: हिन्दू राष्ट्र निर्माण हेतु मंगला गौरी धाम में संगोष्ठी संपन्न
Fri, Oct 20, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - श्री मंगलागौरी मंदिर धाम शंकराचार्य आश्रम पोड़ी रतनपुर में आज आदित्यवाहिनी , आनन्दवाहिनी , पीठ परिषद् के पदाधिकारियो एवं सदस्यों की हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संबंध में विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आनन्दवाहिनी के राष्ट्रीय संयोजिका एवं छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी ने संगठन के विषय में गुरुदेव भगवान के तीन मुख्य बिन्दुओं पर कार्य करने का आग्रह किया। जिसमें चयन - प्रशिक्षण - नियोजन , प्रत्येक हिन्दू परिवार से प्रतिदिन एक रूपये अंशदान व एक घंटा श्रमदान जिसका उपयोग उस क्षेत्र को स्वावलंबी बनाने में करना है। और तीसरी साप्ताहिक हनुमान चालीसा सेवा प्रकल्प। इसी तरह आदित्यवाहिनी के प्रदेशध्यक्ष टीकाराम साहू ने हिन्दू राष्ट्र अभियान को गांव-गांव से जोड़ने एवं वहाँ सनातन धर्म के संरक्षणार्थ धार्मिक कार्य करने पर बल दिया। आदित्यवाहिनी के बिलासपुर अध्यक्ष रोशन अवस्थी ने बिलासपुर नगर के गुरू भाई - बहनों को मंगला गौरी शंकराचार्य आश्रम से जुड़ने का आग्रह किया। बैठक में प्रस्ताव जो पारित हुआ उसमें धर्मसंघ - पीठ परिषद् बिलासपुर के संयोजक रविन्द्र केशरवानी नेहरू नगर , संयोजक प्रशांत पाण्डेय भारतीय नगर बिलासपुर को नियुक्त किया गया। आनन्दवाहिनी बिलासपुर के नेहरू नगर परिक्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती अनिता केशरवानी को नियुक्त किया गया।बैठक में आनन्दवाहिनी के संयोजक एवं श्रीसुदर्शन संस्थानम् शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख श्रीमति सीमा तिवारी , आदित्यवाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , प्रशांत पाण्डेय , जवाहर लाल पाण्डेय , रोशन अवस्थी , श्रीमति गीता तिवारी , पूर्णिमा दुबे , माधुरी शर्मा , अंजू शर्मा , गीता शर्मा , मीनाक्षी शर्मा , विनय दुबे , रंजीता शर्मा , बलराम मिश्रा , सनत पाण्डेय , कुलदेव बघेल सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी पीठ परिषद् के प्रांतीय प्रचार प्रसार सचिव रमेश शर्मा श्रीमंगला गौरी मंदिर धाम शंकराचार्य आश्रम ने दी।
: अवैध शराब बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल
Mon, Oct 16, 2023
बिलासपुर - आरोपियों द्वारा अवैध शराब बिक्री किये जाने की सूचना पर रतनपुर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुये दो आरोपियों को आबकारी एक्ट के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के द्वारा अवैध नशे के कारोबार तथा नशे का सेवन से निजात हेतु सभी थानो को अभियान चलाकर अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अनुविभागीय पुलिस अधीकारी कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध नशे के खिलाफ धर पकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस बीच गत दिवस 13 अक्टूबर को मुखबिर के माध्यम से ग्राम सेमरा रतनपुर में दिलहरण साहू के द्वारा अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली। सूचना पर तस्दीक कार्यवाही कर दिलहरण साहू के द्वारा घर के पीछे बाऊडी में बीस - बीस लीटर वाली प्लास्टिक के दो डिब्बा में चालीस लीटर कच्ची महुआ शराब तथा एक प्लास्टिक के दस लीटर वाली डिब्बा में दस लीटर यानि कुल पचास लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10000 रूपये बरामद किया। वहीं ग्राम बछालीखुर्द में रामप्रसाद श्रीवास के द्वारा अपने घर में भारी मात्रा में बिक्री हेतु शराब रखने की सूचना पर ग्राम बछालीखुर्द में तस्दीक कर रामप्रसाद श्रीवास के घर में एक प्लास्टिक की दस लीटर वाली जेरिकेन में दस लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त कर कार्यवाही किया गया। दोनो आरोपीयो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये रतनपुर पुलिस ने दोनो आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं थाना रतनपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लोगो में जागरूकता तथा अवैध नशे के व्यापारियो पर कार्यवाही जारी है।गिरफ्तार आरोपी -दिलहरण साहू पिता संग्राम साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर और रामप्रसाद श्रीवास पिता फगुआ श्रीवास उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बछालीखुर्द थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल
Mon, Oct 16, 2023
बिलासपुर - घर के अंदर घुसकर अकेले पाकर महिला से छेड़खानी करने के आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थियां ने रिपोर्ट कराया गत दिवस 14 अक्टूबर को सुबह नौ बजे अपने घर के किचन में खाना बना रही थी , उसी समय गांव के सुरेश पाटले घर के सामने दरवाजे से अंदर टीवी कमरे में आया और प्रार्थिया को अकेले पाकर इज्जत लेने की नियत से हाथ व बांह को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पचपेडी मे अपराध क्रमांक 347 / 2023 धारा 354 , 354 (घ) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मामले गंभीरता के देखते हुये थाना प्रभारी पचपेड़ी के मार्गदर्शन पर पचपेडी पुलिस टीम के द्वारा आरोपी सुरेश पाटले को घेराबंदी कर तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। धारा सदर अपराध पाये जाने से पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी विवेक कुमार पाण्डेय ,उनि पिल्लू राम मंडावी , आरक्षक रघुनाथ रेड्डी , महिला आरक्षक नीता यादव का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -सुरेश पाटले पिता देवदास पाटले उम्र 38 वर्ष निवासी बिनौरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर( छ.ग.)