: पैसा लेन देन के विवाद पर हत्या करने के दो आरोपी जेल दाखिल
Mon, Feb 12, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसक्ती - पैसे के लेन - देन की विवाद पर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जैजैपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत दिवस सात फरवरी को मृतक श्याम कर्ष पिता तिहारू राम कर्ष उम्र 33 वर्ष निवासी चोरभट्ठी द्वारा आरोपी उमेश चन्द्रा से पंद्रह सौ रूपये उधारी लिया था और उक्त उधारी रकम को शाम तक वापस लौटा देने को बोला था। आरोपी उमेश चन्द्रा शाम छह बजे उधारी पैसा लेने अपने साथी सुरेश चन्द्रा निवासी अरसिया को साथ लेकर मृतक श्याम कर्ष के घर गया। श्याम कर्ष घर मे नही मिलने से बस्ती तरफ खोजने गया और रास्ते में वैष्णवी मेडिकल के पास मृतक श्याम कर्ष मिला। तब आरोपी उमेश चन्द्रा द्वारा उधारी पैसा को मांगने लगा। पैसा नही देने पर उमेश चन्द्रा अपने सहयोगी सुरेश चन्द्रा के साथ मिलकर मृतक श्याम कर्ष को हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों/गवाहों के द्वारा समझाने पर वे अपने-अपने घर चले गये। इसके बाद नौ फरवरी को मृतक को आयी चोट का ईलाज कराने उनके परिजन जिला अस्पताल जाॅंजगी ले गये। जिला अस्पताल जाॅंजगीर से रिफर करने पर रामकृष्ण केयर बिलासपुर मे उसी दिनांक को भर्ती किया गया था। ईलाज के दौरान मृतक श्याम कर्ष की मृत्यु हो जाने पर सिटी कोतवाली बिलासुपर से सूचना प्राप्त हुआ की श्याम कर्ष का ईलाज के दौरान निधन हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह (रा.पु.से.) को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा त्चरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। अधिकारियों के निर्देशित किये जाने पर अपराध क्रमांक 26/2024 धारा - 294, 506, 323, 34, 302 भादवि के तहत जैजैपुर थाना पुलिस ने शीघ्र ही आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतरूपा तारम के नेतृत्व में किया गया , जिसमें पूरे जैजैपुर थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -उमेश चन्द्रा पिता स्व. गणेश चन्द्रा उम्र 31 वर्ष निवासी गंजीपारा जैजैपुर और सुरेश चन्द्रा पिता सुकलाल चन्द्रा उम्र 38 वर्ष निवासी अरसिया , थाना जैजैपुर , जिला - सक्ती (छत्तीसगढ़)
: दो गार्ड्स की हत्या का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
Thu, Jan 18, 2024
👉 *थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम सिवनी शासकीय शराब दुकान में हुए दो सुरक्षा गार्ड यदुनंदन पटेल एवं जयकुमार सूर्यवंशी की टंगिया से मारकर निर्मम हत्या करने वाले 3 आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता ।*
👉 *घटना कारित करने वाले आरोपीगण*
*01. शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान*
*02. कृष्णा सहिस पिता अजय सहिस उम्र 21 साल*
*03. श्रीमती मंगली सहिस उर्फ माला सहिस पति शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस उम्र 45 साल साकिनान सुखरी फाटक के पास सिवनी मंडी के पीछे सिवनी थाना चाम्पा जिलाजांजगीर चाम्पा*
👉 *आरोपीगणों द्वारा एक राय होकर शासकीय शराब दुकान में लूट करने के नियत से की गई दोनो गार्डो की हत्या।*
👉 *घटना करने वाले आरोपीगण आसपास के क्षेत्र से थे भलीभाति परिचित।*
👉 *आरोपी की शासकीय शराब दुकान के कर्मचारी एवं गार्डो से पूर्व से थी पहचान।*
👉 *दिनांक 04-05.11.2023 की दरम्यिानी रात्रि को हुई थी सुरक्षा गार्ड़ो की हत्या।*
👉 *घटनास्थल सिवनी, पिसौद, हथनेवरा, बरबसपुर, गोविंदा, कर्रा मोड़ आदि स्थानों का लिया गया था टावर डंप।*
👉 *घटनास्थल से संबंधित लगभग 7,40,500 नंबरों के गतिविधियों की हुई थी पुष्टी।*
👉 *386 सिम नंबरों का लिया गया था कॉल डिटेल रिकार्ड। 714 मोबाईल नंबरों को किया गया था तस्दीक ।*
👉 *घटना कारित करते समय शासकीय शराब दुकान में रहने वाले कुत्तों को बिस्किट खिलाकर हटाया गया दूसरी जगह।*
👉 *घटना कारित करने से पूर्व षडयंत्र पूर्वक गार्डो के सोने का किया गया इंतजार।*
👉 *घटनास्थल एवं शहर तथा आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों का किया गया बारीकी से अवलोकन।*
👉 *घटनास्थल शासकीय शराब दुकान में लगे संम्पूर्ण सीसीटीव्ही का घटना के एक हफ्ते पूर्व से किया गया था अवलोकन।*
👉 *आरोपी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो कानून के हाथ उस तक पहुॅच ही जाते है।*
