: पीएम मोदी के कथनी और करनी में अंतर - मो० अमजद
Thu, Nov 25, 2021
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मो.अमजद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा पहले घोषणा करके नरेंद्र मोदी जी जुमला परोसते है फिर अपनी जुबान से ही मुंह फेर लेते है,एक गरिमा-शाली कुर्सी पर बैठने वाले प्रधानमंत्री को ऐसी दो-मुंही बातें शोभा नही देता इससे देश की मर्यादा और देश का स्वाभिमान-अभिमान को ठेंस पहुंचता है पर नरेंद्र मोदी जी संघ की शाखा से शिक्षा-दीक्षा लेकर आये है इसलिए उन्हें झूठ शोभा देता होगा किंतु देश वासियों को झूठ बर्दाश्त नही होने वाला है"
यह पहला घोषणा नहीं है ऐसे कई घोषणा प्रधानमंत्री जी कर चुकें है जिसका धरातल पर कोई सकारात्मक असर नही है जब भी भाषण देना हो झूठ से सुरू करतें है और झूठ पर ही खत्म करतें है - चूनावी सीजन में यह झूठ मशीन बड़ा विक्राल रूप धारण कर लेता है और जहां भी जाता है सिर्फ झूठ ही बोलता है ऐसी नरेंद्र मोदी सरकार से देश वासियों को सावधान रहने की आवश्यकता है BJP की वास्तविकता ही गुमराह कर सत्ता पर काबिज़ करना है,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार श्री राहुल गांधी जी की मांग है लाखों लोगों ने कोरोना महामारी में जान गंवाई है उनकी जान तो वापस नही की जा सकती पर उनके परिवार को 4 लाख का कंपनसेशन देकर इस दुख की घड़ी में राहत पहुंचाई जा सकती है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मुख्यालय रायपुर''
: बारह लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी जेल दाखिल
Wed, Nov 24, 2021
जांजगीर चांपा - मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये चंद्रपुर पुलिस ने बारह लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये चंद्रपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया आज चौबीस नवंबर को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुये अजय सारथी उर्फ नाना पिता मून्नूलाल सारथी के द्वारा मोनेट परिसर में लगे आम पेड़ के नीचे में दो नग प्लास्टिक के जरीकेन में बारह लीटर महुआ शराब जब्त किया। जिस पर थाना चंद्रपुर में अपराध कमांक 130/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने एवं अपराध की रोकथाम के लिये दिये गये दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रपुर / डभरा के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी हेतू रोकथाम के लिये दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसमें आरोपी अजय सारथी उर्फ नाना पिता मून्नूलाल सारथी (उम्र 35 साल) साकिन सारथी पारा चंद्रपुर वार्ड न 05 थाना चंद्रपुर जिला जांजगीर चांपा को अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते घेराबंदी कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उपनिरीक्षक खुंटे , आरक्षक राजेन्द्र वारेन का विशेष योगदान रहा है।
: हसौद थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने पेश की मानवता की मिशाल
Tue, Nov 23, 2021
जांजगीर चांपा - प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देते हुये शारीरिक शोषण कर गर्भवती प्रेमिका को बिलासपुर में छोड़कर फरार होने के मामले में हसौद के नवपदस्थ थाना प्रभारी ललित कुमार चन्द्रा ने मानवता की मिशाल पेश करते हुये पीड़िता के दोनो जुड़वा बच्चों के दूध के खर्च वहन करने की जिम्मेदारी उठाया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ललित कुमार चन्द्रा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पीड़िता दो जुड़वा बच्चों व अपने भाई के साथ थाना पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग की। महिला के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव का उत्तरा कश्यप ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और उससे शादी को प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसको गर्भ ठहर गया। महिला लगातार उस पर शादी का दबाव बनाने लगी , मगर वह हर बार आनाकानी करने लगा। इसके बाद जुलाई माह में उत्तरा पीड़िता को बिलासपुर लेकर पहुंचा और उसे वहीं छोड़कर भाग गया। जैसे-तैसे वह वापस घर लौटी और इसकी शिकायत थाने में की। इस दौरान उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया , मगर अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने बताया कि उसे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके पास बच्चों के दूध खरीदने के लिये भी पैसे नही है। उनकी सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुये उसकी आर्थिक स्थिति को देख हसौद थाना प्रभारी ललित कुमार चंद्रा ने मानवता की मिशाल पेश करते हुये दोनों जुड़वा बच्चों के दूध का खर्च उठाने की जिम्मेदारी उठाते हुये शीघ्र ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उनके द्वारा लिये गये इस निर्णय की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।