: एल्यूमिनियम तार लूटने एवं खरीदने के सात आरोपी जेल दाखिल
Thu, Oct 12, 2023
जांजगीर चांपा - गार्ड को डरा धमकाकर लैंको पावर प्लांट के ट्रांसमिशन लाईन के माउस कण्डक्टर एल्युमिनियम तार को लुट करने एवं लूट का सामान खरीदने वाले सहित कुल सात आरोपियों को चौकी पंतोरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस दस अक्टूबर को लैकों पावर प्लांट के सिक्युरिटी आफिसर मनीष श्रीवास्तव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसी दिन साढ़े आठ बजे पेट्रोलिंग के दौरान केराकछार पतरापाली के जंगल में लगाये गये सिक्युरिटी गार्ड को डरा धमकाकर लेंको अमरकंटक कंपनी के माउस कण्डक्टर एल्युमिनियम तार को आरोपी राज विश्वकर्मा , एजाज मेमन , साहिल अंसारी एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा लुटपाट कर ले जा रहे थे , जिसे तार सहित रंगे हाथ पकड़े। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 356/2023 धारा 392 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। चौकी पंतोरा पुलिस को घटना के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल जाकर आरोपी राज विश्वकर्मा , एजाज मेमन , साहिल अंसारी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। उन्होंने अपने अन्य साथी ओम प्रकाश साहू , अजय साहू उर्फ रिंकू , रवि वैष्णव लोगों के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया। घटना में संलिप्त फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु चौकी पंतोरा स्तर से टीम गठित किया गया। विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी ओम प्रकाश साहू , अजय साहू उर्फ रिंकु और रवि वैष्णव तीनों कोरबा में छिपे हैं , जिसको मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा तथा लूट का समान खरीदने वाले कबाड़ ब्यवसायी मदन अग्रवाल को भी हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपियों के कब्जे से ढ़ाई टन एल्युमिनियम तार कीमती 700000 रूपये , 07 नग माउस कण्डक्टर एल्युमिनियम तार कीमती 12000 रूपये , घटना में प्रयुक्त वाहन पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 ए एक्स 1405 , मोटरसायकल सीजी 12 ए सी 3406 , दो नग आक्सीजन गैस सैलेण्डर तथा दो नग एलपीजी गैस सेलेण्डर मय गैस पाईप एवं तार बिक्री राशि नगदी रकम दो लाख दस हजार रूपये द्वारा खरीदा गया एल्युमिनियम तार बरामद किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 395 , 412 भादवि जोड़ी गई है। उपरोक्त आरोपियों द्वारा करीबन एक माह पूर्व लैंको पावर कंपनी लिमिटेड के ट्रांसमिशन लाईन का माउस कण्डक्टर एल्युमिनियम तार जिसकी गोलाई 11 सेन्टी मीटर है को गैस कटर से टावर में चढ़कर काट कर चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी दुष्यंत तिवारी सहायक महाप्रबंधक को पावर पताढ़ी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 331 / 23 धारा 379 भादवि की विवेचना की जा रही थी , जिसमें भी इनकी संलिप्ता पाया गया।विवेचना के दौरान आरोपी राज विश्वकर्मा , साहिल अंसारी , एजाज मेमन , रवि वैष्णव , अजय साहू उर्फ रिंकू साहू , ओम प्रकाश साहू और मदन अग्रवाल के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से इन्हें विधिवत गिरफ्तार कर चौकी पंतोरा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी पंतोरा से चौकी प्रभारी सउनि दिलीप सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , लखेश्वर कंवर , आरक्षक शाहबाज अहमद , दीपक जायसवाल , नंद कुमार पटेल तथा साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी , उपनिरी पारस पटेल , सउनि मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , राजकुमार चन्द्रा , आरक्षक विवेक सिंह , गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -राज विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी राताखार कोरबा थाना कोतवाली कोरबा , साहिल अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी राताखार कोरबा थाना कोतवाली कोरबा , एजाज मेमन उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र 04 रानी रोड कोरबा , रवि वैष्णव उम्र 42 वर्ष निवासी मानस चौक राताखार थाना कोतवाली कोरबा , अजय साहू उर्फ रिंकू साहू उम्र 30 वर्ष निवासी पीपर कोहड़िया थाना सीएसईबी कोरबा , ओम प्रकाश साहू उम्र 36 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार कोरबा थाना रामपुर कोरबा और मदन अग्रवाल उम्र 41 वर्ष निवासी कोरकोमा रोड जरादा थाना रामपुर सिविल लाईन कोरबा (खरीददार)।
: पेपर मिल में डकैती करने वालों के साथ खरीददार सहित सात आरोपी जेल दाखिल
Wed, Oct 11, 2023
