: 25 नवंबर की दैनिक पंचांग व राशिफल
Sat, Nov 25, 2023
🕉️ दैनिक पंचांग व राशिफल:
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
पं उमाशंकर पाण्डेय
अयोध्या 🛕📜 दैनिक पंचांग 📜☀ 25 - Nov - 2023
☀ Ayodhya, India☀ पंचांग
🔅 तिथि त्रयोदशी 05:24 PM
🔅 नक्षत्र अश्विनी 02:56 PM
🔅 करण :
तैतिल 05:24 PM
गर 05:24 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग वरियान +03:52 AM
🔅 वार शनिवार☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:27 AM
🔅 चन्द्रोदय 03:33 PM
🔅 चन्द्र राशि मेष
🔅 सूर्यास्त 05:08 PM
🔅 चन्द्रास्त +05:10 AM
🔅 ऋतु हेमंत☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1945
🔅 कलि सम्वत 5125
🔅 दिन काल 10:40 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2080
🔅 पिंगल नाम संवत्सर
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:26:37 - 12:09:18
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 06:27 AM - 07:10 AM
🔅 कंटक 11:26 AM - 12:09 PM
🔅 यमघण्ट 02:17 PM - 03:00 PM
🔅 राहु काल 09:07 AM - 10:27 AM
🔅 कुलिक 07:10 AM - 07:53 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 12:51 PM - 01:34 PM
🔅 यमगण्ड 01:07 PM - 02:28 PM
🔅 गुलिक काल 06:27 AM - 07:47 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
🦚🦜🦚🕉🦜🦚🕉🦜🦚🕉🦜🐏 मेष (25 नवम्बर, 2023)
सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें - हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं। आज ख्याली दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं।भाग्यांक: 2🐂 वृष
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाक़ई बहुत बढ़िया है। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।भाग्यांक: 1👭 मिथुन
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। बच्चे को रोमांचक समाचार ला सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।भाग्यांक: 8🦀 कर्क
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा। आपकी बात करने का तरीका आज बहुत खराब होगा जिसकी वजह से समाज में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं।भाग्यांक: 3🐆 सिंह
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।भाग्यांक: 1🙎♀️ कन्या
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शान्त रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।भाग्यांक: 8⚖️ तुला
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है - मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।भाग्यांक: 2🦂 वृश्चिक
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।भाग्यांक: 4🏹 धनु
ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए आज किसी पार्क या जिम मेें आप जा सकते हैं।भाग्यांक: 1🐊 मकर
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। बेरोजगारों को आज के दिन नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरुरत है।भाग्यांक: 1🍯 कुंभ
सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। परिवार जीवन का अभिन्न अंग होता है। आज अपने परिवार के साथ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं।भाग्यांक: 7🐬 मीन
आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।
: उत्तर प्रदेश राज्य की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें.
Sat, Nov 25, 2023
➡लखनऊ- 66 वर्ष बाद विधानसभा सत्र नए नियमों के साथ होगा, सत्र के संचालन में झंडा बैनर नहीं ले जा सकेंगे नेता, नेता मोबाइल भी सदन में नहीं ले जा सकेंगे , पिछली सदन में ही किये गए थे बदलाव, अब होंगे लागू , 28 तारीख से होगी शीतकालीन सत्र की शुरुआत, महिला सदस्यों को बोलने में वरीयता दी जाएगी.➡लखनऊ- गोल्फ क्लब चुनाव में दोनों पैनल में सीधा मुकाबला, अध्यक्ष पद पर IPS सुभाष चंद्र के सामने अवधेश प्रताप , चुनाव की तैयारियां पूरी हुई, रविवार को होगा मतदान, मतदान करने जाएंगे अफसर, नेता और व्यापारी.➡लखनऊ- संविधान दिवस पर सेमिनार का होगा आयोजन, लखनऊ में 26 नवंबर को प्रेस क्लब में आयोजन, सेमिनार में शामिल होंगी कई बड़ी हस्तियां, सेमिनार में धर्मगुरु, स्कॉलर, समाजसेवी होंगे शामिल.➡लखनऊ- अखिलेश यादव का कल माती मुख्यालय में होगी रैली, सविधान बचाओ भागीदारी रैली होगी सुबह 11 बजे होगी, लोकसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख लगातार सक्रिय.➡लखनऊ - हाईकोर्ट ने 2 अफसरों पर अवमानना के आरोप तय किए, 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में कोर्ट सख्त, आदेश का अनुपालन न होने पर कोर्ट सख्त, सचिव बेसिक शिक्षा बोर्ड प्रताप सिंह बघेल पर आरोप तय , परीक्षा नियामक प्राधिकरण सचिव पर भी आरोप तय , अनिल भूषण चतुर्वेदी हैं परीक्षा नियामक प्राधिकरण सचिव, 19 दिसंबर को दोनों अफसरों को जवाब देने का निर्देश.