: पत्नी के चरित्र शंका में प्रेमी की हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल
Thu, May 9, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर लोहे की गडासर (चापट) से गले में वार कर हत्या कर देने और साक्ष्य छिपाने के लिये डीजल से मृतक को जलाने के आरोपी को कोटा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुये बताया विगत दिवस 21अप्रैल को थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिला कि बीस और इक्कीस अप्रैल के मध्य घटनास्थल ओंकार फार्म हाउस के अंदर मृतक रामफल यादव पिता स्व. लखन यादव 48 वर्ष निवासी बेलटुकरी का मृत अवस्था में चारपाई पलंग के अंदर जला हुआ शव जमीन पर पड़ा हुआ है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाये जाने से थाना कोटा में धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये इस अंधे कत्ल को सुलझाने हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा विवेचना कार्यवाही दौरान लगातार बारह दिनों तक घटनास्थल गांव में कैंप किया गया। सैकड़ो लोगों से पूछताछ किया जा रहा था एवं आसपास गांव के संदिग्धों एवं ग्रामीणों से भी पूछताछ किया जा रहा था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा था एवं घटनास्थल के टावर डंप, संदिग्ध व्यक्तियों/ संदेहीयों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही थी। घटनास्थल के आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ दौरान पड़ोसी भगेला केंवट से भी पूछताछ की गई जिसमें वह गोलमोल जवाब देने लगा। मुखबिर की सूचना के आधार पर भी उसकी एक्टिविट संदिग्ध लगी। जिस पर संदेही भगेला केंवट निवासी घोघाडीह से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर मृतक रामफल यादव की लोहे की गडासर (चापट) से गले में वारकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के लिए डीजल से मृतक को जला देना स्वीकार किया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त गडासर (चापट), पहने हुये बनियान , डीजल का डब्बा पेश करने पर पुलिस ने जप्त कर लिया। मामले में कोटा पुलिस ने आरोपी भगेला केंवट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिये ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय और कोटा थाना स्टाफ़ की सराहना की है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह , एसीसीयु निरीक्षक राजेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप ,आरक्षक तरुण केशरवानी , वीरेंद्र गंधर्व , थाना कोटा से प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा , आरक्षक भोप साहू , खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 वर्ष निवासी घोघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर
: पत्नी के चरित्र शंका में प्रेमी की हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल
Mon, May 6, 2024
बिलासपुर - अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर लोहे की गडासर (चापट) से गले में वार कर हत्या कर देने और साक्ष्य छिपाने के लिये डीजल से मृतक को जलाने के आरोपी को कोटा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
बिलासागुड़ी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुये बताया विगत दिवस 21अप्रैल को थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिला कि बीस और इक्कीस अप्रैल के मध्य घटनास्थल ओंकार फार्म हाउस के अंदर मृतक रामफल यादव पिता स्व. लखन यादव 48 वर्ष निवासी बेलटुकरी का मृत अवस्था में चारपाई पलंग के अंदर जला हुआ शव जमीन पर पड़ा हुआ है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाये जाने से थाना कोटा में धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये इस अंधे कत्ल को सुलझाने हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा विवेचना कार्यवाही दौरान लगातार बारह दिनों तक घटनास्थल गांव में कैंप किया गया। सैकड़ो लोगों से पूछताछ किया जा रहा था एवं आसपास गांव के संदिग्धों एवं ग्रामीणों से भी पूछताछ किया जा रहा था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा था एवं घटनास्थल के टावर डंप, संदिग्ध व्यक्तियों/ संदेहीयों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही थी। घटनास्थल के आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ दौरान पड़ोसी भगेला केंवट से भी पूछताछ की गई जिसमें वह गोलमोल जवाब देने लगा। मुखबिर की सूचना के आधार पर भी उसकी एक्टिविट संदिग्ध लगी। जिस पर संदेही भगेला केंवट निवासी घोघाडीह से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर मृतक रामफल यादव की लोहे की गडासर (चापट) से गले में वारकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के लिए डीजल से मृतक को जला देना स्वीकार किया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त गडासर (चापट), पहने हुये बनियान , डीजल का डब्बा पेश करने पर पुलिस ने जप्त कर लिया। मामले में कोटा पुलिस ने आरोपी भगेला केंवट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिये ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय और कोटा थाना स्टाफ़ की सराहना की है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह , एसीसीयु निरीक्षक राजेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप ,आरक्षक तरुण केशरवानी , वीरेंद्र गंधर्व , थाना कोटा से प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा , आरक्षक भोप साहू , खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 वर्ष निवासी घोघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर
: हिन्दू नववर्ष पर 09 अप्रैल को निकलेगी भव्य प्रभात फेरी
Mon, Apr 8, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टभाटापारा - इस बार 09 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष संवत 2081 प्रारंभ होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी के द्वारा विगत दो वर्षों से भव्य प्रभात फेरी राम सप्ताह चौक से संकीर्तन करते हुये निकाली जाती है। इसी कड़ी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 09 अप्रैल को सुबह साढ़े पांच बजे राम नाम सप्ताह चौक से भव्य प्रभात निकली जायेगी। बताते चलें कि भाटापारा पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी के द्वारा विगत दो वर्षों से प्रत्येक एकादशी के दिन क्षेत्र के कल्याण , प्रत्येक जीव के कल्याण , गौ माता की सेवा और गौ हत्या बंद होने का संकल्प लेकर प्रभात फेरी निकाली जाती है। यहां उल्लेखनीय है कि पुरी शंकराचार्यजी ने आज से ढाई वर्ष पूर्व यह घोषणा की थी कि साढ़े तीन वर्षों में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जायेगा , जिसमें मात्र एक वर्ष और शेष रह गये हैं। इसी बीच पुरी शंकराचार्यजी ने अपने होली में वृंदावन प्रवास में पुनः यह घोषणा की है कि साढ़े तीन माह मे पूरे विश्व की स्थिति बदल जायेगी। पूरे विश्व को प्राकृतिक आपदाओं , विश्व युद्ध , गृह युद्ध , महामारी , भुखमरी जैसे हालातो का सामना करना पड़ेगा। उसके पश्चात भारत ही पूरे विश्व को दिशा निर्देश प्रदान करेगा और विश्व गुरु के रूप में ख्यापित होगा। इसके साथ ही भारत में पुनः राजतंत्र की स्थापना होगी।प्रभात फेरी में शामिल होने की अपीलभाटापारा पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी ने क्षेत्र के सभी धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, सनातन धर्म की रक्षा के लिये कार्य करने वाले संगठनों, गौ सेवा समिति, गौ रक्षा संगठन, व्यापारी संगठन एवं अन्य सभी से यह अपील की है कि क्षेत्र के कल्याण की भावना से एवं वास्तविक हिन्दू नव वर्ष का सभी लोगों को ज्ञान हो सके इसके लिये 09 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे राम सप्ताह चौक में पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल होवें। संगठन ने यह भी कहा है कि हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर सभी लोग अपने - अपने क्षेत्रों में भव्य प्रभात फेरी निश्चित रूप से निकालें।