: जान से मारने की धमकी देने के चार आरोपी जेल दाखिल
Thu, Feb 2, 2023
जांजगीर चांपा - बेजा कब्जा की जमींन में घर बनाने की बात को लेकर विवाद के चलते अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया।
[video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230202-WA0038.mp4"][/video]
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार विगत दिवस 26 जनवरी 23 को प्रार्थी राज कुमार सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसी दिन प्रात: नौ बजे खैरताल चौक राजेन्द्र दुकान के पास गांव का सुखदेव कश्यप , राजेश्वरी कश्यप एवं उसके अन्य साथी आये और बेजा कब्जा जमीन मे घर बनाने की बात को लेकर मना करते हो कहते हुये अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का डंडा से प्राथी को एवं आहत राजेन्द्र ओग्रे , हरिशंकर ओगरे , रविशंकर ओगरे को मारपीट किये हैं। जिससे प्रार्थी के कलाई , पीठ , दाहिना पैर घुटना में चोट लगी है तथा रवि शंकर ओगेर हरिशंकर ओगरे तथा राजेन्द्र ओगरे को भी चोट लगी है , जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अप क्र 39/2023 धारा 294 ,506 , 323 , 147 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आहत राज कुमार सागर , गवाह राजेन्द्र कुमार ओगरे , उत्तम कुमार ओगरे , धनाराम ओगरे का कथन लिया गया है। प्रार्थी के गवाहों के कथन के आधार पर प्रकरण में आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं आहत को जातिगत गाली गलौच करना यह जानते हुये कि वह अनुसूचित जाति वर्ग के है। उनके साथ अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) (v) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जोड़ा गया। विवेचना के दौरान सुखराम कश्यप एवं अमन उर्फ राजा कश्यप का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से नाम जोड़ा गया है। प्रकरण के आरोपी सुखराम कश्यप उम्र 45 साल निवासी ग्राम खैरताल , सुखदेव कश्यप उम्र 42 साल निवासी खैरताल , राजेश्वरी कश्यप उम्र 38 साल निवासी खैरताल , अमन ऊर राजा कश्यप उम्र 28 साल निवासी खैरताल को गिरफ़्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों से घटना मारपीट में प्रयुक्त डण्डा बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण के अन्य आरोपियों का तलाश जारी है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
: अंधेकत्ल के तीन आरोपी जेल दाखिल
Wed, Feb 1, 2023
जांजगीर चांपा - पूर्व में किये हुये रिपोर्ट में राजीनामा नहीं होने की बात को लेकर हुये अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में नैला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये बताया कि चौकी नैला के मर्ग क्र० 11/2023 धारा 174 जा० फौ० मृतक प्रदीप कुमार चौबे उम्र 40 वर्ष निवासी बिरकोनी चौकी नैला के मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया। मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल जांजगीर रवाना किया गया , जो मृतक के शव को अधिक जले होने से डॉक्टरों की टीम द्वारा सिम्स बिलासपुर रिफर करने पर शव का पोस्टमार्टम सिम्स में कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर क्यूरी भी कराई गई , जिस संबंध में मृतक के परिजनों का कथन लिया गया। जिन्होंने अपने कथन में गांव के शशिकांत शर्मा तथा सनत शर्मा से पुराने प्रकरण में राजीनामा होने की बात को लेकर आये दिन विवाद करना , धमकी देना तथा संजय श्रीवास को रात्रि आठ बजे करीब प्रदीप चौबे के साथ घटना स्थल के कुछ दूर के घर में जाकर माचिस मांगने की बात बताते हुये तीनों पर प्रदीप चौबे की हत्या करने का संदेह व्यक्त किये। सम्पूर्ण मर्ग जांच में मृतक प्रदीप कुमार चौबे को डण्डा से प्राणघातक हमला करने से मृतक प्रदीप कुमार चौबे को मृत होना जानकर पैरा में रखकर जलाकर साक्ष्य को नष्ट करने का प्रयास करना पाया गया है , जो प्रथम दृष्टया धारा 302 , 201 , 34 भादवि० का घटित होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 