: मतगणना कराने कोरबा के अधिकारियों ने जांजगीर में हासिल की जानकारी
Fri, Nov 24, 2023
कोरबा 23 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले के अधिकारियों ने जांजगीर में मतगणना कराने की जानकारी हासिल की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (समस्त), मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्येक विधानसभा हेतु मास्टर ट्रेनर्स एवं जिले के टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी, सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं प्रोग्रामर को नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एन.एल.एम.टी.) श्री श्रीकांत वर्मा, श्री उज्जवल पोरवाल एवं सहायक प्रोग्रामर श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा आज जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में मतगणना प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को आईटी कॉलेज कोरबा में किया जाएगा।
जांजगीर में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एन.एल.एम.टी.) द्वारा मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है, इस जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन व आवश्यक संसाधन की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, ईव्हीएम मशीन से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था, मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर जांजगीर ऋचा प्रकाश चौधरी, कोरबा से अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, प्रदीप साहू, सर्व रिटर्निंग अधिकारी, एआरओ, नोडल अधिकारी सहित मास्टर ट्रेनर डॉ एम एम जोशी एवम संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
: जिला पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
Sun, Nov 5, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - विधानसभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये जिला पुलिस द्वारा शांति पूर्वक मतदान कराये जाये हेतु आज पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर से जांजगीर शहर , नैला और चांपा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये जिले के सरहदी क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों/ ब्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है , जिसके लिये पूर्व से एफएसटी/ एसएसटी टीम की गठित किया जा चुका है। वहीं जिला पुलिस द्वारा लगातार थाना/चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी किया जा रहा है। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त कलेक्टर एस पी वैध , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी , एसडीएम चांपा नीरनिधि ननदेहा , एसडीएम जांजगीर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर , डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा , प्रक्षिशु डीएसपी संगम राम , नायब तहसीलदार जांजगीर प्रशांत पटेल एवं रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी , थाना प्रभारी जांजगीर , सारागांव , बम्हनीडीह , शिवरीनारायण , नवागढ़ , चौकी प्रभारी नैला एवं पुलिस कार्यालय , पुलिस लाईन , थाना चौकी के पुलिस बल उपस्थित थे।
: जुआ खेलने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार सायबर सेल/शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही
Fri, Nov 3, 2023
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी में जुआ खेलने की सूचना पर साइबर सेल एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ के द्वारा रेड कार्यवाही* किया गया कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर *आरोपी करण कुमार आदिले, कमल कुमार दिवाकर दोनों निवासी पचरी थाना शिवरीनारायण मिला जिसके कब्जे से ₹7,000/ एवं 52 पत्ती ताश तथा घटना स्थल से 04 मोटर साइकिल को बरामद* किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 481/23 धारा जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।⏩उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल से उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि मुकेश पांडे, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा एवम थाना शिवरीनारायण से प्रधान आरक्षक छगन साहू, थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।