाए और न्याय का प्राथमिक मंदिर मानती है। वे चाहते हैं कि पीड़ितों को वरिष्ठ अधिकारियों के पास ना जाना पड़े। क्योंकि थाना नजदीक है जहाँ आने पर न्याय मिल जाये तो गरीब व्यक्ति के लिये इससे ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेहतर पुलिसिंग करने का प्रयास रहेगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर व देहात क्षेत्र के अपराधी व अपराध का कार्य करने वाले या जुआ , सट्टा जैसे जितने भी समाज विरोधी कार्य हैं उनको करने वाले या तो उन कार्यों को छोड़ दें अन्यथा पुलिस अब अपने स्तर से इन सभी अवैध कार्यों को बंद करायेगी।अंत में नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराधो में अंकुश लगाना , अवैध शराब - जुआ - सट्टे पर कार्रवाई करना , थाना आने वाले पीड़ितों का समस्या सुनते हुये रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाना , आगामी चुनावों का शांतिपूर्वक ढंग से निष्पादन करवाना , न्यायालय से जारी स्थाई वारंटियों की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करना , क्षेत्र में पुलिस के प्रति अच्छा माहौल बनाना , शहर में यातायात व्यवस्था को अच्छे तरीके से सुचारू करना , एक्सीडेंट स्पॉट को चिन्हांकित कर हल निकालना ये सभी मेरी जिम्मेदारी रहेगी।
: रकम दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल
Wed, Mar 13, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - रकम दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के दो आरोपियों को थाना मणीपुर पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रमुख मोबाइल बरामद करते हुये आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी संजय दास साकिन मेंड्राकला द्वारा गत दिवस 11 मार्च को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी एवं प्रार्थी के रिश्तेदार को कवर्धा का नारायण साहू एवं योगदत्त साहू मिलकर एक्सपर्ट एफेक्स कम्पनी का होना बताकर डेढ़ वर्षो मे रकम दुगना करने का झांसा देकर फ़ोन पे एवं नगद के माध्यम से विगत 08 नवम्बर 2022 एवं दिनांक 17 नवम्बर 2022 को कुल 165000 रुपये लेकर छलपूर्वक ठगी कारित किये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले मे अपराध क्रमांक 78/24 धारा 420, 34 भादवि.का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल से आरोपियों के संबंध मे तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को कवर्धा रवाना किया गया था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया तो आरोपियों द्वारा अपना नाम नारायण साहू उम्र 26 वर्ष निवासी रमेली थाना पिपरिया जिला कवर्धा और योगदत्त साहू उम्र 42 वर्ष निवासी नवघटा थाना पिपरिया जिला कवर्धा का होना बताया गया। आरोपियों से घटना के संबंध मे पूछताछ किये जाने पर उन्होंने बताया गया कि आरोपीगण वर्ष 2022 मे ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते थे। आरोपीगण मिलकर एक्सपर्ट एफेक्स कम्पनी का प्रचार प्रसार कर अन्य व्यक्तियों कों जोड़कर कम्पनी मे रकम निवेश करने पर डेढ़ वर्षो मे रकम दुगनी करने का झांसा देकर ठगी कारित किया जाता था। इस मामले में प्रार्थी से भी रकम दुगना करने के नाम पर 165000 रुपये की ठगी कारित की गई थी। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से मणीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, राजेंद्र तिर्की, सैनिक अनिल साहू का सराहनीय योगदान रहा।