: अवैध संबंध के चलते दोहरे हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले प्रेमी प्रेमिका जेल दाखिल
Thu, Oct 31, 2024
जांजगीर चाम्पा - अवैध संबंध के चलते देशी शराब में सुहागा मिलाकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले प्रेमी प्रेमिका को सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही से बलौदा पुलिस ने तीन दिवस के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (आईपीएस) ने इसका खुलासा करते हुये बताया कि विगत दिवस 26 अक्टूबर को रूपेश सांडे उम्र 28 वर्ष ग्राम बुड़गहन एवं शिवा बंजारे उम्र 19 वर्ष ग्राम बुड़गहन थाना बलौदा दोनो का शराब पीने से तबीयत खराब होने पर उसके परिजनो द्वारा ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा लाया गया था , जहां डा० ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना थाना बलौदा पुलिस को मिलने पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण , पीएम रिपोर्ट एवं मृतक के परिजनों एवं गवाहों के कथनानुसार बताया गया कि मृतक रूपेश सांडे का गांव के रजनी सांडिल्य के घर आना-जाना लगा रहता , जिसके साथ उसके अवैध संबंध होने की चर्चा थी। तथा (मृतक) रूपेश सांडे द्वारा उसे बात-बात पर गाली गलौज और मारपीट करता था , जिससे रजनी सांडिल्य परेशान रहती थी। जिसके संबंध में जानकारी हेतु रजनी साडिल्य एवं मृतक रूपेश सांडे के मोबाईल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया , जिसमें आरोपी रजनी सांडिल्य का रूपेश सांडे एवं बसंत आदित्य से घटना दिनांक को बार-बार फोन से बात होना पाया गया। जिसके संदेह के आधार पर रजनी सांडिल्य एवं बसंत आदित्य को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपिया रजनी सांडिल्य ने अपने मेमोरेण्डम कथन पर बतायी कि वर्ष 2021 में कोरोना के कारण इसके पति का मृत्यु हो गया। उसके बाद से यह मृतक रूपेश सांडे से फोन पर लगतार बातचीत करती थी , बातचीत के दौरान दोनों को एक दुसरे से प्यार हो गया। इसी बीच ग्राम बुड़गहन धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक बंसत आदित्य से बुड़गहन सोसायटी में आने-जाने के दौरान संपर्क हुआ तथा दोनों आपस में फोन पर बातचीत करने लगे तथा घर आना- जाना हुआ। इस दौरान आरोपिया रजनी सांडिल्य अपने बेटे व आरोपी बंसत आदित्य अपने बेटे के साथ मितान बदवाये तथा दोनों का लगातार एक-दूसरे के घर आना जाना होता था। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे , जिसकी जानकारी मृतक रूपेश सांडे को होने पर आरोपिया रजनी सांडिल्य को मै तुमसे प्यार करता हूं और तुम किसी दुसरे से बातचीत करती हो कहकर आरोपिया रजनी साडिल्य को मना करने लगा और शराब पीकर गाली गलौज मरपीट करने लगा। जिसके संबंध में रजनी सांडिल्य द्वारा बंसत आदित्य को बताया गया। बंसत आदित्य और रजनी ने दोनो मिलकर मृतक रूपेश सांडे को रास्ता से हटाने का प्लान बनाया तथा प्लान के तहत आरोपी बसंत आदित्य द्वारा आनलाईन से सुहागा आर्डर किया। जिसे आने के बाद प्लान के तहत रजनी सांडिल्य को दिया और रजनी सांडिल्य ने सुहागा को देशी शराब में मिलाकर घटना दिनांक 26 अक्टूबर को मृतक रूपेश को पीने के लिये दी और उससे फोन में बात करती रही। रजनी द्वारा दिये शराब को लेकर रूपेश अपने दोस्त शिवा बंजारे के साथ घटनास्थल पुल ऊपर में पिया , जिससे उसका तबीयत खराब होने लगा। जिसकी जानकारी रजनी साडिल्य द्वारा बंसत आदित्य को उसी रात में बताई कि सुहागा मिलाया हुआ शराब को रूपेश अपने दोस्त शिवा के साथ मिलकर पी लिया है। मर्ग जांच पर से धारा 103 (1) , 105 , 61(2) , 3(5) बीएनएस का अपराध कारित करना सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 387/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण एवं आरोपी के मेमोरेण्डम कथनानुसार जुर्म स्वीकार करने एवं आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से बलौदा पुलिस ने दोनो प्रेमी प्रेमिका आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे , निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा , सायबर सेल से उप निरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी , सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , आरक्षक रोहित कहरा , प्रदीप दुबे , गिरीश कश्यप , मो० शाहबाज एवं थाना बलौदा से सहायक उप निरीक्षक कौशल सिदार , प्रधान आरक्षक मुकेश यादव , गजाधर पाटनवार , आरक्षक श्याम राठौर , हेमंत साहू , महेश राज , महिला आरक्षक ज्योति प्रभा अनंत का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -रजनी सांडिल्य पति स्व० लखनलाल सांडिल्य ग्राम बुड़गहन और बसंत आदित्य पिता स्व० परसराम आदित्य उम्र 48 वर्ष ग्राम बलौदा , थाना बलौदा , जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
: अवैध रूप से शराब बिक्री करने के चार आरोपी जेल दाखिल
Mon, Oct 28, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - आपरेशन विश्वास के तहत घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले चार शराब कोचियों को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस थाना भाटापारा शहर द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा तड़के सुबह चार बजे से सात बजे के मध्य पूरी तैयारी के साथ गुरूनानक वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले चार आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 22,770 रूपये कीमती मूल्य के कुल 207 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। अभियान के दौरान घटनास्थल अटल आवास एवं *सभी आरोपियों का सुक्ष्मतापूर्वक विधिवत तलाशी लिया गया , जिसमें आरोपियों से एक नग धारदार चाकू , तीन मोबाइल एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल सीजी 04 एमजी 7052 भी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 486/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भाटापारा शहर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपीगण -
लीलाधर चक्रधारी उर्फ गोलू उम्र 19 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड पंचशील नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर , अल्ताफ शेख उर्फ टिंकू उम्र 24 वर्ष निवासी गुरुनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , खिलावन गेंदले उर्फ नानू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हार खान थाना भाटापारा ग्रामीण वर्तमान निवासी अटल आवास गुरुनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर और रितिक लसेल उर्फ मोंटू उम्र 20 वर्ष निवासी पंचशील वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)
: दोस्त की हत्या करने का फरार आरोपी जेल दाखिल
Sun, Oct 27, 2024
रायगढ़ - बाईक हड़पने के उद्देश्य से केंदाडोंगरी पहाड़ में दोस्त की हत्या करके फरार हुये आरोपी को थाना तमनार पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में पूर्व में भी एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज एडिश्नल एसपी आकाश मरकाम ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये बताया थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत गत दिवस 20 अक्टूबर को ग्राम बांजीखोल जाने वाली केंदाडोंगरी पहाड़ में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचक ग्राम कोटवार भोजराम चौहान की सूचना पर मर्ग क्रमांक 82/2024 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया। मृतक का शव लगभग तीन - चार दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा था , पंचनामा पर मृतक के पास से मिले ब्रेसलेट , चाबी , छिंटदार फूलशर्ट , नीला रंग का जींस पेंट प्लास्टिक चप्पल और मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक कागज का टुकड़ा मिला जिसे सुरक्षित रख कर शव का कफन-दफन किया गया। प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा मृतक की पहचान के लिये मृतक के फोटोग्राफ्स विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में शेयर कर जानकारी ली जा रही थी तथा मृतक के पास से कागज में नोट किया हुआ मोबाइल नंबर से जानकारी जुटाते हुये मृतक के परिजनों तक पहुंची। दूसरे ही दिन शव का उत्खन्न पश्चात ग्राम बिछिनारा