: बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद
Tue, Apr 1, 2025
बालकोनगर, 01 अप्रैल 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने धूमधाम से ईद मिलन समारोह आयोजित किया। जीईटी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सांप्रदायिक सौहार्द्र, एकता, धैर्य, सहनशीलता और सदाचार की सीख देता है।बालको जीईटी हॉस्टल में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और परंपरा का उत्सव मनाएं जाते हैं। कंपनी के प्रयास से सभी धर्मों के कर्मचारी एकजुट होते हैं। हॉस्टल में देश के विभिन्न जगहों से आएं कर्मचारी एकदूसरे के उत्सव में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते हैं। कंपनी ने सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देते हुए सामुदायिक भलाई के साथ ही अपनी आद्यौगिक यात्रा का अनूठा उदाहरण पेश किया है।बालको के जीईटी हॉस्टल में युवा अधिकारियों के रहने की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अत्याधुनिक जिम, लाइब्रेरी और सुरक्षित पार्किंग के अलावा बेहतरीन कैंटीन है। इनडोर गेम के साथ मनोरंजन के अनेक साधन मौजूद हैं। फन एंड फिटनेस क्लब में जिम के साथ मनोरजंन के लिए टीवी के साथ-साथ इनडोर खेल चेस, टेबल टेनिस, कैरम और पूल और आदि खेलों की उचित व्यवस्था है। समय-समय पर तीज-त्यौहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तरोताजा बनाए रखने में मदद करते हैं। कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था, जहां पठन-पाठन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हाई स्पीड नेट, बेहतरीन किताबें और कम्प्यूटर की उचित व्यवस्था।
---------------------------------------
: बालको ने बड़ा खाना कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मचारियों को किया सम्मानित
Sat, Mar 29, 2025
बालकोनगर, 29 मार्च, 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सुरक्षा कर्मचारियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए। सीईओ ने आपाकालिन परिस्थितियों से निपटने में सुरक्षा कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
बड़ा खाना का आयोजन सुरक्षा टीम की एकता और ताकत का उत्सव है। यह आयोजन उनके अटूट समर्पण और हमेशा मुस्तैद डटे रहने के प्रति सम्मान प्रकट करता है। इस अवसर पर सुरक्षा और अग्निशमन कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, सदैव तत्पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस प्रोत्साहन से सुरक्षा और सतर्कता की संस्कृति को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रांसजेंडर महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। कलाकारों के मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीता। साथ ही नाटक के माध्यम से सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया गया।
कार्यक्रम एवं सुरक्षा कर्मचारियों की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि यह आयोजन सभी लोगों के सामूहिक प्रयास और सहयोग को दर्शाता है। हम एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीकी प्रगति के महत्व पर जोर दिया। सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ नियमों का पालन करना नहीं है बल्कि यह हमारे कार्य करने के तरीके में समाहित है। कंपनी अपने संयंत्र के साथ-साथ समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।कंपनी संयंत्र में परिसर के साथ-साथ बालको टाउनशिप में एक सुरक्षित वातावरण बनाने में भी योगदान दे रहा है। आकास्मिक आग की दुर्घटनाओं से निपटने तथा रोकथाम के लिए कर्मचारियों एवं समुदाय के लोगों को प्रशिक्षित करता है। वित्तीय वर्ष में अग्निशमन विभाग ने बालसदन स्कूल, पुलिस स्टेशन, डीपीएस स्कूल, शासकीय स्कूल, गोढ़ी, बेलगरी बस्ती और आईओसीएल गोपालपुर आदि स्थानों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें कुल 656 व्यक्तियों को अग्निशामक यंत्र संचालन, सीपीआर, एलपीजी आधारित आग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया है। अग्निशमन विभाग ने बालको संयंत्र के बाहर 137 अग्नि कॉल का जवाब दिया है।कंपनी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कंपनी ने विभिन्न पहल का आयोजन किया है। वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने थर्मोप्लास्टिक मार्किंग सहित विभिन्न मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और 40 रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड तैनात किय हैं। कंपनी निरंतर जागरूकता और शैक्षिक पहल के माध्यम से समुदाय के भीतर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।सुरक्षा क्षेत्र में बालको अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी) की मदद से यातायात एवं सड़क सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला सहित विभिन्न सुरक्षा कार्यों में बेहतर निर्णय लेने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस और डेटा अंतर्दृष्टि का लाभ उठा रहा है। रियल टाइम डेटा की निगरानी, कोयला यार्ड में हॉट स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम जैसी परियोजनाओं सहित एंड-टू-एंड डिजिटल डैशबोर्ड की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थर्मल निरीक्षण का उपयोग करना शामिल है। कंपनी के सीएसओसी ने अत्याधुनिक समाधानों के साथ सभी समस्याओं एवं चुनौतियों को दूर किया है जो सुरक्षा और नवाचार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
--------------------------------------
: बालको ने सुरक्षा जागरूकता पहल के साथ मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह
Tue, Mar 25, 2025
बालकोनगर, 25 मार्च, 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के साथ 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया। सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण’ के तहत बालको ने सभी स्तरों पर सुरक्षा व्यवहार को सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा रैली, सुरक्षा सत्र, सेफ्टी मैराथन और नुक्कड़ नाटक सहित सप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाया।
कर्मचारियों एवं व्यावसायिक साझेदार की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कंपनी ने ड्राइवरों और ऑपरेटरों के लिए स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही विभिन्न चिकित्सा जांच भी सुनिश्चित किया गया। श्रीमती दिशा शुक्ला, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, कोरबा ने कंपनी के एक विशेष संवादात्मक सत्र हिस्सा लिया। उन्होंने बालको लेडिज क्लब को अग्नि सुरक्षा, जोखिम जागरूकता और आपातकालीन तैयारियों पर जीवन रक्षक प्रशिक्षण प्रदान किए। इसके साथ ही कंपनी ने ऑडिटिंग के माध्यम से अपने संयंत्र के भीतर सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा क्षेत्र की पहचान कर सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा दिया। विभिन्न प्रतियोगिता जिसमें कर्मचारियों के लिए ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंपियन’ क्विज तथा स्कूल के बच्चो को शामिल करते हुए ‘स्लोगन’ और ‘ड्राइंग’ का आयोजन कर जागरूकता को बढ़ाया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में सुरक्षा प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर, एक मौलिक मूल्य है जो हमारी प्रचालन उत्कृष्टता को परिभाषित करता है। 'शून्य हानि' का हमारा दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि सुरक्षा और कल्याण हमारे कार्यस्थल और समुदाय के मूल की हिस्सा हो। निरंतर प्रयासों और सुरक्षा नवाचार के माध्यम से हमारा लक्ष्य एक ऐसी संस्कृति को विकसित करना है जहां ‘सुरक्षा प्रथम’ सब के डीएनए की प्रकृति बन जाए। एक सुरक्षित कार्यस्थल एक सस्टेनेबल कार्यबल में योगदान देता है जो एक विकसित और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव को मजबूत करता है।बालको विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इनमें अग्नि सुरक्षा कार्यशाला, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम और संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए दृश्यता में सुधार के लिए रेट्रो-रिफ्लेक्टिव सुरक्षा साइनबोर्ड लगाना शामिल है। बालको के कार्यस्थल और सामुदायिक सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए कंपनी को 2025 के ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार और ग्रो केयर इंडिया से सर्वश्रेष्ठ अग्नि सुरक्षा प्रबंधन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर मिला यह सम्मान सुरक्षा उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बालको की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।-------------------------------------