: उधार में अनेकों लोगों से रकम मांग कर लोगों से ठगी, मामला पहुंचा बालको थाने
Tue, Jan 9, 2024
[video width="848" height="480" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240109-WA0002.mp4"][/video]कोरबा जिले के उपनगरिय क्षेत्र बालको स्थित परसाभाटा कांजी हाउस में निवासरत श्रीकांत माझी सपरिवार निवास करते हैं, श्रीकांत माझी की पत्नी श्रीमती निर्मला देवी के मुताबिक आज से तकरीबन 6 वर्ष पहले पड़ोस में ही रह रहे रंजना सिंह पति धनंजय सिंह द्वारा घर के आवश्यक कार्य हेतु उधर में 70000 रू.लिए गए, किंतु अब तक रंजना सिंह द्वारा निर्मला देवी को रुपए वापस नहीं लौटए गए। निर्मला देवी द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाती रही किंतु कोई ना कोई घर की परेशानी बताकर रंजन सिंह के द्वारा लगातार उन्हें गुमराह किया जाता रहा। तो वही 6 वर्ष की लंबी अवधि बीत जाने पर भी निर्मला देवी को अपने पैसे वापस नहीं मिलने का दुख हुआ तथा उन्होंने अपने रुपए वापस लेने की रंजन सिंह पर दबाव बनानी प्रारंभ की क्योंकि उनके घर में भी रूपयों की आवश्यकता पड़ने लगी, इसी बीच जब निर्मला देवी ने फोन के माध्यम से रंजन सिंह को अपने पैसे की पुनः मांग की तो रंजन सिंह ने निर्मला देवी को आ जाइए पैसे देता हूं कहकर बुलाया जैसे ही निर्मला देवी रंजन सिंह के घर पर पहुंची वैसे ही रंजन सिंह ने निर्मला देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे निर्मला देवी को चोटे आई, अपने बचाव में निर्मला देवी ने भी हाथ पांव चलाया जिससे रंजना सिंह भी घायल हो गई। दोनों ही पक्ष जब बालको थाने पहुंचे तो बालको पुलिस द्वारा घायल दोनों महिलाओं का डॉक्टरी मुलाइजा कराया गया। सर में चोट लगने की अवस्था में रंजन सिंह का उपचार शासकीय जिला अस्पताल में कराया गया।
[video width="848" height="480" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240109-WA0001.mp4"][/video]
तो वहीं इस मामले में परसा भाटा निवासी शीला देवी व लक्ष्मीन बाई का भी कहना है कि अपने घरेलू काम से रंजना सिंह ने हमसे भी पैसे उधार लिए हैं, इसके अलावा गौरी चंद्र ने बताया कि उनसे ₹70000 लिए गए हैं तथा सविता देवी ने भी बताया कि उनसे भी ₹50000 लिए गए हैं जिन्हें आज पर्यांत तक रंजना सिंह द्वारा लौटया नहीं गया, अपने पैसे मांगे जाने पर रंजन सिंह द्वारा उन्हें गोल-गोल घुमाया जा रहा है तथा झूठा आश्वासन ही दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो रंजना सिंह द्वारा लगातार अन्य लोगों से भी इसी तरह उधार में पैसे लिए गए हैं जिन्हें आज तक लौटाया नहीं गया है जिससे स्थानीय लोग रंजना सिंह के प्रति बेहद दुखी मालूम होते हैं।
तो वही इस मामले में निर्मला माझी के पति श्रीकांत मांझी ने बताया कि "इस मामले में रंजना सिंह द्वारा बालको थाने में उनके परिवार के ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है, हमारे परिवार द्वारा रंजना सिंह पर किसी भी प्रकार का वार या मारपीट नहीं की गई है, यह सब रंजना सिंह द्वारा षड्यंत्र रचा गया है ताकि उसे निर्मला माझी को रुपए वापस नहीं लौटाने पड़ें।"
बहरहाल बालको पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई है।
: बालको के शीतकालीन शिविर से सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को मिला बढ़ावा
Sat, Jan 6, 2024
बालकोनगर, 06 जनवरी 2024। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परियोजना 'कनेक्ट' के तहत 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शीतकालीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा (सेमा) विषयों के सत्र पर केंद्रित था जिसका उद्देश्य छात्रों को दैनिक अभ्यास के माध्यम से उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में करियर चुनाव के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम में कुल 140 छात्रों ने पंजीकृत किया था। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेषज्ञों द्वारा करियर परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया जिससे छात्रों को करियर के विभिन्न क्षेत्रों और उनके महत्व के विषय को जानने में मदद मिली। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया गया जिसके माध्यम से भविष्य में उन्हें करियर चुनने के विकल्प में मदद मिल सके।
