: पुरी शंकराचार्य महाभाग का मुम्बई पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत
Fri, Feb 2, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टमुम्बई - राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के माध्यम से पूरे विश्व में सनातन धर्म के प्रचार - प्रसार एवं देश भर में सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु भारत भ्रमण पर निकले ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ जगन्नाथपुरी के पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज आज देर शाम मुम्बई पहुंचे। कोयना एक्सप्रेस से दादर स्टेशन मुम्बई पहुंचने पर शिष्यवृंदों द्वारा वाद्ययंत्रों से शंकराचार्यजी का भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही पूरा स्टेशन धार्मिक जयकारों के साथ हम भारत भव्य बनायेंगे - हम हिन्दू राष्ट्र बनायेंगे के जयघोष से गूंज उठा। मुम्बई प्रवास के अंतर्गत तीन एवं चार फरवरी को लिंकिंग रोड, सांताक्रुज वेस्ट स्थित जानकी पटेल के आवास में पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे से संगोष्ठी - दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न होगा। जबकि तीन फरवरी को शाम पांच बजे से हीरावती हाल , सांताक्रुज वेस्ट में विशाल हिन्दूराष्ट्र धर्मसभा का आयोजन किया गया है। यहां कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पांच फरवरी को सुबह आठ बजे एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेगें जहां से वे माघ मेला महोत्सव ( 06 से 16 फरवरी ) में सम्मिलित होने प्रयागराज के लिये रवाना हो जायेंगे। पुरी शंकराचार्यजी द्वारा संस्थापित संगठन पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी ने समस्त शिष्यवृंदों एवं सनातनियों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर दर्शन श्रवण लाभ लेने की अपील की है।
: बालकोनगर श्री राम मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पूजा अर्चना
Tue, Jan 16, 2024
बालकोनगर, 14 जनवरी 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के टाउनशिप परिसर स्थित श्री राम मंदिर में आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने रामलला के दर्शन के साथ ही शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया और बालकोनगर एवं कोरबा जिला के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने मंदिर के संबंध में बालको सीईओ से जानकारी प्राप्त की। 1976 में बालको द्वारा निर्मित इस मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत पाठ एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है।
केन्द्रीय मंत्री ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ-सफाई के कार्य में भी सहयोग किया।________
: बालको के अय्यप्पा मंदिर में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया पोंगल त्योहार
Tue, Jan 16, 2024
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको के अय्यप्पा मंदिर में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया पोंगल त्योहार मलयाली समाज के लोगों ने अय्यप्पा स्वामी का बालको भ्रमण कर अय्यप्पा मंदिर प्रांगण में बाजे गाजे के साथ व आतिशबाजियों के साथ मनाया गया पोंगल पर्व जिसमें अन्य समाज के लोग भी बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुए तथा झूमते नजर आए। वही अय्यप्पा मंदिर प्रांगण में भोग भंडारे का भी आयोजन रखा गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को धन्य महसूस किया।