: चार लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या कराने वाली महिला सहित पांच आरोपी जेल दाखिल
Mon, Sep 16, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - पति के मारपीट से तंग आकर चार लाख रूपये की सुपारी देकर अपने आशिक एवं सहयोगियों से सर्जिकल ब्लेड से वार कर अपने ही पति की हत्या की घटना को अंजाम देने के मामले में पत्नि सहित पांच आरोपियों को एसीसीयू टीम के संयुक्त कार्यवाही से थाना तोरवा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
बिलासागुड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया गत दिवस 13 सितम्बर को तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी को मोबाईल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढेंका बाईपास रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है , वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा निर्देशित करने पर सूचना तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) , नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) समेत एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सूचक द्वारा यह सूचना तस्दीक़ करते हुये बताया गया कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा अज्ञात पुरुष मृतक उम्र लगभग पच्चीस से तीस वर्ष की किसी चीज से मारकर हत्या करना पाया गया। प्रथम दृष्टया धारा 103(1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से मौके पर ही बिना नंबरी अपराध दर्ज किया गया और अज्ञात मृतक की पहचान हेतु सरहदी जिलों में मृतक की फोटो ले जाकर पहचान कराई गई। मृतक के ससुराल वालो के द्वारा मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी पिता संतोष बनर्जी उम्र 37 वर्ष पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के रूप में की गई। संदेह के आधार पर आरोपी दीपक महिलेश्वर , कमल महिलेश्वर , अनिल रजक , विक्की लहरे सभी निवासी डिहुपारा सिमगा से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक की पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरे से मृतक काफी मारपीट करता था जिससे तंग आकर उसने अपने आशिक दीपक महिलेश्वर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई। चार लाख रुपये की सुपारी देने की बात कह कर दीपक महिलेश्वर के बोलने पर उसके दोस्त विक्की लहरे , अनिल रजक तथा दीपक के भाई कमल महिलेश्वर के साथ मिलकर आपरेशन में प्रयुक्त होने वाले सर्जिकल ब्लेड से मृतक के गले में वारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू , मोटरसाइकिल और मोबाईल को जप्त किया गया है। अपराधियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना तोरवा पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में अपराधियों की धरपकड़ करने और इस अंधेक़त्ल की गुत्थी सुलझाने वाले तोरवा थाने एवं एसीसीयू की पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने शाबाशी दी है।गिरफ्तार आरोपीगण -दीपक महिलेश्वर उर्फ रवि पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 25 वर्ष पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा , कमल महिलेश्वर पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 21 वर्ष पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा , अनिल रजक पिता विनोद रजक उम्र 22 वर्ष पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा , विक्की लहरे उर्फ मक्खी पिता भरतलाल लहरे उम्र 22 वर्ष पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा और अंजली घृतलहरे पति देवेंद्र बनर्जी उम्र 30 वर्षीया पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।
: सिलसिलेवार चोरी करने वाले चोर गिरोह के पांच आरोपी जेल दाखिल
Mon, Sep 16, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - सिलसिलेवार मोटरसाइकिल , सबमर्सिबल पम्प और फ्रिज चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के पांच आरोपियों को कसडोल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार प्रार्थी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छेछर में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने संबंधी रिपोर्ट थाना कसडोल में दर्ज कराया गया था जिस पर अपराध क्र. 115/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी की पता तलाश करते हुये थाना कसडोल से निरीक्षक रितेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक रोहित राजहंस , आरक्षक प्रताप बंजारे , मृत्युजय महिलांगे , सत्येन्द्र कश्यप , कमलेश्वर बर्मन एवं राजकुमार केंवट की पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पांच संदेहियों को हिरासत मे लिया गया। आरोपियों से विस्तृत एवं गहन पूछताछ पर सभी आरोपियों द्वारा एक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह की भांति कसडोल क्षेत्र अंतर्गत चोरी की विभिन्न घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों से चोरी का 10 मोटरसाइकिल , 03 सबमर्सिबल पम्प एवं 01 फ्रिज बरामद किया गया है। जांच के क्रम में आरोपियों के कब्जे से 03 मोटरसाइकिल का खुला हुआ पार्ट्स भी जप्त किया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस टीम को आरोपियों से चोरी का 2,60,000 रुपये कीमती मूल्य का चोरी का सामान बरामद करने में सफलता मिली है। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना कसडोल पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम -अजय उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेमरी थाना कसडोल , आकाश उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल , दुष्यन्त कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोसमसरा थाना कसडोल ,
