: ट्रेलर वाहन से डीजल लूटने सहित खरीदने के चार आरोपी जेल दाखिल
Wed, Sep 27, 2023
जांजगीर चांपा - रात्रि में ट्रेलर वाहन को रोककर चाकू दिखाकर डीजल लूट करने वाले तथा चोरी का डीजल खरीदने सहित चार आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानका के अनुसार प्रार्थी पीमित कोर्राम पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष बोडेमुडा थाना खडगंवा जिला मनेन्द्रगढ चिरमिरी का निवासी है , जो ड्राइवरी का काम करता करता है। ये रवि तिवरता जिला कोरबा वाले का ट्रेलर क्रमांक सी.जी. 10 बी.पी. 1301 को गत 21 सितंबर को दीपका कोयला खदान से कोयला लोड कराकर कन्हाईबंद नैला जांजगीर जाने के लिये निकला था। इस बीच हिंद कोलवासरी बिरगहनी थाना बलौदा के पास रात्रि करीबन बारह और एक बजे पहूंचा था कि वाहन ट्रेलर को कुंदन बघेल (भोंदु) विद्या (बुटनु) राजकुमार खांडे (छोटू) निवासी बिरगहनी एवं उसके अन्य सात - आठ साथी के द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर चाकू दिखाकर ट्रेलर को रोकवाकर ट्रेलर के डीजल टेंक से चार सौ लीटर डीजल लूटकर ले गया है। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 339/23 धारा 392 , 294 , 506 , 34, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले साहिल पाटले निवासी बुचीहरदी बलौदा , राजकुमार खाण्डे निवासी बिरगहनी , लखन जांगडे निवासी कोरबी एवं आरोपी हीतेश लहरे निवासी कोसा थाना मुलमुला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन गवाहों के समक्ष लिया गया जो दिनांक घटना समय को अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त ट्रेलर वाहन के डीजल टंकी के पाईप को काटकर कुल ग्यारह जरीकेन डिब्बा 35 लीटर क्षमता वाली में भरकर कुल 385 लीटर डीजल को लूटकर ले जाना एवं लखन जांगडे निवासी लपेटपारा कोरबी थाना बलौदा के पास 23,000 हजार रूपये में बिक्री करना तथा बिक्री की रकम पच्चीस -पच्चीस सौ रूपये आठ हिस्से में बांटना तथा ब्रेजा गाडी का अलग से 3,000 हजार रूपये मे हितेश लहरे को देना बताया। घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार , एक नग धारदार बडा लोहे का चाकू , नगदी रकम 3500 रूपये लूट किये हुये कुल जरीकेन जरिकेन डिब्बा 35 लीटर क्षमता वाली में भरकर कुल 385 लीटर डीजल कीमती 38,000 रूपये को खरीददार लखन जांगडे से विधिवत पृथक -पृथक मुताबिक मेमोरण्डम कथन चारो आरोपियों से जप्ती की कार्यवाही किया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 120 बी , 395 भादवि एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट का जोडी गई। अपराध सदर सबूत पाये जाने से आरोपी साहिल पाटले , हीतेश लहरे , राजकुमार खाण्डे एवं लखन जांगडे को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं अभी इस प्रकरण की विवेचना जारी है। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा , सउनि केशव प्रसाद साहू , प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार , केदार साहू , महिला प्रधान आरक्षक जीवन्ती कुजूर , आरक्षक संतोष रात्रे , हेमंत साहू , श्याम भूषण राठौर , जितेन्द्र कुर्रे , अमन राजपूत , युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -साहिल पाटले पाटले उम्र 23 वर्ष ग्राम बुचीहरदी वार्ड क्र. 11 थाना बलौदा , हीतेश लहरे उम्र 20 वर्ष ग्राम कोसा थाना मुलमुला , राजकुमार खाण्डे उम्र 32 वर्ष ग्राम बिरगहनी थाना बलौदा एवं खरीददार लखन जांगडे उम्र 46 वर्ष निवासी लपेटापारा कोरबी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
: जिला पुलिस ने किया पचास नग चाकू छूरी तथा दो एयर पिस्टल बरामद
Fri, Sep 22, 2023
जांजगीर चांपा - आगामी चुनाव के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम हेतु ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटनदार चाकू तथा एयर पिस्टल मंगाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जिला पुलिस जांजगीर चांपा ने कुल पचास नग धारदार हथियार चाकू छूरी तथा दो एयर पिस्टल बरामद किया है। इन हथियार धारकों से भविष्य में इस प्रकार के हथियार नहीं मंगाने की समझाइश दी गई वहीं अभिभावकों से भी अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार ना रखने की समझाइश दें।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने बताया आगामी चुनाव को देखते हुये जिला पुलिस जांजगीर चांपा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से धारदार हथियार बटनदार चाकू इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी। चूंकि इस प्रकार के हथियारो से अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनायें बनी रहती है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर , साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई , जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगायें हैं। ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किये गये। उन सभी को इस प्रकार के हथियार मंगाने का कारण पूछा गया , जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू इत्यादि मंगाये थे। सभी को बरामद कर लिया गया एवं इनके धारकों को ऐसे हथियार ना रखने का समझाइश दिया गया। जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था , उन सभी के आर्डर कैंसिल कराये गये तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 50 चाकू एवं 02 एयर पिस्टल बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटनदार चाकू भी शामिल है। उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाया गया कि मंगाये गये चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर बीस से पच्चीस साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई। इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि उपरोक्त बरामद किया गया चाकू एवं एयरपिस्टल फ्लिपकार्ट , स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाये गये थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जायेगा। इसके साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल के उप निरीक्षक पारस पटेल , सउनि मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: आबकारी एक्ट की कार्यवाही के तहत तीन आरोपी जेल दाखिल
Thu, Sep 21, 2023
जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये अकलतरा पुलिस ने 130 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 49 पाव देशी शराब के साथ तीन आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार गत दिवस 20 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। इस दौरान आरोपी रामचरण सिंह निवासी अमेरी कोटमीसोनार के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रूपये , सत्य प्रकाश मिरी निवासी कोटगढ़ के कब्जे से 49 पाव देशी शराब कीमती 3920 रूपये एवं राजकुमार सिंह निवासी कोटमीसोनार के कब्जे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 हजार रुपये एवं शराब बिक्री की राशि 4000 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अलग अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान इन आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से अकलतरा पुलिस ने इन्हें 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही मे एएसआई अरुण सिंह, सियाराम यादव , महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले , आरक्षक राघवेन्द्र घृतलहरे एवं गठित विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -रामचरण सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी अमेरी कोटमीसोनार , सत्य प्रकाश मिरी उम्र 28 वर्ष निवासी कोटगढ़ और राजकुमार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा।