: श्रमवीरो को श्रमशक्ति का मिले सहीदाम - इंटक अध्यक्ष दीपक दुबे
Sun, May 1, 2022
जांजगीर चाम्पा - भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गोपाल ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यसस्वी मुख्यमंत्री के आव्हान पर आज श्रमिक दिवस पर जिला मुख्यालय में श्रमिक साथियो के साथ देशी स्वल्पाहार बोरेबासी खाकर श्रमिक आवाज इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने जिला मुख्यालय रैली सम्मेलन में पहूंचे श्रमिक/मजदूर कर्मचारिय साथियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य बने दो दशक हो गए पर श्रमिकों की स्थिति वही के वही है प्रदेश से लाखों मजदूरों श्रमिकों का पलायन होता रहा है।जो आज भी नही रुकी है इसके सबसे बड़े प्रमुख कारण हैं शासन द्वारा निर्धारित दर पर वेतन नही मिलना निर्धारित समय से अधिक 12/12 घण्टा तक कार्य करवाना आज इन श्रमवीर साथियो को शासन के योजनाओं का उनके हक के पीएफ मेडिकल फंड पर ठेकेदार डाका डाले हुए हैं।आज राज्य सरकार इस बढ़ती महंगाई पर मनरेगा मजदूरों की वेतन 190 से बढ़ाकर 211 रुपये कर दिए जिसके लिए उन्हे साधूवाद हैं किंतु 340 रुपये जिसकी मजदूरी है उससे आज भी 12 घण्टा के 130,180,200 रु मजदूरी मिल रही है,इस पर श्रमिको मजदूरों को कार्य अनुसार निर्धारित दर मिले इसके लिए शासन को ठोस कदम उठाते हुए कार्यवाही करनी होगी तभी इस असमान छूते महंगाई में दो वक़्त का भोजन खा सकते है। मजदूर नेता इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कमल साव ने श्रमिक साथियो को अधिक से अधिक शासन के योजनाओं की लाभ मिल सके इसके लिए ग्रामीण स्तर पर कार्य करने की बात कही इंटक प्रदेश सचिव जिला पंचायत योजना समिति अध्यक्ष दिलेश्वर साहू ने अकलतरा डभरा क्षेत्र से पहुचे श्रमिक नेताओ को कहा कि क्षेत्रिय उद्योगो में क्षेत्र के बेरोजगारो मो मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप अधिक से अधिक रोजगार दिलाने पर कार्य करना चाहिए जिससे जिला के युवाओं को बाहर पलायन करने की जरुरत न पड़े कार्यक्रम में युवा इंटक प्रदेश सचिव जनपद उपाध्यक्ष उमाशंकर चन्द्र,असंगठित इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर डड़सेना, युवा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश बंजारे ने अपनी बात रखते हुए सभी ने सामुहिक बोरेबासी खाने और खिलाने का आयोजन कर जिला मुख्यालय पहूंचे विभिन्न संगठनों के श्रमिक साथियों मजदूर भाई बहनों पदाधिकारियों को दही लस्सी पिलाकर श्रमिक दिवस मनाया गया कार्यक्रम में इंटक कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बरेठ,इंटक जिला महामंत्री ललित चौबे,इंटक सचिव पिन्टू (पुष्पेंद्र), महिला इंटक शहर जिलाध्यक्ष शान्ती देवी यादव,महिला इंटक जिलाध्यक्ष रोहणी साहू,इंटक नेता छवि कवर सरपंच, ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार जनपद सदस्य,मजदूर नेता संजय रत्नाकर जनपद जनपद सभापति,असंगठित इंटक जिलाध्यक्ष खगेन्द्र साहू,कोलियरी इंटक मजदूर नेता अमृतदास दिवान कोलियरी मजदूर नेता होरीदास मानिकपूरी,
दिनेश बंजारे रायगढ़ जिला से राम कुमार श्रीवाश ,संजय भारती ,नेतराम निराला,राजू कुमार,इतवारी राठौर सहित पदाधिकारी एवं श्रमिक मजदूर साथी पहुचे थे |
: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दो आरोपी जेल दाखिल
