: बालको अस्पताल में सर्वाइकल स्पाइन की जटिल सर्जरी संपन्न
Tue, Apr 12, 2022
बालकोनगर, 12 अप्रैल। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के अस्पताल में गर्दन की हड्डी (सर्वाइकल स्पाइन) की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिन्हा और उनकी टीम ने पहली बार बालको अस्पताल में हुई इस महत्वपूर्ण सर्जरी के जरिए आईटीआई रामपुर निवासी 40 वर्षीय महिला के हाथों में आई संवेदनहीनता की स्थिति को दूर करने में कामयाबी पाई। ऑपरेशन के बाद मरीज बालको अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उनके परिवारजनों ने बालको अस्पताल की सुविधाओं और चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों के व्यवहार की दिल खोलकर प्रशंसा की है।डॉ. सिन्हा ने बताया कि मरीज अपने घर में सीढ़ी से फिसलकर घायल हो गई थीं। परिवारजनों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्थिति में सुधार न होते देख कोरबा के न्यूरोसर्जन डॉ. प्रदीप त्रिपाठी से संपर्क किया। विस्तृत जांच और मरीज की जटिल स्थिति देखकर डॉ. त्रिपाठी ने उन्हें बालको अस्पताल रेफर कर दिया। बालको अस्पताल में हुए परीक्षणों में यह पाया गया कि गर्दन की हड्डियों सी5-सी6 में लिसथिसिस और सी6-सी7 में डिस्क प्रोलैप्स की समस्या उत्पन्न हो गई थी। मरीज के स्पाइनल कॉर्ड में दबाव से हाथों के संचालन पर विपरीत प्रभाव पड़ा। यह स्थिति भी आई कि मरीज के हाथों की संवेदना लगभग समाप्त हो गई। वह मुट्ठी बांधने, चीजों को पकड़ने और रोजमर्रा के अन्य कार्य करने में असमर्थ हो गईं।न्यूरोसर्जन डॉ. त्रिपाठी के सहयोग से बालको अस्पताल में लगभग 4 घंटे की सर्जरी की गई। इस दौरान इलियक क्रेस्ट बोन ग्राफ्टिंग यानी कुल्हे की हड्डी को सही आकार देकर गर्दन की क्षतिग्रस्त हड्डी के स्थान पर लगाया गया। इसके साथ ही टाइटेनियम स्पेसर की मदद से डिस्क प्रोलैप्स की स्थिति को ठीक किया गया। डॉ. सिन्हा ने बताया कि बालको अस्पताल में पहली बार हुई यह सर्जरी 100 फीसदी सफल रही। ऑपरेशन के बाद अब मरीज अपने हाथों का संचालन ठीक से कर पा रही हैं। डॉ. सिन्हा ने यह भी बताया कि बालको अस्पताल में ट्रॉमा सर्जरी के अलावा अब घुटना प्रत्यारोपण, कुल्हे के प्रत्यारोपण आदि के साथ मेरूदंड से संबंधित सर्जरी किए जा रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।मरीज के परिवारजनों ने बताया कि बालको अस्पताल की सुविधाएं उत्कृष्ट हैं। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार आ रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का व्यवहार मरीजों और उनके परिवारजनांे के प्रति बेहतरीन है। बालको अस्पताल की सेवाओं से वह और उनके परिवारजन पूरी तरह संतुष्ट हैं।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको अस्पताल की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल साढ़े चार दशकों से ऐसे स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम कर रहा है जहां क्षेत्रीय नागरिकों के लिए विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं मौजूद हैं। बालको कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के अलावा अन्य स्थानीय नागरिकों को भी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं। श्री पति ने कहा कि बालको अस्पताल के जरिए क्षेत्र के जरूरतमंदों को हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं देने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।
बालको अस्पताल पर एक नजर: बालको के 75 बिस्तरों के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल ने अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, ठेकाश्रमिकों और स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की पूर्ति पूरी दक्षता से की है। यहां पांच बिस्तरों वाला गहन चिकित्सा कक्ष मौजूद है जहां गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का इलाज एमडी मेडिसिन की देखरेख में किया जाता है। 10 विशेषज्ञ चिकित्सक, आठ चिकित्सा अधिकारी, दो फिजियोथैरेपिस्ट, एक दंत चिकित्सक के अलावा 27 नर्सों और 80 सहायक कर्मचारियों के साथ बालको अस्पताल उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाओं के प्रति कटिबद्ध है। हृदय, मूत्र, और मेरूदंड संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ नियमित रूप से दौरे पर आते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रबंधन एवं गुणवत्ता के लिए बालको अस्पताल को आई.एस.ओ. 9001-2015 प्रमाणपत्र मिल चुका है।भारत सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत अस्पताल में जरूरतमंदों को आर्थोपेडिक्स, ई.एन.टी., सामान्य सर्जरी आदि की सुविधाएं दी जाती हैं। ओपन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी किए जा जाते हैं। सामान्य व सिजेरिएयन प्रसव तथा स्त्री रोग संबंधी अनेक सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं। शुरूआती अवस्था में ही बीमारी की पहचान के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित किए जाते हैं। एंटीनेटल शिविर, कैंसर जागरूकता शिविर, अस्थि घनत्व मापन शिविर आदि के जरिए नागरिकों को बीमारियों के लक्षणों और उसकी चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराया जाता है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है।
----------
