: स्टंटबाजों पर की जायेगी कार्यवाही - एसपी विजय अग्रवाल
Sat, Mar 18, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - इन दिनों युवाओं में बाईक वह कार स्टंट कर फोटो , बीडियो तथा रिल बनाने की होड़ मची हुई है। विगत दिवस जांजगीर चांपा पुलिस ने कार में स्टंट करते लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। वहीं अब ऐसे कारनामा करने वालों के लिये अब जांजगीर चांपा के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ऐसे स्टंटबाजों को सबक सिखाने के लिये बहुत अच्छी मुहिम छेड़ रखी है। उन्होंने अपने बीडियो संदेश में बाइक व कार स्टंटबाजों के लिये साफ तौर पर हिदायत दी है कि अगर कोई व्यक्ति या लड़का या लड़की सड़क व मैदानों में स्टंट करते पाये गये तो उनकी खैर नहीं है। पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने इसके लिये बकायदा व्हाट्सअप नंबर जारी करते हुये कहा है कि अगर किसी को भी स्टंट करते कोई दिखे तो वे उसका फोटो बीडियो 9479193199 नंबर पर व्हाट्सअप करे। व्हाट्सअप करने वाले का नाम पुलिस द्वारा गुप्त रखा जायेगा , वहीं स्टंटबाजों पर पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। इस संबंध में चांपा-जांजगीर पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील भी की है कि सभी नागरिक यातायात का पालन करें व सभी माता पिता अपने नाबालिग बच्चों को स्कूटी , बाईक व कार कतई ना दे। अगर वे बालिग है तो हेलमेट व गाड़ी की संपूर्ण कागजात अवश्य रखें। पुलिस कप्तान ने चांपा-जांजगीर के नागरिकों से अपील के आलावा यह उम्मीद भी रखी है कि नागरिक पुलिस की इस अपील पर अवश्य सहयोग करेंगे।
: तीन चिटफंड कंपनी के संचालकों की संपत्ति होगी कुर्की
Thu, Mar 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर चाम्पा द्वारा चिटफंड कंपनी के संचालकों के सम्पत्ति कुर्की करने का आदेश जारी किया गया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर- चांपा द्वारा संबंधित तहसीलदारों को कुर्की की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। आदेश के तहत विनायक होम्स रियल इस्टेट कंपनी , गरिमा होम्स एवं रियल स्टेट एलाईड कंपनी एवं कोलकत्ता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के संचालकों की संपत्ति की कुर्की होगी। तीनों कंपनियों के संचालकों की कुल 8,149,777 रुपये संपत्ति की कुर्की की जायेगी।
कुर्की से प्राप्त होने वाली राशि को निवेशकों को वापस किया जायेगा।
गौरतलब है कि विनायक होम्स रियल इस्टेट कंपनी के संचालक जितेन्द्र बिसे के द्वारा चिटफण्ड कंपनी संचालित कर निवेशकों का रकम दोगुनी करने का झांसा देकर रकम कंपनी में जमा कराता था , जो निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गया था। जिस पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 189/15 धारा 420 ,409 ,34 भादवि छ.ग. निक्षेपकों का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालन अधिनियम 1978 की धारा 3 ,4 एवं 05 पंजीबद्ध किया गया। कंपनी के संचालक के नाम से ग्राम पेण्ड्री थाना जांजगीर स्थित खसरा नंबर 350/6 रकबा 1.11 एकड़ अनुमानित कीमत 13 लाख 84 हजार एक सौ उन्तीस रूपये को कुर्की करने का आदेश माननीय जिला एवं सत्र न्यायायाल द्वारा दिया गया। इसी तरह गरिमा होम्स एवं रियल स्टेट एलाईड कंपनी का संचालक बनवारी लाल कुशवाहा अपना चिटफण्ड कंपनी संचालित कर निवेशकों का रकम दोगुनी करने का झांसा देकर रकम कंपनी में जमा कराता था , जो निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गया था। जिस पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 172/17 धारा 420,409,34 भादवि छ.