शिविर के माध्यम से छात्रों के भीतर संगठनात्मक और टीम बिल्डिंग कौशल को बढ़ावा दिया गया जो यह सुनिश्चित करती हैं कि वे टीम के वातावरण में बेहतर ढंग से कार्य करें। इसके साथ-साथ अग्नि सुरक्षा कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। इसमें छात्रों को आग की आपात स्थिति के मामले में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया करने के लिए जागरूक किया गया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि समावेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारे सामुदायिक विकास प्रयासों में प्रमुख स्तंभ है। गुणवत्तापूर्ण और व्यावसायिक शिक्षा के साथ हमारे युवा छत्तीसगढ़ और भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कंपनी की परियोजनाओं के माध्यम से हमारा लक्ष्य स्थानीय युवाओं के बीच कौशल विकास के अवसरों तथा व्यावसायिक शिक्षा बढ़ावा देना जिससे उन्हें रोजगार योग्य कौशल सीखने के अवसर प्राप्त हों। देश के उत्तरोत्तर विकास में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमारे विभिन्न सामुदायिक विकास कार्यक्रम इसी दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं।गवर्नमेंट स्कूल, गोढ़ी की प्रिंसिपल रिनी दुबे ने कहा कि बालको हमारे छात्रों के लिए सीखने का अनुकूल माहौल बनाने में हमारी मदद कर रहा है जो बेहद सराहनीय है। हमारे छात्र निश्चित रूप से सार्थक कदम का लाभ उठाएंगे और इस क्षेत्र में विकास का नेतृत्व करेंगे। करियर काउंसलिंग सपोर्ट एक बेहतरीन पहल है जो उन्हें अकादमिक और करियर-उन्मुख निर्णय लेने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा।वर्ष 2016 में शुरू किए गए परियोजना ‘कनेक्ट’ के अंतर्गत नियमित कक्षाएं आयोजित कर, ड्रॉपआउट छात्रों को पढ़ाने और ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन शिविर के माध्यम से सामुदायिक क्षेत्र में शिक्षा को नईं उचांईयों पर पहुंचा रहा है। बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और अकाउंटेंसी (सेमा) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मदद से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के साथ सरकारी स्कूलों में सीखने का शैक्षिक माहौल विकसित करना है। छह सरकारी स्कूलों में परियोजना के माध्यम से सेमा विषयों पर नियमित कक्षाओं से 2500 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं।-------------------------------
: बालको के मेगा हेल्थ कैंप से नागरिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Sat, Jan 6, 2024
बालकोनगर, 04 जनवरी, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) हेल्प एज इंडिया के सहयोग से अपने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत गहनिया गांव में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया। समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए शिविर में चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। शिविर से लगभग 157 नागरिक लाभान्वित हुए। यह मेगा हेल्थ कैंप विशेषकर जनजाति समुदाय को समर्पित था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में विशेषज्ञ सेवाएं जैसे दंत, त्वचा, हड्डी, स्त्री रोग, ईएनटी, मेडिसिन, सामान्य चिकित्सक और मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण आयोजित किए गए। वृद्धजनों को एडवांस इलेक्ट्रोथेरेपी तकनीक से फिजियोथेरेपी सेवा प्रदान की गई। 56 वृद्ध एवं महिला को ओपीडी तथा 13 गर्भावस्था महिलाओं को परामर्श दिया गया। 39 हिमोग्लोबिन, 27 मधुमेह, 19 त्वचा जांच के साथ 7 लोगों को फिजियोथेरेपी सेवाएँ दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 34 महिलाओं को परामर्श दी गई। मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप से बालको समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य बेहतर भविष्य की ओर लेकर जाने के कटिबद्ध है।
सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करने के साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में गहनिया के साथ खेतार, फूटामुड़ा, केशलपुर और बेला पंचायत के 7 गाँवों के लोग शामिल हुए जिसमें उनकी आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सेवाओं को सुनिश्चित किया गया। बालको ने इस साल लगभग 6 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि सामुदायिक भलाई और समृद्धि हमारी कंपनी की दृष्टिकोण के प्रतिबद्धता की आधारशिला है। हम व्यक्तियों को सशक्त बनाने और समुदायों को बढ़ावा देने में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व को प्राथमिकता देते हैं। सभी के एकजुट प्रयासों से गहनिया मेगा हेल्थ कैंप से स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।बेला ग्राम पंचायत की सरपंच जया राठिया ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस मेगा हेल्थ कैंप से सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम गहनिया में शिविर आयोजित करने के लिए बालको के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। और आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।-----------------------------------