: बालको के निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरों से लगभग 5000 लाभान्वित
Sun, Apr 10, 2022
बालकोनगर वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की इस परियोजना से कोरबा के 45 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 5000 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। पूर्व निर्धारित तीन स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार किया जाता है।
‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद है। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क दी जाती हैं। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो बिस्तर से उठ पाने में असमर्थ हैं, उन्हें स्वास्थ्य इकाई में तैनात चिकित्सा दल द्वारा घर पर जाकर चिकित्सा मुहैया कराई जाती हैं। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। रूगबहरी में 29 मार्च, 2022 को वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में पंजीकृत लगभग 200 जरूरतमंदों का उपचार किया। मधुमेह, रक्तचाप एवं रक्त संबंधी अनेक परीक्षण किए गए।
ग्राम पंचायत रूगबहरी की सरपंच श्रीमती चंदा मंझवार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता कम है। इसकी वजह से ग्रामीणों क्षेत्रों में नागरिकों के बीमार होने की दर अपेक्षाकृत अधिक होती है। चूंकि उनके पास संसाधनों की कमी होती है इसलिए ज्यादातर वे नीम-हकीमों के प्रभाव में आकर गलत इलाज का शिकार बन जाते हैं। बालको द्वारा संचालित ‘उपचार आपके दरवाजे’ कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए वरदान की तरह है। उन्होंने रूगबहरी में वृहद स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि चलित स्वास्थ्य इकाई से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को मदद मिल रही है। नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना बालको प्रबंधन की प्राथमिकता है। चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीणों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को लाभ मिल रहा है। सभी के एकजुट प्रयासों से समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।हेल्पएज इंडिया के छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री शुभांकर बिस्वास ने कहा कि बालको के नेतृत्व में हेल्पएज इंडिया ने जरूरतमंदों को उनके घर तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि बालको और हेल्पएज इंडिया की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के प्रसार में मदद मिल रही है। उन्होंने परियोजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताया।-----------
: बालको ने सुरक्षा प्रषिक्षण के लिए अपनाई एक्टेंडेड रिएलिटी तकनीक
Sun, Apr 10, 2022
बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों को सुरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए संयंत्र परिसर में एक्सटेंडेड रिएलिटी तकनीक की स्थापना की है। सिम्यूलेशन आधारित प्रशिक्षण तकनीक में वर्चुअल रिएलिटी, ऑगमेंटेड रिएलिटी और मिक्स्ड रिएलिटी तकनीकों का मिश्रण है। इसकी मदद से प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को वास्तविक रूप से कार्य क्षेत्र में उपस्थित हुए बिना ही उस कार्य क्षेत्र से संबंधित सुरक्षा के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित होती है। ऊंचाई पर कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों से संबंधित मॉड्यूल के साथ बालको में प्रशिक्षण की शुरूआत हो चुकी है। इसके अलावा संकरे स्थान, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, फॉर्कलिफ्ट ड्राइविंग, पैदल चलने के दौरान सुरक्षा और अग्निशामक उपकरणों के प्रयोग संबंधी प्रशिक्षण मॉड्यूल क्रियान्वित किए जाएंगे।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने सुरक्षा के महत्व पर कहा कि ‘‘कार्यस्थल पर किसी भी तरह की असुरक्षित गतिविधि को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को सशक्त बनाया जा रहा है। इसके जरिए ‘शून्य क्षति’ की नीति के अनुरूप संयंत्र को सबसे सुरक्षित कार्यस्थल बनाने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है। औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन के कार्डिनल नियमों को अपनाते हुए बालको परिवार के सदस्य सुरक्षित कार्यशैली के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सभी की सहभागिता और औद्योगिक सुरक्षा को पुख्ता बनाने की दिशा में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों को अपनाकर ‘सुरक्षा प्रथम’ कार्य संस्कृति की स्थापना में मदद मिली है।’’कार्यस्थल पर सुरक्षा मानदंडों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको ने ड्यूपॉन्ट सस्टेनिबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की है। औद्योगिक सुरक्षा के सराहनीय प्रबंधन के लिए बालको ने वर्ष 2017, वर्ष 2018 और वर्ष 2019 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खदान) प्राप्त किए। सुरक्षा संबंधी विभिन्न मॉड्यूल के प्रति कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों की जागरूकता के लिए प्रति माह पहली तारीख को ‘सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसके माध्यम से सुरक्षा संबंधी अनुभव साझा किए जाते हैं।------------