➡लखनऊ- आपदाओं में जल्द राहत के लिए बनेंगे 4 क्षेत्रीय कार्यालय, बाढ़, सूखा, भूकंप, आकाशीय बिजली के दौरान मिलेगी मदद, नोएडा, वाराणसी, झांसी और गोरखपुर में बनेंगे सेंटर, रीजनल डिजास्टर रिस्पांस केंद्र वाला यूपी होगा पहला राज्य, रिसर्च और इनोवेशन को दिया जाएगा बढ़ावा, आपदा से निपटने के लिए तेजी से पहुंचेगी सहायता टीम.➡गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दर्शन, दूर दूर से फरियाद लेकर आये फरियादी, CM ने एक एक करके सुनी सबकी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, पुलिस प्रसाशन के अधिकारी रहे मौजूद, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन कार्यक्रम.➡रायबरेली- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, सीसीटीवी के जरिए वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर की घटना.➡सहारनपुर- नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप का मामला , पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ किया केस दर्ज, कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, चार फरार, महिला ने थाना देहात कोतवाली में FIR दर्ज कराई, बेटी को बहलाकर युवक ने अपहरण किया- पीड़िता, चार अन्य साथियों संग दिया घटना को अंजाम- पीड़िता, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज, जनपद के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की घटना.➡मुरादाबाद - शादी में दबंग शोहदों ने जमकर मचाया उत्पात, लड़कियों के बीच घुसकर बवाल कर रहे थे शोहदें, शोहदों का विरोध करना परिजनों को पड़ा महंगा, आधा दर्ज़न से ज्यादा दबंगो ने परिवार संग की मारपीट, मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियो से की शिकायत, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेमनगर की घटना.➡देवरिया - ग्राम सभा की जांच में 2 जांच अधिकारियों समेत 4 पर केस, फर्जी रिपोर्ट देने पर 2 जांच अधिकारियों समेत 4 पर केस, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, पूर्व गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला,AE RES श्वेता मौर्य पर केस, सचिव पंकज तिवारी, पूर्व प्रधान सुनील मल्ल पर भी केस दर्ज , गांव में विकास कार्य जांच के नाम पर फर्जी रिपोर्ट देने का आरोप , शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से कई बार की थी शिकायत, कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का लिया सहारा, बघौचघाट थाना क्षेत्र के कंठीपट्टी गांव का मामला.➡मुरादाबाद- महिला डॉक्टर ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप, महिला डॉक्टर ने अपना वीडियो किया वायरल, पुलिस विभाग से रिटायर्ड सीओ है ससुर, पीड़ित महिला ने पुलिस पर भी लगाए आरोप, थाने में तहरीर देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, महिला ने SSP कार्यालय पर आत्मदाह की दी धमकी, धमकी के बाद ससुर समेत 4 लोगों पर केस दर्ज , सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना.➡मुरादाबाद- TMU यूनिवर्सिटी में छात्रा के इमारत से कूदने का मामला, इलाज के दौरान छात्रा करुणा विश्वकर्मा की हुई मौत, बिल्डिंग से कूदने वाली छात्रा इंजीनियरिंग की थी छात्रा, यूनिवर्सिटी के भीतर बिल्डिंग से कूदी थी छात्रा, छात्रा का सुसाइड नोट भी पुलिस ने किया बरामद.➡प्रयागराज- शहर के कसारी मसारी इलाके में पुलिस मुठभेड़, अतीक के करीबी दो गो तस्करों को लगी गोली, ताहा व खुसरो लंबे समय से कर रहे थे तस्करी, आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया , दोनों आरोपियों के कब्जे से असलहा हुआ बरामद , धूमनगंज पुलिस के साथ हुई बदमाशों की मुठभेड़.➡प्रयागराज- बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमले का मामला, पुलिस एनकाउंटर में घायल आरोपी छात्र अस्पताल में भर्ती, लारेब हाशमी का एसआरएन अस्पताल में चल रहा है इलाज, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस लेकर चांडी गांव पहुंची थी, पहले से छिपाए असलहे से पुलिस टीम पर किया था हमला , पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी, डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने दी जानकारी, पुलिस आरोपी छात्र लारेब हाशमी के परिजनों से पूछताछ करेगी, आरोपी छात्र के आतंकी कनेक्शन को लेकर भी जांच-पड़ताल शुरू.➡कौशांबी- रेप पीड़िता के हत्यारों से पुलिस की फिर मुठभेड़, पुलिस और हत्यारों के बीच कछार में मुठभेड़ जारी, हथियारबंद हत्यारे ने पुलिस टीम पर कर रहे फायरिंग, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ASP,CO मौके पर, मुख्य आरोपी हुआ था गिरफ्तार, रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर की थी हत्या, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर उतारा था मौत के घाट, महेवाघाट थाना क्षेत्र के कछार में हो रही मुठभेड़.➡बिजनौर- सामाजिक न्याय यात्रा समापन कार्यक्रम आज, पूर्व CM अखिलेश यादव कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज 12.30 बजे खालसा इंटर कॉलेज पहुंचेंगे अखिलेश, नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज में होगी जनसभा.➡ललितपुर- घर से लापता हुए बच्चों को किया गया बरामद, 7 बच्चों को बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया, डीएम के प्रयास से बच्चों को मिल गया पुनः अपना परिवार, कानपुर के एक मूकबाधिर बच्चे को परिजनों को सौंपा, वर्षों से लापता बच्चे ललितपुर के बालग्रह में हैं निवासरत, डीएम ने बच्चों के आधार बनाकर परिजनों का लगाया पता.➡बागपत- मेड के विवाद में किसान पर हुआ जानलेवा हमला, गांव के व्यक्ति ने 2 बेटों के साथ मिलकर किया हमला,दबंगों ने किसान पर हमला कर किया घायल, ग्रामीणों ने घायल किसान को अस्पताल में किया भर्ती, चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव का मामला.➡मेरठ - किठौर पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, गाड़ी का चालान कर चालक की पिटाई की, चालक को थप्पड़ मारते दारोगा का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मियों के रवैये से किठौर निवासी परेशान , दर्जनों व्यापारियों ने थाने पहुंचकर जताई आपत्ति, थाना किठौर के कस्बा किठौर की घटना.➡हापुड़- जिले में हाईवे पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, हाईवे पर ओवरलोड वाहनों से बना जान का खतरा, कई बार ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रकों से हो चुके हैं हादसे, पुलिस, परिवहन विभाग के अफसर मामले से बने अनजान, कई थानो की सीमाओं से होकर गुजरते है ओवरलोड वाहन.➡हापुड़- कार्तिक मेले में पहुंचे युवकों का जानलेवा स्टंट, गंगा में ट्रैक्टरों से खुलेआम स्टंटबाजी, गंगा के जल में ट्रैक्टरों को घुसाकर स्टंट कर रहे, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नहीं रोक पा रहे स्टंटबाजी, गंगा में ट्रैक्टरों से स्टंट करने का वीडियो वायरल.➡गाजियाबाद- लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद वीके सिंह की अनदेखी, कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किये जाने से नाराज हुए सांसद , सांसद वीके सिंह ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, DM ने नगर पालिका के EO, पंचायत अधिकारी को भेजा नोटिस, मंत्री के शिष्टाचार में अवमानना में एक हफ्ते में मांगा स्पष्टीकरण.➡नोएडा - आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी में दर्दनाक हादसा , खड़ी कार में लगी अचानक आग से 2 लोगों की मौत, आग लगने से कार में बैठे 2 लोगों की जलकर मौत , सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू , पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी, सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी की घटना.➡उत्तरकाशी- सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का मामला , अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई, 'ऑगर मशीन से कुल 1.8 तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई थी', 'धातु के टुकड़े मशीन में फंसने से ड्रिलिंग रोक दी गई थी', 'फंसे धातु के टुकड़ों से पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है', 'क्षतिग्रस्त 1.2 मीटर पाइप को काटकर बाहर निकाला गया', आगे की ड्रिलिंग पूरी सावधानी के साथ शुरू की जायेगी.➡दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे’, ‘सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है सभी लोग मतदान करें’, ‘मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं’, ‘पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों को शुभकामनाएं’.➡दिल्ली- नाबालिग महिला पहलवान से कथित यौन शोषण का मामला, पटियाला हॉउस कोर्ट आज मामले में सुना सकती है फैसला, बृजभूषण शरण सिंह पर आज आ सकता है फैसला, कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं बृजभूषण शरण सिंह, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की थी, कोर्ट तय करेगी क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार किया जाए या नहीं , पहलवान ने कहा था कि पुलिस की जांच से संतुष्ट है , पहलवान ने क्लोजर रिपोर्ट का विरोध नहीं किया था, दिल्ली पुलिस ने मामले को रद्द करने की मांग की थी, पहलवान से जुड़े मामले को रद्द करने की मांग की थी, क्लोजर रिपोर्ट में नाबालिग पहलवान से जुड़ा है मामला.