100 / 23 धारा 302 , 201, 34 , 120बी का अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये प्रकरण के संदेहियों शशिकांत शर्मा , सनत शर्मा एवं संजय श्रीवास को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर विगत 22 जनवरी को पूर्व में किये हुये रिपोर्ट में राजीनामा नहीं होने की बात को लेकर प्रदीप चौबे की हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने की योजना बनाकर तीनों पेट्रोल डिब्बा एवं डण्डा लेकर प्रदीप चौबे के पास में गये। नशे में धुत प्रदीप चौबे को डण्डा से सिर में ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला करने लगे जिससे मौके पर ही प्रदीप बेहोश हो गया , जिसे बेहोशी के हालत में पास के पैरावट के ढेर में घसीटते हुये ले गये। पैरावट के ढेर में रखकर पेट्रोल छिड़कर पैरावट में आग लगाकर जला दिये। आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल , डण्डा तथा पेट्रोल बाटल और खून लगे कपड़े को बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक आर०एन० कुजूर , सउनि० सियाराम यादव , आरक्षक भूषण राठौर , डमरु सिंह , सुनील सिंह ठाकुर एवं जितेश राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।
: कलेक्टर ने किया लिपिक संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
Tue, Jan 31, 2023
जांजगीर चांपा - छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चांपा के सभी पदाधिकारियों द्वारा जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी (भा.प्र.से.) महोदया से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया , साथ ही लिपिक संघ के वर्ष 2023 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी कराया गया। इस दौरान कलेक्टर महोदया द्वारा उपस्थित सभी लिपिक कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनायें दी गई। इस कार्यक्रम में जिला संरक्षक के० के० पांडेय , जिला सचिव उज्जवल तिवारी , कोषाध्यक्ष उमेश साहू , उपाध्यक्ष कमल किशोर कुर्रे , उपाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर , आदिवासी विकास विभागीय अध्यक्ष विनोद तिवारी , राजस्व विभागीय अध्यक्ष तनेंद्र सोनी , शिक्षा विभागीय अध्यक्ष रूपेश राठौर , स्वास्थ्य विभागीय अध्यक्ष प्रवीण तिवारी , उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लता पकवासा , सह सचिव सुलेख आजाद , मीडिया प्रभारी आशीष राज पाटले , तहसील जांजगीर सदस्य भोलेनाथ यादव , संगठन सचिव पूनम गौरहा , जांजगीर तहसील अध्यक्ष स्मिता सिंह , सुरेंद्र खरे एवं भारी संख्या में जिले के लिपिक उपस्थित थे।
इसके पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चांपा द्वारा जिलाध्यक्ष विशाल वैभव की अध्यक्षता में 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले लिपिक कर्मचारी कमल कुमार सोनी सहायक ग्रेड 02 , कार्यालय आदिवासी विकास जांजगीर एवं कमलेश सिंह सहायक ग्रेड 02 , जल संसाधन सिंचाई विभाग जांजगीर को लिपिक संघ के समस्त पदाधिकारियों के साथ संबंधित कार्यालय में मुलाकात कर शाल , श्रीफल , संघ का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अभी तक का अपना अनुभव साझा किया गया। जिसमें सोनी एवं कमलेश सिंह द्वारा संगठन को भावुक मनसे धन्यवाद दिया गया। जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा विशाल वैभव ने बताया कि लिपिक संगठन हमेशा से एक परिवार की तरह रहा है जिसमे किसी भी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के पश्चात संगठन उन्हे विदाई ना देकर उनके सेवाकाल पूर्ण करने पर सम्मानित किया जाता है। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती इला राय चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि लिपिक संगठन की पूर्व परंपरा अनुसार प्रत्येक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके कार्यालय जा कर सम्मान किये जाने की परंपरा रही है , जिसके तहत भविष्य में भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।