: बावन तास पत्ती से जुआ खेलने के पांच आरोपी गिरफ्तार
Thu, Feb 22, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबलौदाबाजार भाटापारा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये सोनपुरी रोड भरसेला भांठा में रूपये पैसे की दांव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेलने वाले पांच आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ एक्ट , छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 19 फरवरी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि कुछ जुआड़ियान सोनपुरी रोड भरसेला भांठा में बावन पत्ती तास से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर रेड किया आरोपीगण के पास एवं फड़ से कुल 23000 रूपये एवं बावन पत्ती तास जप्त किया गया। जिले में अवैध जुआ सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही एवं त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 134/2024 धारा 13 जुआ एक्ट, छग जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 की धारा 3(2) के तहत आरोपीगणों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट एवं प्रधान आरक्षक संतराम बंजारे, आरक्षक हेमन्त नायक, अजय यादव, अभिनव चौबे, टीका पाल सहित सिटी कोतवाली स्टाफ एवं सायबर सेल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -तेज सिंह साहू पिता ईयाराम साहू उम्र 41 वर्ष निवासी कमल कालोनी वार्ड क्र. 19 बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , देवेन्द्र फेकर पिता होरेलाल फेकर उम्र 31 वर्ष निवासी दुर्गा चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , शईक खान ऊर्फ बाबा पिता शहदुला खान उम्र 36 वर्ष निवासी नयापारा दुर्गा चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , रामेश्वर पटेल पिता स्व. नकुलराम उम्र 33 वर्ष निवासी लवन रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली और विजय वर्मा पिता नरसिंह वर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी नहर पारा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा।
: नाबालिग से शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी जेल दाखिल
Fri, Feb 16, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसक्ती - शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से शारीरिक शोषण करने के आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार प्रार्थिया पीड़िता ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि विगत 22 अगस्त 2021 को आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर प्रार्थिया को नाबालिक जानते हुये बहला फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक शोषण करते रहा तथा परिवार वालो को बताने पर मारपीट की धमकी दिया था। तथा उसी दिनांक से जून 2023 तक आरोपी द्वारा शारीरिक शोषण करता रहा। प्रार्थिया द्वारा घटना की बात अपने घर वालों बताने पर थाना में रिपोर्ट करने आये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 29/2024 , धारा 376 भादवि , 4,6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह (रा.पु.से.) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा महिला एवं बच्चो से सबंधित अपराध में त्चरित कार्यवाही करने का उचित मार्गदर्शन एवं निर्देश दिये जाने पर जैजैपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतरूपा तारम के नेतृत्व में किया गया , जिसमें पूरे जैजैपुर थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -संजु राज कुर्रे पिता राजकुमार कुर्रे निवासी रीवाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छग)
: नाबालिग से शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी जेल दाखिल
Wed, Feb 14, 2024