: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कोरबा क्लब बना सिरमौर
Tue, Feb 6, 2024
बेलाकछार बालको में युवा समिति के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन दर्शकों की अभूतपूर्व उपस्थिति में हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह कैलाश नाहक रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर माननीय नगर संचालक अशोक तिवारी, केशव उपनगर कार्यवाह संतोष यादव, आशीष श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम लाल मरावी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध चन्द्रा, जनपद सदस्य बलराम साहू, पार्षद ऋतु चौरसिया, पार्षद धनश्री साहू, सचिव मुखी सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कबड्डी खेल को मिट्टी से जुड़ा खेल बताते हुए कहा कि इस खेल से शारीरिक और मानसिक विकास दोनों संभव है इसलिए आने वाले पीढ़ियों को भी इस खेल से जोड़ते जाना है ताकि आज के बच्चे इस खेल को खेल कर अपने आप को स्वस्थ रख सकें। अपने उद्बोधन उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया और हार जीत को नजरंदाज करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही लगातार आयोजन के लिए युवा समिति को बधाई प्रेषित किया। विशिष्ट अतिथि अशोक तिवारी ने कबड्डी के खेल को हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा खेल बताते हुए कहा कि इस खेल से टीम भावना, एकजुटता और संगठन शक्ति के गुण सीखने को मिलता जुलता है। कार्यक्रम को श्याम लाल मरावी, जनपद सदस्य बलराम साहू, पार्षद ऋतु चौरसिया, ग्राम सचिव मुखी सिंह ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों ने सफलतम आयोजन के लिए युवा समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
युवा समिति के अध्यक्ष केशव चन्द्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 32 टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कोरबा क्लब की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी नवापारा कटघोरा के टीम को 8 अंकों से पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम कोरबा क्लब को 30000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार नवापारा कटघोरा को 20000 रूपये, तृतीय स्थान पर चंडीपारा तिलकेजा को 12000 रूपये एवं चतुर्थ स्थान पर वीर महाराणा प्रताप क्लब बालको को 7000 रूपये प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का बेस्ट रेडर का खिताब नवापारा के बादल को 1000 रूपये, बेस्ट कैचर चंडीपारा तिलकेजा के खिलाड़ी नीतीश को 1000 रूपये, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोरबा क्लब के सुरेंद्र सिंह को 2000 रूपये एवं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम ढोंढ़ी पारा कोरबा को 2000 रूपये दे कर सम्मानित किया गया साथ ही सभी विजेताओं को शील्ड भी प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संचालित करने वाले निर्णायक मंडल के बाबू लाल चन्द्रा, नागेश ठाकुर, अशोक नायक, मधुसूदन शुक्ला, सुरेंद्र चन्द्रा, संजू बरेठ, अमर दास साहू, जीवन लाल वर्मा एवं रामाधार चन्द्रा को युवा समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बालको एवं ग्राम बेलाकछार के डॉ कृष्ण कुमार चन्द्रा, अशोक दुबे, चंद्रमणि यादव, विवेक कुमार, डॉ नरेंद्र जायसवाल जी, कुंदन चन्द्रा, रमेश सोनी, रामनाथ बरेठ, देवेंद्र द्विवेदी, नारायण चन्द्रा, हेमनाथ पटेल, सुफल दास, हीरालाल पटेल, अभय यादव, देव
लाल यादव, बुढ़गा राम चन्द्रा, कौशल पटेल, दिलीप चौहान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन में युवा समिति के अध्यक्ष केशव चन्द्रा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास, तुलेश्वर यादव, नरेंद्र यादव, सचिव लिलेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील देवांगन, संगठन सचिव प्रेम बरेठ, सहसचिव कृष्णा पटेल, लकेश्वर दास, गोपाल दास, टीमन दास, सोशल मीडिया प्रभारी मोहन चन्द्रा, प्रचार सचिव प्रफुल्ल बरेठ, वीरेंद्र यादव, रवि दास, अभिमन्यु देवांगन एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद बरेठ, रामेश्वर यादव, गोलू दास, वीरेंद्र राठौर, धन्नू देवांगन, संदीप चौहान, रिंकू दास, हेमंत साहू, सागर शर्मा, युवराज, रामबिसाल, करण, किस्मत, ओम, तरुण एवं अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
: बेलाकछार बालको में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 2 फरवरी से
Sun, Jan 28, 2024
