: शादी डाट काम में नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल
Tue, Jun 11, 2024
जांजगीर चाम्पा - शादी डाट काम में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस प्रकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी रामचरण यादव निवासी मिसदा के द्वारा थाना नवागढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि क्रांति कश्यप , शरद कश्यप , योगेश्वर के द्वारा शादी कॉम में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखा देकर इंडसंड बैंक में झारखंड ले जाकर प्रार्थी का खाता खुलवाया और प्रार्थी से 5000 रूपये भी लिये। खाता खुलवाने के बाद उक्त खाता के एटीएम को आरोपीगण अपने पास रख लिये। खाता में अत्यधिक पैसे ट्रांजेक्शन होने से और मोबाइल में मैसेज आने से प्रार्थी के द्वारा आरोपियों को पूछा गया कि इतना पैसा कैसे ट्रांजेक्शन हो रहा है , तब आरोपीगण के द्वारा तुम्हारा नौकरी लगेगा उससे मतलब रखो बोलकर कुछ नही बताये। जल्द तुम्हारा नौकरी लगवा देंगे बोले। जब प्रार्थी को यह एहसास हुआ कि इसके खाता का गलत उपयोग हो रहा है तब वह बलौदाबाजार जाकर अपने खाता को बंद करवा दिया। प्रार्थी के खाता में ठगी के रकम 521000 रूपये को अपने पुराने खाता में रख लिया। तब आरोपियों के द्वारा डरा धमकाकर प्रार्थी से 468000 रूपये को वापस ले लिये। जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 108/23 धारा 420 , 384 , 34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी योगेश्वर , क्रांति कुमार कश्यप , शरद कश्यप की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। उक्त आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि ओमप्रकाश श्रीवास निवासी कुरियारी के साथ मिलकर ये लोग घटना को अंजाम देते थे और लोगो से ठगी करते थे। जो पैसा मिलता था उसको किराए में लिये अकाउंट में डलवाते थे और खा पीकर मौज मस्ती करते थे। पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चाम्पा विवेक शुक्ला (भापुसे.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ पामगढ़ अनिल कुर्रे के मार्गदर्शन में आरोपी ओमप्रकाश को पकड़ने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। मुखबिर की सूचना पर ओमप्रकाश श्रीवास निवासी कुरियारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया , उन्होंने बताया कि किराये के अकाउंट से ठगी के पैसे का जो हिस्सा मिला उसको अपने साथियों के साथ खा पीकर मौज मस्ती किया है। एवं एक अपाचे मोटर सायकल ओमप्रकाश के द्वारा खरीदा गया था जिसे जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा , एस आई रमेश एक्का , प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर , राधेश्याम पूर्णा , आरक्षक टूकेश्वर डड्सेना , संजय टंडन , श्याम कुमार शांतेय , सायबर से विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -ओमप्रकाश श्रीवास पिता संतोष श्रीवास निवासी कुरियारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़।
: गुम बालिकाओं को बरामद करने में नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता
Tue, Jun 11, 2024
जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ पुलिस को दस माह और छह माह पूर्व बालिकाओं के गुम (अपहृत) के दो अलग - अलग प्रकरणों में बालिकाओं को जम्मू कश्मीर से बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। दोनों अपहृत बालिकाओं को पुलिस ने सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है , वहीं प्रकरण में शामिल विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (भापुसे.) के निर्देशन में गुम बालक बालिकाओं का पतासाजी के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिल कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन में गुम बालक बालिकाओं की लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसमे थाना नवागढ़ के दो प्रकरण में गुम बालिकाओं का जम्मू तरफ जाने का लोकेशन प्राप्त होने से थाना नवागढ़ से टीम बनाया गया। जिसमे प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर , आरक्षक जनक कश्यप , महिला आरक्षक नीता महंत के टीम को जम्मू कश्मीर तरफ रवाना