: नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने किया पदभार ग्रहण
Sat, Jun 15, 2024
सरगुजा - जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक 2018 बैच के आईपीएस योगेश पटेल द्वारा आज जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया। सर्वप्रथम राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात सलामी गॉर्ड द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक कों सलामी दी गई। सलामी पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय के विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण कर कर कार्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय मे पदस्थ अधिकारियो कर्मचारियों कों कार्यालयीन कार्यों मे गतिशीलता लाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियो/कर्मचारियों की बैठक लेकर परिचय प्राप्त कर जिले के वस्तुस्तिथि से अवगत होकर जिले मे सख्त क़ानून व्यवस्था बनाये रखने के दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सामान्य बैठक पश्चात पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भापुसे.) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य भेटकर पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों कों जिले मे सख्त क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आसामजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही आमनागरिकों की शिकायतों पर तत्काल अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बताते चलें कि नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सरगुजा जिले की कमान सम्हालने से पूर्व पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं कमांडेंट चौथी वाहनी सशस्त्र बल माना रायपुर मे अपनी सेवायें दे चुके हैं।
: बालको विभिन्न पहल के माध्यम से सड़क सुरक्षा संस्कृति को दे रहा बढ़ावा
Sat, Jun 15, 2024
बालकोनगर, 14 जून, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), कोरबा बल्क पेट्रोलियम टर्मिनल प्लांट में लाइव फायर ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। व्यापक अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में 50 से अधिक कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग से निपटने तथा रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों को अपनाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में अग्नि आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रोटोकॉल तथा सीपीआर प्रशिक्षण भी शामिल था।
बालको एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता दिया है। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कंपनी ने विभिन्न पहल का आयोजन किया है। कंपनी संयंत्र में परिसर के साथ-बालको टाउनशिप में यातायात नियमों को लागू करके सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने में भी योगदान दे रहा है।
*बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार:*
बालको के सीईओ श्री कुमार ने कहा कि सुरक्षा हमारी पहली और सर्वोपरी प्राथमिकता है जो कंपनी की कार्य संस्कृति में शामिल है। सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ नियमों का पालन करना नहीं है बल्कि यह हमारे कार्य करने के तरीके में समाहित है। कंपनी अपने संयंत्र के साथ-साथ समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। कंपनी सड़क सुरक्षा पर विभिन्न पहल क मदद से कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूल के विद्यार्थियों तथा लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।*बालकोनगर थाना प्रभारी श्री अभिनव कांत सिंह:*
थाना प्रभारी श्री सिंह ने सभी से सड़क यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते सभी लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। हम सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और इस संकल्प को पूरा करने के लिए सभी नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बालको ने वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए भरपूर सहयोग दिया है। सड़क सुरक्षा को देखते हुए बालको द्वारा थर्मोप्लास्टिक मार्किंग, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड लगाना सराहनीय कार्य है।*बालकोनगर वार्ड-39 के पार्षद श्री लुकेश्वर प्रसाद चौहान:*
पार्षद श्री चौहान ने कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास पहल के मदद से समुदाय में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल किये है। औद्योगिक संगठन के रूप में कंपनी ने हमेशा समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता दिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधित सभी नियमों से लगातार अवगत करवाने का प्रयास किया है। छात्र-छात्राएं भविष्य के ड्राइवर हैं कंपनी इस बात को गंभीरता से समझते हुए उन्हें जागरूक करने का कार्य कर रहा है।*बालको के सड़क सुरक्षा गार्ड श्री दिलीप कुमार:*