नया रामपुर , घरघोडा निवासी श्यामलाल लोधा द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र टिकेश्वर लोधा ( उम्र 19 वर्ष) के रूप में की गई। शव के पीएम रिपोर्ट से थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 24 अक्टूबर को अपराध क्रमांक 268/2024 धारा 103(1) , 238(क) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक की शिनाख्तगी पश्चात टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों से सिलसिलेवार पूछताछ के क्रम को बढ़ाया गया , जिसमें मृतक को अंतिम बार उसके नरेन्द्र उर्फ बोनु सारथी निवासी कंचनपुर, घरघोड़ा के साथ देखे जाने की जानकारी मिली। तत्काल नरेन्द्र के घर दबिश दिया गया जो आरोपी फरार था। पुलिस ने मुखबिर लगाकर जानकारी ली गई जिसमें 16 अक्टूबर को नरेन्द्र, टिकेश्वर को विजय चौहान (सराईडिपा) और नाबालिग बालक के साथ होने की जानकारी मिली। इसके बाद 24 अक्टूबर को ही आरोपित विजय चौहान और नाबालिग बालक को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा , आरोपी विजय चौहान ने नरेन्द्र और नाबालिग लड़के के साथ मिलकर घटनाकारित करना स्वीकार किया। इसी छापेमारी की कड़ी में फरार आरोपित नरेन्द्र उर्फ बोनु सारथी को कल हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक टिकेश्वर लोधा (मृतक) को उसके पिता ने ड्यूक बाइईक खरीद कर दी थी। आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि 15 अक्टूबर को टिकेश्वर लोधा अपने बाइक से नरेंद्र उर्फ बोनु सारथी के घर आया था , दूसरे दिन 16 अक्टूबर के शाम दोंनो बाइक पर घूमने जाने निकले। रास्ते में ग्राम सराईडिपा पर नरेन्द्र ने अपने दोस्त विजय चौहान और नाबालिक भी अपने बाईक में बिठाकर मेला देखने जाने साथ लिये । इन्होंने बाइक में पेट्रोल डलाये और करीब आधा लीटर पेट्रोल प्लास्टिक बॉटल में रख लिये फिर चारों रोडोपाली होते बांजीखोल जंगल अंदर गये वहां नशा किये , वहीं टिकेश्वर लोधा घास में लेट हुआ। उसी समय नरेंद्र ने विजय और नाबालिक लड़के को टिकेश्वर की हत्या कर बाईक हथियाने की प्लानिंग बताई और बताया कि बाईक को तीनों बारी-बारी से उपयोग करेंगे। वहीं पेट्रोल डालकर टिकेश्वर की हत्या को अंजाम देने वाले थे पर टिकेश्वर के जागने से घटना को वहां अंजाम नहीं दे पाये तो वापस चारों घरघोड़ा आ गये। रात में घरघोड़ा के एक ढाबा खाना खाने गये , ढाबा में टिकेश्वर और नाबालिग लड़के को छोड़कर नरेन्द्र और विजय बाइक लेकर घूमने निकल गये । रात भर घूमने के बाद सुबह फिर चारों बाइक पर बांजीखोल जंगल गये और बाईक को रोड़ किनारे बुढा मंदिर के पास खड़ी कर पैदल पहाड़ चढने लगे।उसी समय जंगल से सराई का गेडा (लकड़ी) तोड़कर विजय ने टिकेश्वर टिकेश्वर के सिर को पीछे से तीन - चार बार मारा जिससे टिकेश्वर पत्थर पर गिरा फिर नरेन्द्र ने चाकू , अपचारी बालक ने पत्थर , लात घुसों से टिकेश्वर पर हमला कर उसकी हत्या कर दिया। मामले में लूट और षड्यंत्र के अनुरूप *धारा 61(2) , 309(6) , 3(5) बीएनएस जोड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त गेडा (लकडी) , चाकू , पत्थर , घटना समय पहने कपड़े और ड्यूक बाईक बरामद किया है। आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक तथा विजय चौहान को इसके पहले न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया था। वहीं आज फरार आरोपी नरेंद्र उर्फ बोनू सारथी को भी हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर मामले के संपूर्ण का त्वरित पटाक्षेप में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर , सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल , प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे , अनूप कुजूर , आरक्षक अनूप मिंज , भीष्मदेव सागर , हरीश पटेल (थाना घरघोड़ा) की सराहनीय भूमिका रही।गिरफ्तार फरार आरोपी -नरेंद्र उर्फ बोनु सारथी पिता स्व. नंद किशोर सारथी 19 वर्ष कंचनपुर थाना घरघोड़ा , जिला - रायगढ़ (छत्तीसगढ़)पूर्व गिरफ्तार आरोपीगण -विजय चौहान पिता राजेन्द्र 18 वर्ष सराईडिपा थाना तमनार जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।