ग्राम बेलाकछार बालको में विगत 10 वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 फरवरी तक युवा समिति के तत्वाधान में बालको राम मंदिर के समीप किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹30000, द्वितीय पुरस्कार ₹20000, तृतीय पुरस्कार ₹12000, चतुर्थ पुरस्कार ₹7000 के अलावा बेस्ट रेडर को ₹1000, बेस्ट कैचर को ₹1000, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ₹2000 एवं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम को ₹2000 का पुरस्कार एवं शील्ड के साथ साथ सभी विजेता टीम को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 301 रूपये एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 1 फरवरी रखा गया है। युवा समिति के अध्यक्ष केशव चन्द्रा ने जिले के कबड्डी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील किया है।
: बालको ने 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
Sat, Jan 27, 2024
बालकोनगर, 27 जनवरी, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने 75वां गणतंत्र दिवस बालको स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह की शुरूआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अनुशासित मार्च पास्ट की सलामी ली। ग्रांउड में शांति और स्वतंत्रता के प्रतीक के लिए गुब्बारे भी हवा में छोड़े गए। सीईओ श्री राजेश ने बालको द्वारा हासिल किए गए सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी दोहराया और सभी से विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह किया।
बालको और टाउनशिप की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले सुरक्षाकर्मियों ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। 15 स्कूलों के लगभग 1700 बच्चों ने पी.टी. ड्रिल, परेड, नृत्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की। दर्शकों ने राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और विविधता का जश्न मनाते हुए बालको के प्रचालन क्षेत्र के पास के स्कूलों के जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों का भी आनंद मिला।
कार्यक्रम का आकर्षण देश की आत्मनिर्भरता के लिए बालको की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाली झांकियों का जीवंत प्रदर्शन था। समुदायों के साथ एक संयुक्त उत्सव में बालको के पॉटलाइन, पॉवर प्लांट, लॉजिस्टिक्स, एफ.एल.ए. और सीएसआर कार्यों सहित विभिन्न व्यावसायिक कार्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली मनोरम झांकियाँ प्रस्तुत कीं। आकर्षित रूप से डिजाइन की गई झांकियां बालको के संचालन के विविध पहलुओं को प्रस्तुत करने के साथ ही समुदायों को सशक्त बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित कर रही थी। सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हुए बालको टाउनशिप में सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए बालको के डॉग स्क्वाड को विशेष रूप से सराहा गया।
संकल्प, नैतिकता और ईमानदारी के मूल्यों पर जोर देते हुए और सामूहिक प्रगति के प्रति बालको के समर्पण को दोहराते हुए सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम अपनी वृद्धि और विकास की यात्रा के बीच औद्योगिक कौशल, पर्यावरण प्रबंधन और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम कर्मचारियों और समुदायों के विकास को महत्व देते हैं और दुनिया को सभी के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।चार विद्यार्थियों को मिला नगर गौरव पुरस्कार- समारोह में बालकोनगर क्षेत्र में संचालित सेंट्रल बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 10 हजार रुपए नगद तथा कक्षा 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा लैपटॉप प्रदान कर उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परेड प्रस्तुतियों और झांकियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालको अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, व्यवसाय के साझेदार, विभिन्न श्रमिक संघों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बालकोनगरवासी कार्यक्रम में मौजूद थे। बालको के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा पाण्डे ने गंणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार जताया।गणतंत्र दिवस उत्सव के उपरांत बालको के सीईओ बलको अस्पताल गए। जहां उन्होंने समुदाय के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए मरीजों के बीच फल वितरित किए।---------------------------------------