Wed, Apr 20, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - सोशल मीडिया में हिन्दू देवी देवताओं का आपत्तिजनक फोटो अपलोड एवं टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दो आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जी०एस० राजपूत ने अरविन्द तिवारी को बताया गत 17 अप्रैल को प्रार्थी आकाश साहू पिता दिलीप कुमार साहू (उम्र 19 साल) साकिन मिस्दा द्वारा थाना नवागढ़ में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसी दिन माईकल बंजारे पिता सालिक राम बंजारे निवासी ग्राम मिस्दा थाना नवागढ़ के द्वारा अपने इंस्टाग्राम ID banjare.maikal में भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण को पेड़ से बांधकर अम्बेडकर के द्वारा चाबुक मारते दिखाते हुये एक कार्टुन फोटो पोस्ट कर तथा देव ज्योति प्रकाश दिव्य पिता लकेश्वर दिव्य ग्राम मिसदा के द्वारा अपने इंस्टाग्राम ID mr_dev_divya में जानवर लोग जानवर के जयंती मनाते हैं पोस्ट डालकर बंजारे माईकल को किये गये मेन्सन पर बंजारे माईकल के द्वारा जय जबरन खली लिखकर तथा मि० देव दिव्य के द्वारा जानवर लोग जानवर की जयंती मनाते है कि पोस्ट मि० साहिल 578 को मेन्सन कर मि० साहिल के द्वारा उसी पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किये गये फोटो में तीन हंसते हुये स्माईल का फोटो पोस्ट कर हिन्दू धर्म के लोगों की धार्मिक भावना ठेस पहुंचाये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 100/2022 धारा 295 / 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय डा० अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रशेखर परमा के कुशल मार्गदर्शन पर दौरान विवेचना के जरिये मुखबिर के सूचना मिलने पर कि प्रकरण के आरोपी देव ज्योति प्रसाद दिव्य एवं माईकल बंजारे साकिन मिस्दा कही भागने के फिराक में अटल चौक मिस्दा के पास साधन का इंतजार करते खड़ा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर दोनों को पकड़े , जिन्होंने पूछताछ करने पर धारा सदर के तहत अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर के तहत अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपियों को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी साहिल लहरे फरार है , जिसकी गिरफ्तारी शेष है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक जी० एस० राजपूत के निर्देशन में किया गया , जिसमें उनि बी०एन० बनाफर / प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा /भीम प्रसाद श्रीवास / आरक्षक बलराम यादव / फुलचंद जाहिरे / मंगल सिंह नेताम / गुहाराम उरांव का सराहनीय योगदान रहा।
: पुरी शंकराचार्य संगठन द्वारा की गई हनुमत् आराधना
Mon, Apr 18, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न स्थानों में हिन्दू राष्ट्र संघ निर्माण के संकल्प के साथ सुंदरकांड , हनुमान चालीसा पाठ , भजन , कीर्तन , भंडारा का सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आदित्यवाहिनी एवं आनन्दवाहिनी इकाई चाम्पा के द्वारा अलग अलग स्थानों पर हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन प्रस्तुत किया गया। आदित्यवाहिनी द्वारा श्री पंचमुखी मंदिर रामबांधा तालाब तथा आनन्दवाहिनी द्वारा शांतिनगर श्रीत्रियोगीनारायण मंदिर में दक्षिण मुखी बजरंग बली प्राण में हनुमत् आराधना की गई। इस अवसर पर पद्मेश शर्मा , लीलेश्वर तिवारी , सिद्धनाथ सोनी , शांतिलाल सोनी , धरमा सोनी , रजनी सोनी , वृन्दा सोनी , उमा सोनी , सुशीला सोनी , अनुसूईया सोनी , सेवती सोनी , देवी स्वर्णकार , सुधा सोनी , नंदनी सोनी , साहिल तथा आचार्य पाठक , लोकनाथ राठौर , अजय मिश्रा , बी०डी० दीवान तथा कालोनीवासी उपस्थित रहे। इसी तरह जांजगीर मुख्यालय में आनन्दवाहिनी के सभी महिलाओं द्वारा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड , हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अंजू दीवान , पूनम गौरहा , सुचिता मिश्रा , रमा शुक्ला , गोदावरी मिश्रा , मंदाकिनी मिश्रा , सरोजनी शुक्ला , कामिनी यादव , संध्या पाठक , विमला तिवारी और सभी बहनों द्वारा आरती प्रसाद के साथ समापन किया गया।