👉 *आरोपी शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पूर्व से ही अपराधी प्रवृत्ति तथा जिसके खिलाफ थाना चाम्पा अच्छा अपराध क्रमांक 71/ 2022 धारा 294, 323, 506, 327 भा.द.वी. दर्ज है, जिसके तहत 45 दिवस पूर्व में ही जेल में निरुद्ध था*
👉 *घटना में प्रयुक्त टंगिया, पाना, काला नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व रू 4500 /- नगदी रकम जप्त।*
👉 *मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि:-* थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा क्षेत्रांतर्गत शासकीय शराब दुकान ग्राम सिवनी में दिनांक 04-05.11.2023 दिन शनिवार रविवार की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब दुकान सुरक्षा में कार्यरत् दो सुरक्षा गार्ड 01. यदुनंदन पटेल पिता लक्ष्मीप्रसाद पटेल उम्र 28 साल साकिन हथनेवरा 02. जयकुमार सूर्यवंशी पिता घासीराम सूर्यवंशी उम्र 35 साल साकिन पिसौद थाना चाम्पा की चेहरे में नकाब पहनकर टंगिया से निर्दयता पूर्वक सिर में प्रहार कर हत्या कर शासकीय शराब दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम व शराब चोरी कर फरार हो गया है जिसकी सूचना चाम्पा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटनास्थल सिवनी पहुॅचकर मामला बेहद संगीन होने से अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल घटनास्थल पर फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्कॉड, अंगुल चिन्ह विशेषज्ञयों को सूचना देकर बुलाया गया तथा सभी विभागों अपने अपने वैज्ञानिक तथा सैद्धांतिक स्तर पर पृथक-पृथक कार्यक्षेत्रानुसार घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतकों का पीएम खण्ड चिकित्सालय के शव विच्छेदन अधिकारीयों द्वारा कराया गया तथा शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर मर्ग पंचायत नामा एंव शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302,460 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
*👉विवेचना के दौरान:-* घटना अत्यधिक गंभीर होने से जिले की एक बडी टीम गठित कि गई जो घटनास्थल एवं आस-पास के सी.सी.टी.व्ही फूटेज, का तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच किया गया तथा घटनास्थल एवं आसपास के इलाके सिवनी, पिसौद, हथनेवरा, बरबसपुर, गोविंदा, कर्रा मोड़ आदि स्थानों का टावर डंप लिया गया जिनमें लगभग घटनास्थल से संबंधित लगभग 7,40,500 नंबरों के गतिविधियों की पुष्टी हुई जिसके आधार पर लगभग 386 सिम नंबरों का कॉल डिटेल रिकार्ड खंघाल कर लगभग 714 मोबाईल नंबरों को तस्दीक किया गया तथा 100 से ज्यादा व्यक्तियों का कथन दर्ज किया गया जिले की विशेष टीम द्वारा लगातार घटनास्थल तथा अन्य संदेहास्पद स्थानों में लगातार कैंप कर घटना कारित करने वाले अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। समय के साथ घटना पुरानी होती जा रही थी लेकिन पुलिस की लगातार सक्रियता बनाये रखने तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लगातार प्रत्येक मोबाईल नंबरों पर नजर रखकर घटना से संबंधित आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी। जिस संबंध में घटना के बारे में जानकारी देने वाले को नगद पुरूस्कार की भी घोषणा की गई। घटना से संबंधित वीडियों पूर्व में ही प्रसारित हो चुके थे जिससे संबंधित और वीडियों भी आमजन में प्रसारित किये गये, कि दिनांक 17.01.2024 को मुखबीर द्वारा घटना के प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर गुप्त रूप से पूछताछ पर संदेही शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान उम्र 29 साल निवासी सुखरी फाटक के पास सिवनी मंडी के पीछे सिवनी थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को तलब कर हिकमतअमली तथा मनोवैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन पूछताछ की गई, जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि शासकीय शराब दुकान को लूटने के लिए अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा सहिस उम्र 21 साल एवं उसकी पत्नी मंगली उर्फ माला सहिस उम्र 45 साल के साथ मिलकर नकाब पहन कर घटना करने की योजना बनाया था। घटना दिनांक को अपनी पत्नी मंगली सहिस उर्फ माला सहिस साल तथा उसके पहले पति अजय सहिस के बेटे कृष्णा सहिस के साथ मिलकर शासकीय शराब दुकान को लूटने की पूर्व योजना अनुसार स्वयं नजदीकी क्षेत्र का होने से अपनी पहचान छुपाने हेतु चेहरे को कैमोफ्लाईज करने काले कपड़े का नकाब बनाकर दिनांक 04-05.11.2023 की दरम्यिानी रात्रि अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा के साथ लगभग रात्रि 12ः00 बजे अपने घर से निकलकर रेल्वे ट्रैक के रास्ते होते हुए शासकीय शराब दुकान सिवनी पहुॅचा, जहॉ इसके बेटे कृष्णा ने घटनास्थल शासकीय शराब दुकान सिवनी पर लगातार रहनेे वाले कुत्तों को जिनसे कृष्णा पूर्व परिचित था को बिस्किट का लालच देकर पास स्थित चखना दुकान के पीछे फुसलाकर लगातार बिस्किट खिलाने लगा। आरोपी शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस अपने कपड़े बदलकर नकाब पहनकर हाथ में टंगिया लेकर शराब दुकान के बने बाउंड्रीवाल में अंधेरे से होते हुए देशी शराब दुकान की तरफ जा पहॅुचा तथा दोनों गार्डो के सोने का इंतजार करने लगा। तभी लगभग 12ः20 बजे दोनो गार्ड एक तखत में मच्छरदानी लगाकर सो गये थे जो लगभग रात्रि 12ः50 बजे पुरी तरह से सो गये थे, तभी उनके सिर पर टंगिये के पिछले हिस्से से लगातार 15-16 प्रहार कर सिर कुचल दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। तत्पश्चात देशी शराब दुकान का ताला टंगिये से तोडने लगा इसी बीच एक अंजान व्यक्ति शराब के नशें में आने पर मुन्ना सहिस उसे पकडकर वापस बाहर रोड़ की तरफ छोड़कर पुनः आकर ताला तोड़कर अंदर घुसकर कांउटर के पास रखे पैसों को चुरा लिया तथा अंग्रेजी शराब दुकान का भी ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से 2 नग ब्लैक डॉग चुरा लिया और वहॉ से दोनो वापस अपने घर आ गये, घटना कारित करते समय घटना में प्रयुक्त टंगिया, पाना, नकाब, को अपने घर में लाकर छुपा दिया तथा शराब को धीरे-धीरे पी गये व चुराये पैसों केा खर्च करता रहा इस बीच वह जिला सक्ती के डभरा क्षेत्र में तथा उसका पुत्र कृष्णा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एवं पत्नी माला सिवनी में निवास करते रहे। सभी आरोपीयों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम दर्ज किया गया व घटना में प्रयुक्त हथियार, पाना, नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व रू. 4500/- नगदी रकम को समक्ष गवाहन जप्त किया गया । प्रकरण विवेचनाधीन है।👉 *घटना में प्रयुक्त टंगिया,पाना, काला नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व रू. 4500 /- नगदी रकम अन्य* *सामाग्री जप्त किया गया।*
👉 *विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302, 460, 120बी, 34 भादवि के तहत् कार्यवाही की जा रही है।**👉इस प्रकार*:- थाना चाम्पा क्षेत्रांतर्गत शासकीय शराब दुकान सिवनी में हुए दो गार्ड की हत्या को सुलझाने में अति0 पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणी सिदार चौकी प्रभारी नैला प्रशि0 उप पुलिस अधीक्षक संगम राम थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सायबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरी. पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला सागर पाठक थाना प्रभारी सारागांव सत्यम चौहान चौकी पंतोरा प्रभारी सउनि दिलीप सिंह प्र.आर मनोज तिग्गा थाना चाम्पा के सउनि रामप्रसाद बघेल, म.प्र.आर.श्यामा जायसवाल प्र.आर. विरेन्द्र टण्डन, राकेश तिवारी, अजय चतुर्वेदी, आर. माखन साहू नितिन द्विवेदी, डीकेश्वर साहू, ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, शंकर सिह राजपुत, सायबर सेल से सउनि मुकेश पाण्डेय प्र.आर राजकुमार चंन्द्रा, बलबीर सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक चिरंजीव कमलेश, गिरीश कश्यप, आनंद किशोर सिंह, रोहित कहरा, सिदार सिंह पैकरा, म.आर दिव्या सिंह का विशेष योगदान रहा।
: आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई
Tue, Jan 16, 2024
● *कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्रवाई……*आम जगह पर शराब का सेवन करना एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई*● पुलिस की छापेमारी में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में 08 लीटर महुआ शराब एवं 16 पाव देसी प्लेन अवैध शराब को किया गया जप्ती….**● 09 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 15 जनवरी को थाना बाकीमोंगरा के ग्राम जवाली , थाना दर्री के सीपेट रोड़ मोड़ के पास, थाना हरदीबाजार के ग्राम भाठापारा दो स्थानों में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 09 व्यक्ति। कुल 08 लीटर महुआ शराब और 16 पांव देसी प्लेन शराब जप्ती की गई है। 09 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, *आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।*