जांजगीर चांपा - मध्य भारत पेपर मिल बिरगहनी में डकैती करने वालों के साथ डकैती में संलिप्त गार्ड एव डकैती का सामान खरीददार सहित सात आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार प्रार्थी पन्ना लाल शर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर जिला इटावा (उ.प्र.) हाल मुकाम मध्य भारत पेपर मील विरगहनी प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा गत 09 अक्टूबर को थाना मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आठ और नौ अक्टूबर के दरम्यानि रात्रि लगभग सात -आठ अज्ञात व्यक्ति डकैती डालने ट्रांसफार्मर का क्वायल व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के उद्देश्य से एक राय होकर सभी लोग अपने चेहरा ढके हुये पेपर मील के अंदर प्रवेश कर गार्ड ड्यूटी में लगे गार्डो को चारो तरफ से घेरकर जान से मारने की धमकी देते हुये मोबाईल को छीनकर मध्य भारत पेपर मील में लगे हुये ट्रान्सफार्मर को तोड़कर उसमें का तांबा के क्वायल को अपने साथ लाये कार में ले गये जो एक दुसरे का नाम संदीप प्रीतम पुकार रहे थे। रात में अंधेरा होने के वजह से चेहरा ढके होने से हम लोग डर कर उनके सामने नही गये गार्ड के द्वारा देखकर पहचान लेंगे बताया जिसकी सूचना प्रार्थी को सुबह मिलने पर फोन के माध्यम से गार्ड अफसर ने बताया कि सूचना पर अज्ञात आरोपीयों के विरुध्द थाना जांजगीर में धारा 458,395 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना स्तर पर अज्ञात आरोपियों एंव डकैती हुये मशरुका की पतासाजी हेतु टीम गठीत किया गया टीम को दौरान विवेचना मिल में कार्यरत् सिक्यूरिटी गार्ड की संलिप्तता होने से मील में कार्यरत् सिक्यूरिटी गार्ड राम नारायण मिश्रा को पूछताछ किया। जिसके द्वारा कोरबा क्षेत्र के ग्राम भलपहरी और छूरी निवासी के द्वारा उक्त डकैती कि घटना घटित किये है बताये जाने पर तत्काल आरोपी कि पतासाजी हेतु रेड कार्यवाही किया गया। ग्राम भलपहरी से मुकुन्दा यादव संतोष कुमार चन्द्राकर को एंव ग्राम छुरी से प्रीतम चेलकर , विश्वजीत टण्डन , संदीप खरे एवं प्रियांशु साहू को पुलिस हिरासत में लेकर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया जिन्होने अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में छह - सात अक्टूबर के रात्रि में डकैती करने गये थे जो डकैती कर नही पाये तो फिर से आठ - नौ अक्टूबर रात्रि में भारत पेपर मिल बिरगहनी से ट्रान्सफार्मर में लगे तांबा के क्वायल को एक राय होकर डकैती करना अपना जुर्म स्वीकार किये है। जिनके मेमोरेण्डम के आधार पर डकैती के 112 किलो तांबा क्वायल किमती 67000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन , एक नग मोटर सायकल बुलेट , 04 नग मोबाईल , एक नग गैस कटर मय गैस सिलेण्डर एवं उपयोग में लाये अन्य पाना पेचकस को जप्त किया गया है। जांजगीर पुलिस ने आरोपी मुकुन्दा यादव , संतोष कुमार , प्रीतम चेलकर , विश्वजीत टण्डन , संदीप खरे , प्रांशु साहू , रामनारायण मिश्रा के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं घटना में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पता तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव , निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी , उप निरीक्षक पारस पटेल , उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान , सउनि लम्बोदर सिंह , मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह , राज कुमार चन्द्रा , मोहन साहू , अलोक शर्मा , जितेन्द्र परिहार , आरक्षक गिरीश कश्यप , ईश्वरी राठौर , शिवराय सागर , बाल्मिकी राठौर , राहूल सूयर्वशी , राज कमल ओग्रे , आशुतोष कर्ष , संतोष भानू , विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदन रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -प्रीतम चेलकर उम्र 32 वर्ष (डकैती का मास्टर माइंड) , विश्वजीत टण्डन उम्र 23 वर्ष , संदीप खरे उम्र 23 वर्ष , प्रियांशु साहू उम्र 30 वर्ष (खरीददार) सभी निवासी छुरी थाना कटघोरा जिला कोरबा , मुकुन्दा यादव उम्र 34 वर्ष निवासी भलपहरी थाना हरदीबजार जिला कोरबा , संतोष कुमार चन्द्राकर उम्र 43 वर्ष निवासी भलपहरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा और रामनारायण मिश्रा उम्र 49 वर्ष निवासी हरदीहा बहर थाना नईगड़ी जिला रीवा (म.प्र.) ( पेपर मिल का सिक्यूरिटी गार्ड)।
: महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी जेल दाखिल
Wed, Oct 11, 2023
जांजगीर चांपा - जान से मारने की धमकी देते हुये महिला से जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया द्वारा थाना नवागढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने पहचान रिश्तेदार के साथ के साथ जा रही थी। इस बीच वह सेमरा के पास रास्ते में सुनसान जगह खेत की ओर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मार दुंगा बोला , लोक लाज की डर से प्रार्थिया किसी को नही बताई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 , 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी मिथलेश बंजारे के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटना घटित करना पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे , प्रधान आरक्षक तारीकेश पाण्डेय , आरक्षक जनक कश्यप , बलराम यादव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।