: डिप्टी एडवोकेट जनरल ने बच्चों को बांटा स्टेशनरी का सामान
Sat, Nov 4, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया ने एक रूपया मुहिम की संचालिका एडवोकेट सीमा वर्मा के सहयोग से पं० बरत राम मिश्र विद्या मंदिर स्कूल बुटेना ( तखतपुर )में आज बच्चों के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा का महत्व , बच्चों से संबंधित कानून बाल विवाह , बाल मजदूर , पॉक्सो एक्ट ,साइबर सुरक्षा , गुड टच - बेड टच के बारे में जानकारी दी। वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया के द्वारा 86 बच्चों को स्टेशनरी का सामान कॉपी , पेन ,पेंसिल , स्केच कलर , रबर , कटर , स्केल दिया गया। डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह का मानना है कि बच्चों के बीच हमेशा निःस्वार्थ सेवा भाव से ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिये ,ऐसे कार्यक्रम से बच्चे प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर बुटेना स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती रंजना तिवारी ने बताया कि सीमा वर्मा हर वर्ष हमारे विद्यालय में आकर बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटती है और बच्चों को बहुत सारी ज्ञान और शिक्षा संबंधित जानकारी बताती हैं।
: आईजी ने की आपराधिक प्रकरणों में हुये दोषमुक्त प्रकरणों की समीक्षा
Wed, Nov 1, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव द्वारा आज पुलिस अधीक्षकों की रेंज स्तरीय दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कुल 11028 प्रकरणों की समीक्षा की गई। दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा कराने तथा दोषमुक्ति प्रकरणो की समीक्षा थाने पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं उप पुलिस अधीक्षक स्वतः पाई गई त्रुटियों के संबंध में विवेचकों को संसूचित करने निर्देशित करें। विवेचना में प्रक्रियागत त्रुटि पुनरावृत्ति ना हो इसके लिये रेंज के जिलों के विवेचकों की एक कार्यशाला का आयोजन आगामी दिनों किये जाने हेतु कहा गया है। चिन्हित अपराध योजना के तहत चिन्हांकित किये गये प्रकरणों की विवेचना समयावधि में पूर्ण करते हुये इससे संबंधित सभी प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण कराकर समयावधि में चालान न्यायालय प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। साथ ही इन प्रकरणां की मॉनिटरिंग हेतु पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान जिला बिलासपुर के 02 प्रकरण , रायगढ़ के 13 प्रकरण , कोरबा के 05 प्रकरण , जांजगीर-चांपा के 01 प्रकरण , मुंगेली के 13 प्रकरण , जशपुर के 03 प्रकरण इस प्रकार रेंज के कुल 37 आपराधिक प्रकरणों में विवेचना में त्रुटि के कारण दोषमुक्त प्रकरणों में विवेचकों के विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया। उपरोक्त बैठक के दौरान आसन्न विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत जिलों की सीमा हो रही चेकिंग के दौरान अमल में लाई जा रही कार्यवाही की समीक्षा भी की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जिलों की सीमा में चेकिंग हेतु कर्तव्यस्थ किये गये बल को आपस में समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग करें तथा अधिकाधिक मादक पदार्थां, अवैध शराब व अन्य वस्तुओं/पदार्थों की जप्ती विधिवत करते हुये नियमानुसार कार्यवाही करें। चेकिंग की कार्यवाही गंभीरतापूर्वक किये जाने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता नहीं बरते जाने के संबंध में विशेष रूप से निर्देशित किया गया। उपरोक्त बैठक में डी.रविशंकर उमनि/वरि.पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर , सदानंद कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ , एम.आर.अहिरे पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती , संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर , आशुतोष सिंह पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ , योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक जिला गौ.पे.म. , अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा , श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली सहित श्रीमती सुशीला टेकाम रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर एवं संयुक्त संचालक अभियोजन बिलासपुर माखन लाल पाण्डेय , उप संचालक अभियोजन बिलासपुर श्याम लाल पटेल तथा संबंधित जिलों के अन्य अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित थे।
: पुलिस प्रेक्षक सतीश गजभिये का बिलासपुर आगमन कल
Sat, Oct 28, 2023
बिलासपुर - जिले के छह निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस प्रेक्षक के रूप में आईजीपी रैंक के 2002 बैच के ओड़िसा कैडर के आईपीएस सतीश गजभिये को नियुक्त किया गया है। आईपीएस गजभिये कल 29 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे और एसईसीएल गेस्ट हाउस , इंद्रा विहार में ठहरेंगे। नामांकन सहित अन्य निर्वाचन संबंधित शिकायतों या बाधाओं के लिये , कोई भी व्यक्ति सीधे उनसे संपर्क कर सकता है या अपनी चिंताओं को दूर करने के लिये उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकता है। आईपीएस गजभिये चुनाव संबंधी शिकायतों के समाधान के लिये बिलासपुर प्रवास तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दस बजे तक उल्लिखित स्थान पर उपलब्ध रहेंगे।