किया गया। जहां पर पहले प्रकरण की अपहृता 26 अक्टूबर 2023 को बिना बताये अपने घर से अज्ञात व्यक्ति के बहलाने फुसलाने से कही चली गई थी। जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 320/23 धारा 363 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया था। अपहृता का लोकेशन जम्मू तरफ मिलने से टीम के द्वारा जम्मू में बरामद किया गया। पूछताछ पर अपहृता के द्वारा बताया गया की अपहृता को नाबालिक बालक के द्वारा शादी का झांसा देकर भागकर ले गया था। जिस पर विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना नवागढ़ में धारा 363 , 366 , 376 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया , जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया। वहीं एक अन्य प्रकरण में अपहृता 10 जनवरी 2024 को अपने गांव से बिना बताये कही चली गई थी , जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृता को जम्मू कश्मीर के पास से बरामद किया गया जाकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा , प्रधान आरक्षक प्रेम लाल दिवाकर , स्वाति गिरोलकर , आरक्षक जनक कश्यप , महिला आरक्षक नीता महंत , साइबर सेल से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
: बंद दुकान व मकान में चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल
Sat, Jun 8, 2024
बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बेलतरा में बंद दुकान व मकान में चोरी करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले के दो अन्य आरोपी फरार हैं , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत माह 12 जनवरी 2024 को प्रार्थी अविनाश सोनी निवासी बेलतरा ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08 जनवरी को प्रार्थी अपने दुकान को दोपहर में बंद कर घर चला गया। दुसरे दिन सुबह दुकान आया तो देखा कि दुकान का ताला टुटा था तथा दुकान में रखे गल्ला में रखा चिल्हर , सिक्का करीब 800 रूपयें व थोक बिक्री करने हेतु रखे पान सामान व तम्बाखू सामान सिगरेट गुटखा , सुपारी कीमती 40000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इसी तरह से 08 अप्रैल 2024 को प्रार्थी संतोष कुमार सूर्यवंशी निवासी बेलतरा ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 अप्रैल को रात्रि दस बजे प्रार्थी अपने परिवार सहित अपने घर में सो रहे थे तभी 08 अप्रैल की रात्रि तीन बजे आलमारी की ठोकने पीटने की आवाज सुनकर उठा। तब देखा कि 03 व्यक्ति राड , डंडा , पेचकश रखे थे और आलमारी को तोड़ रहे थे। देखते ही राड व डंडा से प्रार्थी के सिर को मार कर भाग गये तथा कमरा के दरवाजे को बाहर से सिटकनी लगाकर बंद कर दिया। अज्ञात तीन व्यक्ति के द्वारा रात्रि में खुले मकान के अंदर घुसकर अलमारी के ताला को तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर देख लेने पर डंडा राड से सिर को मार कर तीन चप्पल , राड , पेचकश को छोडकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के दिशा निर्देश पर टीम गठित आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला कि दिनाँक घटना को तीन व्यक्ति ग्राम सिरकी निवासी सोनू नेताम , हरदीबाजार निवासी विक्की नायक तथा अंधियारीपारा निवासी गोपाल गंधर्व बेलतरा में संदिग्ध हालत में दिखे हैं। मुखबिर की सूचना पर उक्त व्यक्तियों के निवास पर घेराबंदी किया गया। उससे दो व्यक्ति अपने घर में नहीं मिले, ग्राम मलगॉव निवासी लक्ष्मण उर्फ विक्की नायक को हिरासत में लेकर पुछताछ किया। पूछताछ में उन्होंने उक्त दोनों स्थानों में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की गई मशरूका का बंटवारा में मिले पैसे को खर्च करना बताया। रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले के फरार दो आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त कार्यवाही रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह , गजेन्द्र सिंह , सत्यप्रकाश यादव , आरक्षक नंदकुमार यादव , महेन्द्र रजवाड़े का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -लक्ष्मण उर्फ विक्की नायक पिता नकुल नायक उम्र 24 वर्ष निवासी मलगाँव हरदीबाजार थाना दीपका जिला कोरबा छत्तीसगढ़।