ताम्रध्वज उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल और रोशन उम्र 20 साल निवासी ग्राम खरहा थाना कसडोल ( छत्तीसगढ़)
: नहरिया बाबा मंदिर के दानपेटी चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल
Wed, Sep 11, 2024
जांजगीर चाम्पा - सायबर टीम के संयुक्त कार्यवाही से लगभग छह सौ सीसीटीव्ही फूटेज चेक करने के बाद नहरिया बाबा मंदिर के दान पेटी को चोरी करने की घटना को अंजाम देने के तीन मुख्य आरोपी एवं चोरी के पैसा रखने के सहयोगी सहित चार आरोपियों को नैला चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस चोरीकाण्ड का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ला (भापुसे) ने बताया कि विगत दिवस 25 अगस्त की दरम्यानी रात्रि में नहरिया बाबा मंदिर अंदर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे दान पेटी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है , जिसमे लगभग 90 हजार रूपया था। प्रार्थी प्रमोद कुमार तिवारी निवासी जांजगीर की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 677/2024 धारा 331 (4) , 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसी दिनांक की दरम्यिानी रात्रि में नहरिया बाबा मंदिर के सामने रखे मोटरसायकल एच.एफ डिलक्स क्रमांक सी.जी 11 एके 4750 कीमती 50000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी मनोज सूर्यवंशी निवासी जांजगीर की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 679/2024 धारा 303(2) , 324 (4) (5) , 238 (ग) , 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये विवेक शुक्ला (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया। सायबर टीम/चौकी नैला पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा बारिकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना में लगे सीसीटीव्ही को चेक करने पर तीन ब्यक्ति रेनकोट पहनकर अपने अपने चेहरा को कपड़े से ढका हुआ दिखा। घटनास्थल से सभी दिशाओं के सीसीटीव्ही फूटेज को चेक करने पर आरोपी घटनास्थल से मोटर सायकल चोरी कर बलौदा होते हुये सीपत , बिलासपुर शहर जाना पता चला। इसी क्रम में जांजगीर पुलिस द्वारा बिलासपुर जाकर संभावित स्थान में सीसीटीव्ही फूटेच को आसपास दिखाने पर एक व्यक्ति को धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर के रूप में पहचान करने पर संदेही धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू उसके निवास से पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर अपने अन्य सहयोगी विजय कुमार वैष्णव , रामायण केंवट दोनो निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ मिलकर रात्रि में गतौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से नैला रेलवे स्टेशन आना एवं नहरिया बाबा मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी को चोरी करना तथा वापस जाने का साधन नही होने से वहां पर खड़े मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स को चोरी कर उसी मोटर सायकल से तीनो बैठकर बलौदा , सीपत होते हुये बिलासपुर जाना एवं साक्ष्य छुपाने के लिये चोरी का मोटरसायकल एवं पहने हुये रेनकोट को जला देना बताया। प्रकरण के अन्य आरोपी विजय कुमार वैष्णव एवं रामायण केंवट दोनो निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर को उसके निवास से पकड़कर तीनो आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया। आरोपियो के द्वारा चोरी का रकम को अपने साथी राजा ठाकुर उर्फ राज निवासी अशोक नगर खमतरई बिलासपुर के किराये के मकान में छुपाकर रखना बताया। आरोपियों द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से नगदी रकम 37236 रूपये , मोटरसायकल (जला हुआ) कीमती पचास हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त औजार को बरामद किया गया है तथा आरोपियों द्वारा शेष रकम को खा पीकर खर्च करना बताया गया।आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से नैला चौकी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार कुर्रे , निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर , निरीक्षक दिनेश यादव थाना प्रभारी बम्हनीडीह , साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल , चौकी प्रभारी नैला राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं सायबर टीम से सउनि विवेक कुमार सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , विवेक सिंह , आरक्षक प्रदीप दुबे , गिरीश कश्यप , रोहित कहरा , शहबाज अहमद , अर्जुन यादव , चौकी नैला से सउनि आर.के. साहू , प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास , रूद्र कश्यप , आरक्षक संतोष प्रधान एवं एसीसीयू बिलासपुर से आरक्षक तरूण केशरवानी का सराहनीय योगदन रहा।गिरफ्तार आरोपी -धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 24 वर्ष निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर , विजय कुमार वैष्णव पिता रामेश्वर वैष्णव उम्र 19 वर्ष निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर , रामायण केंवट पिता छेदी केंवट उम्र 19 वर्ष निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर और राजाठाकुर उर्फ राज पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी भूकम्प अटल थाना सरकण्डा बिलासपुर हाल मुकाम अशोक नगर खमतरइ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ।