: बालको के खिलाफ जारी हड़ताल रोकने श्रम न्यायालय ने दिया स्थगन आदेश
Wed, Apr 20, 2022
बालकोनगर, 20 अप्रैल। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के खिलाफ बालको कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध इकाई) द्वारा 13 अप्रैल, 2022 से जारी हड़ताल को माननीय श्रम न्यायालय, कोरबा ने रोकने का आदेश दिया है। माननीय श्रम न्यायालय के समक्ष बालको ने आवेदन प्रस्तुत किया था ताकि बालको संयंत्र के परसाभाठा गेट के समक्ष जारी हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन पर सुनवाई की जा सके। न्यायालय ने मामला क्र. 05/सीजीआईआर/2022 पंजीबद्ध करते हुए सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है कि जारी हड़ताल को आगामी पेशी दिनांक 22 अप्रैल, 2022 से पूर्व रोक दिया जाए। अपने एकपक्षीय स्थगन आदेश में माननीय श्रम न्यायालय ने यह भी कहा है कि चूंकि आवेदक संस्थान में हड़ताल से औद्योगिक, सुरक्षा व शांति एवं व्यवस्था प्रभावित होगी, परिणामस्वरूप हड़ताल से आवेदक संस्थान में एल्यूमिनियम उत्पादन एवं विनिर्माण तथा विद्युत उत्पादन का कार्य भी प्रभावित हो जाएगा।न्यायालय के आदेश की सूचना प्रति बालको कर्मचारी संघ को उपलब्ध करा दी गई है। बालको प्रबंधन ने बालको कर्मचारी संघ से यह कहा है कि वे अपने संगठन द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। बालको ने यह स्पष्ट किया है कि प्रबंधन ने सदैव ही श्रमिकों के हितों में अपनी नीतियां पारस्परिक विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार करते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। बालको प्रबंधन ने यह अपील की है कि कामगार किसी भी उकसावे में न आएं। अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित होकर बालको संयंत्र के सुचारू प्रचालन में अपना योगदान सुनिश्चित करें। एकजुट होकर औद्योगिक शांति एवं सौहार्द्र के जरिए बालको परिवार के नागरिक देश की उत्तरोत्तर प्रगति में अपना योगदान कर सकते हैं।
-----------
: ग्रीष्मकालीनहॉकी शिविर का उद्घाटन 20 अप्रैल को बालको में, कोरबा कलेक्टर रानू साहू करेंगी उद्घाटन
Wed, Apr 20, 2022
मेजर ध्यानचंद हॉकी बाल्को नगर जिला कोरबा के तत्वधान में ग्रीष्मकालीन शिविर 20 अप्रैल से 20 मई तक डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम बाल्को नगर में आयोजित है शिविर का उद्घाटन कोरबा कलेक्टर रानू साहू के मुख्य आतिथ्य में एवं विशिष्ट अतिथि अवतार सिंह, संरक्षक लोकेश्वर चौहान पार्षद, अध्यक्षता गिरीश शर्मा, वरिष्ठ हॉकी कोच m.y. कुरेशी के आतिथ्य में 20 अप्रैल को संध्या 5:00 बजे शुभ आरंभ होगी,
जिसका 19 अप्रैल की संध्या 6:00 बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के.आर. टंडन के कुशल मार्गदर्शन में डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम बालको नगर मे उक्त आयोजन की तैयारियों का अवलोकन किया गया
इस मौके पर हाकी संघ बालको नगर के अध्यक्ष गोपाल दास, धनराज निर्मलकर, नैतिक दास, प्रभात सिंह, महेंद्र पाल चंद्रा, प्रताप दास दुर्गेश नेताम तनिश महिलांगे, चांदनी धुर्वे, मनीषा दास, नंदनी कुमारी चौहान, जानवी कश्यप, चित्रलेखा, हेमा, आदि सैकड़ों की संख्या में समिति के सदस्य एवं हॉकी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
: गायत्री परिवार शांति का प्रतीक - हितानंद अग्रवाल
Tue, Apr 19, 2022
बालको नगर स्थित गायत्री मंदिर में 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 24 कुंडीय महायज्ञ एवं देव परिवार विस्तार कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है। जिसका शुभारंभ 17 अप्रैल को बालको नगर स्थित गायत्री मंदिर से कलश यात्रा द्वारा किया गया। कलश यात्रा के दौरान पीले वस्त्र में सैकड़ों महिलाएं बच्चे एवं मंदिर समिति के लोग पदयात्रा करते नजर आए। कलश यात्रा के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा हितानंद अग्रवाल, सुरेश शर्मा पार्षद लोकेश्वर चौहान, डॉ आलोक सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना रुणीझा, रविंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रिशु श्रीवास्तव एवं अन्य साथी गण आम जनता चलती रही। पीले वस्त्र में इस कलश यात्रा ने चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना दिया।