: बालको के ऊर्जा संरक्षण अभियान से संयंत्र और समुदाय में ऊर्जा बचत को मिला बढ़ावा
Tue, Jan 2, 2024
बालकोनगर, 2 जनवरी 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने संयंत्र और समुदाय में एक स्थायी भविष्य के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए 15 दिवसीय ऊर्जा संरक्षण अभियान चलाया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) को शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत संयंत्र, समुदाय और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण और स्थायी भविष्य की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान में लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया।
भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में प्रमाणित ऊर्जा लेखा-परीक्षक प्रोफेसर रामास्वामी महिन्दरन ने ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित विशेष सत्र में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एनर्जी इफीसिएंसी और अनुकूलन के लिए औद्योगिक सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला, जिससे कर्मचारियों के पर्यावरणीय दृष्टिकोण की समझ को बढ़ावा मिला है। बालको ने कार्यस्थल में ऊर्जा खपत को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आकर्षक ऑनलाइन क्विज़ और प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी ने एक कारपूलिंग अभियान भी शुरू किया, जिससे कर्मचारियों को सवारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना और पर्यावरण अनुकूल आवागमन संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। कर्मचारियों को एनर्जी इफीसिएंसी की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थायी व्यावसायिक समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
संयंत्र के साथ-साथ बालको युवा पीढ़ी में उर्जा संरक्षण की भावना पैदा करने के लिए विद्यालयों में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी ने आस-पास के गांवों में जागरूकता सत्र भी आयोजित किए, जिसमें पर्यावरण के लिए ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। विभिन्न आसान ऊर्जा बचत प्रथाओं को साझा किया गया जिन्हें घरों में अपनाया जा सकता है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम बालको में पर्यावरणीय भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने मिशन की आधारशिला के रूप में ऊर्जा-कुशल संस्कृति को लागू करने के लिए समर्पित हैं। हमारे विभिन्न पहल के माध्यम से संयंत्र के साथ समुदाय में जिम्मेदार ऊर्जा खपत को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिज्ञा का प्रतीक है। नवाचार, जागरूकता और सहयोग के माध्यम से हम स्थायी और एनर्जी इफीसिएंसी व्यवसाय प्रथाओं को अपना रहे हैं जो हरित, पर्यावरण अनुकूल दुनिया की ओर सांस्कृतिक बदलाव को भी प्रेरित कर रहे हैं।‘जीरो हार्म, जीरो वेस्ट और जीरो डिस्चार्ज’ के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप बालको ने प्रचालन शुरू करने के बाद से अपने प्रचालन क्षेत्र में लगभग 30 लाख पौधे लगाए हैं। कंपनी अपने ऊर्जा स्रोत में विविधता लाने के लिए हरित विकल्प भी तलाश रही है। संयंत्र के अंदर भारी वाहनों में जैव ईंधन का उपयोग, फिनिश प्रोडक्ट और माल की आवाजाही के लिए ईवी फोर्कलिफ्ट और अपने विश्व स्तरीय स्मेल्टर में एनर्जी इफीसिएंसी ग्रेफाइटाइज्ड पॉट का प्रयोग जो उर्जा खपत को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।एल्यूमीनियम बनाने की प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप बालको को अपने स्थायी प्रयासों के लिए उद्योग जगत से मान्यता मिली है। फ्रॉस्ट एंड सुलिवन द्वारा 'सस्टेनेबल फैक्ट्री ऑफ द ईयर' और सीआईआई ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम में 'ग्रीनको सिल्वर' पुरस्कार हरित भविष्य को बढ़ावा देने के लिए कंपनी के कटिबद्धता को उजागर करते हैं।
: एमजीएम विद्यालय में हुआ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ
Thu, Dec 21, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा - एमजीएम विद्यालय बाल्को में आज 43 वां वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का बड़े ही गरिमामय माहौल में शुभारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश क्रिस्टोफर (सचिव जिला ओलंपिक संघ), विशिष्ट अतिथि दीपक पटेल (गोल्ड मेडलिस्ट इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंन इन नेपाल ) , अविनाश बंजारे (वाइस प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ केरला एसोसिएसन ,अध्यक्ष जिला कराटे संघ) , लियो गुनियन (पावरलिफ्टर ), शेख जावेद (जनरल सेक्रेटरी , वूमेंस फुटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया न्यू दिल्ली) , रिकार्बो गुनियन (कोच पावरलिफ्टर) रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की गई। इस अवसर विद्यालयीन बच्चों द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु रंगारंग कार्यक्रम , नृत्य , गायन , वादन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों को चार हाउस में बांटा गया है , जिनके मध्य प्रतियोगितायें संपन्न कराया जाना है। विद्यालय के हेड ब्वॉय अभिनव मेजरवार द्वारा खेल को खिलाड़ी भावना से खेलने की शपथ प्रतिभागियों को दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खेल के प्रति रुचि जगाने और खिलाड़ी भावना से खेलने व आपस में भाईचारे की भावना बनाये रखने की बात कही गई। विशिष्ट अतिथि दीपक पटेल ने बच्चों को खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुये उनका उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य फॉदर पॉल पी थॉमस व उपाध्यक्ष फॉदर जेफीन वर्गीस ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये उन्हें खेल के क्षेत्र में अपने - अपने माता पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही। अंत में अतिथियों को हरियाली की प्रतीक पौधे , साल व स्मृति चिन्ह से सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है व आपस में भाईचारे की भावना जागृत होती है शरीर व मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। अतः खेलना विद्यार्थी जीवन के लिये उतना ही आवश्यक है , जितना की पढ़ना। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकवृंद व बच्चे उपस्थित रहे।
: समाचार भारती news24 के खबर का असर, निगम ने सुधारी अपनी गलती
Tue, Dec 19, 2023
इन दिनों कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको के विभिन्न क्षेत्रों में निगम द्वारा कचरे का उठाव कर उसे यत्र - तत्र फेंका जाना तथा प्लास्टिक युक्त विषाक्त कचरे को आग के हवाले कर देना आम बात हो गई थी, ऐसे में समाचार भारती न्यूज़ 24 ने लगातार ऐसे क्षेत्र का भ्रमण किया जहां पर निगम द्वारा अवैध रूप से कचरे का डंप कर उसे आग के हवाले कर दिया जाता था जिससे वातावरण प्रदूषण का शिकार हो रहा था। निगम के चंद गैर जिम्मेदार कर्मियों के द्वारा कचरे का उठाव कर उसे यत्र-तत्र सड़क किनारे तथा एमजीएम स्कूल के ठीक सामने गड्ढे में फेंक कर उसे आग के हवाले कर दिया जाता था, जिसमें विषाक्त प्लास्टिक का भी 25 से 30 फ़ीसदी अंश होता था, ऐसे में सड़क किनारे से आने-जाने तथा स्कूल में पढ़ रहे नन्हे - मुन्ने बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पढ़ रहा था। समाचार भारती न्यूज़ 24 के संपादक मुकेश भारती ने पर्यावरण तथा क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस विषय पर कार्य किया तथा निगम के कुछ गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के द्वारा कचरे का उठाव कर उसे डंप करना तथा आग के हवाले किए जाने पर संबंधित सफाई कर्मी व ठेकेदारों से बात की उन्हें उनकी गलती को समझाया तथा इस तरह के कृत पर रोक लगाने की आग्रह की, जिस पर सफाई कर्मियों ने अपनी चूक समझते हुए समाचार भारती न्यूज़ 24 से क्षमा मांगी तथा भविष्य में ऐसी अवैधानिक तथा गैर जिम्मेदाराना कृत नहीं करने का वचन दिया।
बहरहाल हम सबको भी चाहिए कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें तथा वातावरण को प्रदूषण से बचाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा विषाक्त प्लास्टिक से निर्मित अपशिष्ट पदार्थों को यातायात पत्र नाभि के उसे रेवासी क्षेत्र में ना जलाएं प्लास्टिक युक्त कचरा को जलाने से उसे निकालने वाले धुएं से हमें विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियां हो सकती है जिम जानलेवा कैंसर बीमारी भी शामिल है, अतः ना ही ऐसा कृत करें और ना ही करने दे। यदि निगम के कर्मियों द्वारा ऐसा आपके क्षेत्र में भी किया जा रहा है तो इसका विरोध करें, तथा ऐसे अवैध कृत की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दें।
"सजग रहे.. स्वच्छ रहें.. स्वस्थ रहें..."