: बलौदा थाना प्रभारी एवं आरक्षक हुये आईजी से सम्मानित
Sat, Feb 11, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी पश्चात 72 घंटो में विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय पेश करने पर बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी एवं विवेचना कार्य में सहयोग करने वाले आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे को महिला एवं नाबालिग बच्चों के विरूद्ध घटित अपराध में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि नाबालिग पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा से किशन बंजारे द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराथ क्रमांक 34/2023 धारा 376 ,506 ,363 भादवि 4 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी को गत 22 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये प्रकरण के विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने आरोपी के गिरफ़्तारी पश्चात मात्र 72 घंटे में विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस प्रकार प्रकरण में त्वरित विवेचना कर चालान माननीय न्यायालय प्रस्तुत करने के फलस्वरूप उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा एवं विवेचना कार्य में सहयोग करने वाले आरक्षक जितेंद्र कुर्रे थाना बलौदा को बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर रेंज के अन्य पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
: पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता - लखेश केंवट
Fri, Feb 10, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - सिटी कोतवाली की दूसरी बार कमान सम्हालने पर आज कई इंटरनेशनल चैम्पियन बेल्ट विजेता रेसलर प्रतीक तिवारी एवं संवाददाताओं ने निरीक्षक लखेश केंवट से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।बताते चलें कि इसके पहले निरीक्षक लखेश केंवट जून 2020 में कोतवाली थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हुये थे। उसके बाद इनका स्थानांतरण नवागढ़ , बाराद्वार , अकलतरा करते हुये वहां से रक्षित केंद्र भेज दिया गया था। जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने हाल ही में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिये कर्मचारियों का तबादला किया है। इसी कड़ी में एक ओर जहां निरीक्षक लखेश केंवट को रक्षित केंद्र से एक बार फिर कोतवाली जांजगीर का प्रभार दिया गया है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली जांजगीर में लम्बे समय से पदस्थ टीआई उमेश साहू का स्थानांतरण अकलतरा थाना किया गया है। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान नवनियुक्त सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने विशेष चर्चा में अरविन्द तिवारी से कहा कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने उनकी पहली प्राथमिकता होगी और गरीबों के साथ दबंग लोग अब कोई उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं कर सकेंगे। कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि थाना परिसर में वे गरीब एवं पीड़ितों की समस्या सुनने के लिये हमेशा उपस्थित रहते हैं और गरीबों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा उनका प्रयास रहता है कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को थाना स्तर से ही न्याय मिल जाये और वरिष्ठ अधिकारियों के पास उसको ना जाना पड़े। क्योंकि थाना नजदीक है जहाँ आने पर न्याय मिल जाये तो गरीब व्यक्ति के लिये इससे ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उनका बेहतर पुलिसिंग करने का प्रयास रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर व देहात क्षेत्र के अपराधी व अपराध का कार्य करने वाले या जुआ , सट्टा जैसे जितने भी समाज विरोधी कार्य हैं उनको करने वाले या तो उन कार्यों को छोड़ दें अन्यथा पुलिस अब अपने स्तर से इन सभी अवैध कार्यों को बंद करायेगी। उन्होंने एक बात और स्पष्ट की है कि उनको अपराधियों के लिये सिफारिश पसंद नहीं है।
: नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
Sun, Feb 5, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
[video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230205-WA0008.mp4"][/video]
जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से घेराबंदी कर आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ही ली। आरोपी के विरूद्ध बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये बलौदा पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
[video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230205-WA0007.mp4"][/video] इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत 21 नवंबर 2021 को पीड़िता ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर सुखसागर सूर्यवंशी अपने साथ सक्ति नगर जम्मू ले गया और वहां पीड़िता को शादी करूंगा बोलकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शादी के लिये कहने पर आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता दिनांक 19 नवंबर 2021 को अपने गांव वापस आयी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुख सागर सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 363 ,366 ,376 भादवि 06 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी घटनाकारित करने के बाद दिल्ली जम्मू की तरफ फरार हो गया था और गिरफ्तारी के डर से अपने मोबाईल का उपयोग भी नहीं कर रहा था। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने दोस्तो से मिलने ट्रेन से बिलासपुर आ रहा है , जिस पर तत्काल बलौदा पुलिस रेलवे स्टेशन बिलासपुर पहुँची और आरोपी सुखसागर सूर्यवंशी को स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर वह अपना जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी सुखसागर सूर्यवंशी निवासी नवगवा को गिरफ्तार कर बलौदा पुलिस ने आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में बलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी , आरक्षक श्याम राठौर , संतोष रात्रे एवं लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।