: 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बालको में धूमधाम से संपन्न
Wed, Aug 17, 2022
बालकोनगर, 17 अगस्त। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने 76वां स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव समारोह को प्रशासनिक भवन परिसर में धूमधाम से आयोजित किया। बालको प्रबंधन ने समारोह में राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने बालको परिवार को निरंतर श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
श्री पति ने अपने वक्तव्य में बताया कि देश की उत्तरोत्तर प्रगति में बालको का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में समर्पित प्रयासों से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल की मदद से घरेलू उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें। सतत विकास के साथ बालको अपने एल्यूमिनियम निर्माण के माध्यम से वैश्विक स्तर पर राष्ट्र नेतृत्व करने का प्रयास कर रहा है। श्री पति ने सभी से इस यात्रा का हिस्सा बनने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन पर बालको के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्री शुभदीप खान ने आभार जताया।श्री पति ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपनी साढ़े पांच दशक की औद्योगिक यात्रा में बालको ने छत्तीसगढ़ और देश की सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रशंसनीय भूमिका निभाई है। बालको देश के 20 प्रतिशत एल्यूमिनियम का उत्पादन करता है। बालको के योगदान से राज्य में हजारों करोड़ रुपए के व्यावसायिक अवसर निर्मित हुए। अपने प्रत्येक प्रचालन में बालको ने ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ की नीति का पालन सुनिश्चित किया है। विस्तार परियोजना के माध्यम से बालको वैश्विक ‘वन मिलियन टन क्लब’ में शामिल होने और देश को दुनिया की एल्यूमिनियम राजधानी के तौर पर स्थापित करने के लिए तैयार है।भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान का जश्न मनाते हुए बालको परिवार के सदस्यों ने अपने घर और कार्यस्थल पर झंडा फहराने के अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों, उत्कृष्ट कार्य और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। श्री पति ने समारोह के दौरान बालको की 57 वर्ष की यात्रा पर आधारित एक फिल्म भी लॉन्च की।श्री पति एवं बालको के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर बालको अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किए और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने की दिशा में निस्वार्थ समर्पण के लिए बालको अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।
: कृष्णा हुण्डई में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
Wed, Aug 17, 2022
कृष्णा हुण्डई कोरबा में दिनॉक 15.08.2022 दिन सोमवार को ’’ स्वतंत्रता दिवस ’’ धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कृष्णा गु्रप के चेयरमेन, डायरेक्टर्स एवं कृष्णा परिवार के सदस्यों के साथ कृष्णा गु्रप के समस्त स्टॉफ की उपस्थिती में ध्वजारोहण किया गया एवं इसके पश्चात राष्ट्रगान किया गया।
विदित हो कि कृष्णा हुण्डई में समस्त राष्ट्रीय पर्वो को मनाये जाने की परम्परा रही है एवं इस संस्था में प्रतिदिन प्रातः राष्ट्रगान कर कार्य प्रारंभ किया जाता है संभवतः यह देश का एैसा पहला संस्था है जहॉ प्रतिदिन राष्ट्रगान किया जाता है एवं समस्त राष्ट्रीय पर्वो को धूमधाम से मनाया जाता है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के तेल्य चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया गया एवं उपस्थित कृष्णा ग्रुप के पदाधिकारियों का पुष्प्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात कृष्णा ग्रुप के सदस्यों के द्वारा राष्ट्रगीत, स्वागत गीत एवं देश भक्ति गीत गाकर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया।
उक्त गीत के पश्चात कोरबा में किये गये तिरंगा कार्यक्रम की झलकियॉ दिखाई गयी तत्पश्चात कृष्णा ग्रुप के सभी संस्थानों से कृष्णा हुण्डई, कृष्णा टाटा, कृष्णा जे.सी.बी., कृष्णा किया, कृष्णा होण्डा, तिरूपति ऑटो एवं अशोक एंड़ कम्पनी के दो दो कर्मचारियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये एवं इसके तुरंत बाद में समूह गीत ( ग्रुप सांग ) की अनुपम प्रस्तुति की गई इस समय सभी ने तिरंगा लहराकर इस गीत के आनंद को दुगुना कर दिया।
सर्वप्रथम अपने स्वागत उद्बोधन में कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन श्री अशोक मोदी जी ने अपने विचार व्यक्त किये एवं उपस्थित सदस्यों से अपने दैनिक, साप्ताहिक और मासिक कार्यो को अनुशासात्मक ढंग से करने की बात कही तथा स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बताकर उपस्थित समस्त लोंगों से अपने अपने कार्यो को ईमानदारी से करने की बात कही क्योंकि ईमानदारी पूर्वक किया गया कार्य स्वयं को, समाज को और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिये पर्याप्त हेता है।
: टाटा एक्सपो के विशाल मेला का दो दिवसीय आयोजन कोरबा में
Wed, Aug 17, 2022
कोरबा के टी.पी.नगर में स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में टाटा मोटर्स एवं टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता कृष्णा एण्ड कंपनी (कृष्णा टाटा) के संयुक्त तत्वाधान में टाटा एक्सपो मेला का दो दिवसीय आयोजन दिनांक 17 एवं 18 अगस्त 2022 को किया जा रहा है।
इस एक्सपो मेले में टाटा के समस्त कमर्शियल व्हीकल्स का प्रदर्शन किया जा रहा है इसमें आने वाले ग्राहकों का सर्वप्रथम पंजीयन किया जायेगा ततपश्चात उन्हें एक कूपन प्रदत्त किया जायेगा जिसमें:-
01. टाटा की गाड़ीयो का फ्री चेकअप किया जायेगा।
02. फ्री टॉप वाशिंग किया जा रहा है।
03. फ्री व्हील अलाइनमेंट किया जायेगा।
04. लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।
17 अगस्त के प्रातः 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा मोटर्स के प्रोड्क्ट मैनेजर श्री धीरज दूबे, टाटा के टी.एस.एम. श्री आनंद पाटिल, की एकाउंट मैंनेजर श्री सोमक बनर्जी के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया इस अवसर पर कोरबा के टी.एस.एम.आनंद यादव के साथ मो.असलम, चन्द्रशेखर प्रसाद एवं अरविंद शर्मा की गरिमामय उपस्थिति थी। कार्यक्रम 18 अगस्त 2022 को प्रातः 10 से शाम 06 बजे तक रहेगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस 17 अगस्त से ही उक्त मेले का प्रतिसाद मिलना प्रारंभ हो गया इस अवसर पर कोरबा से टाटा के फ्लीट कस्टमर श्री सचिन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विरेन्द्र सिंह, नारायण कुर्रे, मंगल जायसवाल, विकास सिंह, महावीर जैन इत्यादि के साथ कोरबा के समस्त फायनेंसर, ब्रोकर, बॉडी बील्डर्स की उपस्थिति थी।
कृष्णा एण्ड कंपनी (कृष्णा टाटा) के श्री चैतन्य मोदी एवं गौरव मोदी ने समस्त टाटा के ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे इस टाटा एक्सपो मेले में पधार कर मेले का भरपूर लाभ लेवें।