: काट पत्ती जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार
Thu, Nov 2, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुये जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत दिवस 01 नवंबर को थाना नवागढ़ को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि ग्राम सिऊंड़ के भैसमुडी खार में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर , हार-जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें हैं। मुखबिर की सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी राजेश यादव , कृष्ण कुमार साहू , पंचराम यादव , मनीराम सोनी और अनिल दास को जुआ खेलते पाये जाने और आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 2450 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को समक्ष गवाहन के बरामद किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 323/23 कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ , सहायक उप निरीक्षक रमेश एक्का , आरक्षक टुकेश्वर डनसेना , अनिल कुर्रे , कुलदीप खूंटे एवं थाना नवागढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -राजेश यादव उम्र 42 वर्ष निवासी केवा थाना नवागढ़ , कृष्ण कुमार साहू उम्र 44 वर्ष निवासी सेमरा थाना नवागढ़ , पंच राम यादव उम्र 44 वर्ष निवासी अमोदा थाना नवागढ़ , मानी राम सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी अमोदा थाना नवागढ़ और अनील दास उम्र 35 वर्ष निवासी हीरागढ़ थाना नवागढ़ , जिला - जांजगीर चांपा (छग)।
: घर घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल
Wed, Nov 1, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - घर में अकेली पाकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया पीड़िता आज एक नवंबर को सुबह आठ बजे अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी देवीलाल कश्यप घर अंदर आया और पीड़िता को घर में अकेली देखकर बेइज्जती करने की नियत से हाथ बांह पकड़ा। मना करने पर गाली गलौच किया और हाथ मुक्का से मारपीट किया तब यह चिल्लाई तो आरोपी भाग गया। पीड़िता द्वारा घटना के संबंध में अपने पति को बताने पर थाना रिपोर्ट करने जा रही थी तो आरोपी द्वारा रास्ते में पीड़िता को थाना मत जाना , नहीं तो अच्छा नहीं होगा कहकर जान से मारने की धमकी दे रहा था , दोनो किसी तरह थाना आये। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 322/23 धारा 452 , 354 ख , 323 , 506 बी , 190 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी को उसके निवास से पकड़कर हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुये नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को त्वरित विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश शेंडे एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -देवी लाल कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी महंत , थाना नवागढ़ , जिला जांजगीर चांपा।
: जिले के तीनो विधानसभा प्रत्याशियों ने रैली निकालकर नामांकन पत्र किया दाखिल
Wed, Nov 1, 2023
जांजगीर।जिले के तीनो विधानसभा प्रत्याशियों ने आज नामांकन रैली निकालकर नामांकन पत्र जमा किए।
पामगढ़ विधानसभा क्रमांक 38 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती शेषराज हरबंश ने
आज माता शबरी की भूमि में उनका आशीर्वाद लेकर आराध्य भगवान श्रीरामचंद्र जी ,सीता माता, बजरंगबली एवं पामगढ़ के गुरुद्वारे में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किए।नामांकन पत्र जमा करने से पहले पामगढ़ में चुनाव कार्यालय से अंबेडकर चौक तक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं के साथ जांजगीर के लिए रवाना हुए।
जिला मुख्यालय जांजगीर में गायत्री मंदिर नैला से कचहरी चौक तक जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा,अकलतरा और पामगढ़ के अधिकृत प्रत्याशी राघवेन्द्र कुमार सिंह , ब्यास कश्यप और श्रीमती शेषराज हरबंश द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी वरिष्ठ व प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में नामांकन पत्र जमा करने के लिए बाजे गाजे के साथ भव्य रैली निकाला गया। रैली पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचकर तीनो प्रत्याशियों नामांकन पत्र जमा किया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-38 से विधानसभा चुनाव 2023 के लिए श्रीमती शेषराज हरबंश ने नामांकन पत्र दाखिल किया।