सुरक्षा गार्ड दिलीप कुमार ने कहा कि कंपनी सभी की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए बालको संयंत्र परिसर में 30 और टाउनशिप में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा तय की है। मुझे खुशी है कि कंपनी द्वारा सुरक्षा संस्कृति को मजबूती प्रदान करने में मेरी भी भागीदारी है। स्पीडोमीटर की मदद से हम सड़क पर गति सीमा से तेज चलने वाले वाहनों की निगरानी करते हैं। कंपनी में ट्रैफिक नियमों का पालन पूरी तरह से किया जाता है।विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बालको युवाओं के अंदर सुरक्षा संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सर्वमंगला मंदिर के डायवर्सन से रिंग रोड पर भारी वाहनों के बढ़े दबाव को देखते हुए कंपनी ने रिश्दी से ध्यानचंद चौक तक की सड़क के जिर्णोद्धार सहित रिश्दी से रुमगढ़ा तक जगह-जगह पर चौड़ीकरण का कार्य किया। वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने 6 किमी तक थर्मोप्लास्टिक मार्किंग सहित विभिन्न मार्गों पर 12 स्पीड ब्रेकर, कई जेब्रा क्रॉसिंग और 40 रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड तैनात किया है। कंपनी ने आग से बचाव के उपाय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये। कंपनी निरंतर जागरूकता और शैक्षिक पहल के माध्यम से समुदाय के भीतर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।
---------------------------------------------
: पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता - टीआई भास्कर शर्मा
Wed, Jun 12, 2024
जांजगीर चाम्पा - जिले के थाना नवागढ़ की कमान सम्हालने पर आज राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र के संवाददाताओं सहित अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप बेल्ट विजेता एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रेसलर प्रतीक तिवारी "द लायन" ने थाना में सप्रेम भेंट मुलाकात कर निरीक्षक भास्कर शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। अभिवादन स्वीकार करने के बाद निरीक्षक शर्मा ने रेसलर प्रतीक तिवारी का कुशलक्षेम पूछा और उनके रेसलिंग क्षेत्र में जाने की प्रेरणा, उनके प्रशिक्षण और विभिन्न राज्यों एवं देशों के साथ उनके द्वारा खेले गये मौत के मुकाबला का अनुभव और परिणाम जाना। थाना प्रभारी ने रेसलर को प्रदेश और देश का स्टार बताते हुये मौत के मुकाबले में मिली जीत की बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताते चलें कि रेसलर प्रतीक तिवारी नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मां शंवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा ( महंत) के मूल निवासी हैं। इन्होंने द ग्रेट खली के चंडीगढ़ पंजाब स्थित प्रशिक्षण केंद्र में चार वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर मौत के मुकाबले में देश - विदेश के रेसलरों का छक्का छुड़ाकर अपने गांव के साथ ही साथ देश और प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिये निरीक्षक शर्मा का जशपुर से नवागढ़ तबादला किया गया है। थाना परिसर में अपने संक्षिप्त मुलाकात के दौरान नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने विशेष चर्चा में अरविन्द तिवारी से कहा कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने उनकी पहली प्राथमिकता होगी। निरीक्षक शर्मा ने कहा कि थाना परिसर में वे गरीब एवं पीड़ितों की समस्या सुनने के लिये हमेशा उपस्थित रहते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा उनका प्रयास रहता है कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को थाना स्तर से ही न्याय मिल जाये क्योंकि थाना में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को यही लगता है कि थाने से हमें न्याय मिल जाये और उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के पास जाना ना पड़े। क्योंकि थाना नजदीक है जहाँ आने पर न्याय मिल जाये तो गरीब व्यक्ति के लिये इससे ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उनका बेहतर पुलिसिंग करने का प्रयास रहेगा। अंत में नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराधो में अंकुश लगाना , अवैध शराब - जुआ - सट्टे पर कार्रवाई करना , थाना आने वाले पीड़ितों का समस्या सुनते हुये रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाना , न्यायालय से जारी स्थाई वारंटियों की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करना , क्षेत्र में पुलिस के प्रति अच्छा माहौल बनाना , थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को अच्छे तरीके से सुचारू करना , एक्सीडेंट स्पॉट को चिन्हांकित कर हल निकालना ये सभी मेरी जिम्मेदारी रहेगी।