ग. निक्षेपकों का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालन अधिनियम 1978 की धारा 3 ,4 एवं 05 पंजीबद्ध किया गया। कंपनी के संचालक के नाम से ग्राम कोसमंदा स्थित खसरा नंबर 1456/8 रकबा 1.30 एकड़/ 0.540 हेक्टेयर अनुमानित कीमत बावन लाख पांच हजार रूपये रूपये को कुर्की करने का आदेश माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा दिया गया। वहीं कोलकत्ता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संचालक रतन कुमार मांझी चिटफण्ड कंपनी संचालित कर निवेशकों का रकम दोगुनी करने का झांसा देकर रकम कंपनी में जमा कराता था। जो निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गया था। जिस पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 230/15 धारा 420 , 409 , 34 भादवि छ.ग. निक्षेपकों का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालन अधिनियम 1978 की धारा 3, 4 एवं 05 पंजीबद्ध किया गया। कंपनी के संचालक के नाम से ग्राम तेंदुआ तहसील नवागढ़ में भूमि खसरा नंबर 189/1 ग रकबा 2.50 एकड एवं 189 1 छ 0.25 एकड़ कुल कीमती 15 लाख 60 हजार छः सौ 48 रूपये को कुर्की करने का आदेश माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर द्वारा दिया गया।
: एसपी विजय अग्रवाल ने किया महिलाओं का सम्मान
Thu, Mar 9, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली त्योहार के मद्देनजर जिला पुलिस बल जांजगीर-चांपा द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं परिवार परामर्श केन्द्र के नवीन सदस्यों का स्वागत तथा पुराने सदस्यों के विदाई समारोह का आयोजन गत दिवस परिवार परामर्श केन्द्र में किया गया। उक्त कार्यक्रम विजय अग्रवाल पुलिय अधीक्षक की अध्यक्षता मे संपन्न हुई , जिसमें जिला जांजगीर चांपा के विभिन्न थाना चौकी एंव कार्यालयो में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारीगण , नवीन/पुराने परिवार परामर्शदात्री के सदस्य तथा योग विद्या स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन परामर्शदात्री सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया उसके पश्चात् नवीन परामर्शदात्री सदस्यो का परिचय लिया गया। इस दौरान नवीन परामर्शदात्री के सदस्यों द्वारा अपने लगन एवं मेहनत तथा उत्साह से अपने कार्यो का निर्वहन करने के संबंध में इच्छा जाहिर की गई। पुराने परामर्शदात्री सदस्यो द्वारा परामर्शदात्री के संबंध में लंबे समय से कार्य करने के अनुभव को साझा किया गया , साथ ही नवीन सदस्यों को उत्साह एवं निष्पक्ष भावना से कार्य करने एवं प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलहनामा से कराये जाने की सलाह दिये गये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुराने परामर्शदात्री के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में एसपी अग्रवाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ की सम्मान को दृष्टिगत रखते हुये स्व. सुश्री शशिकांता राठौर की परिवार परामर्श केन्द्र को दिये गये योगदान को प्रेरणाश्रोत बताया गया। परिवार परामर्श केन्द्र को नवीन स्थान मे सर्व सुविधा युक्त बनाने का प्रयास करने एवं होली पर्व के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग ड्यूटी करने से महिलाये निडर एवं निर्भिक होकर गली एव मोहल्लो मे होली खेलने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला पुलिस अधीकारी एवं कर्मचारियों को विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय सुश्री शशिकांता राठौर राज्य महिला आयोग सदस्य को नवीन एवं पुराने परामर्शदात्री सदस्यो तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर में संकिय भुमिका को याद करते हुये भावुक होकर श्रद्धांजली दी गई। योग विद्या शिक्षको द्वारा समय समय पर रक्षित केन्द्र एंव जिला जेल जांजगीर मे योगाभ्यास कराया जाता है। जिन्हे शाल एंव श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा महिला पुलिस कर्मचारी को श्रीफल व गुलाब देकर सम्मानित किया गया। नवीन परामर्शदात्री के सदस्य दुष्यंत सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रकरण का निराकरण परिवार परामर्श केन्द्र में ही करने का प्रयास करने के संबंध में बताया। वहीं संतोष राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा - नारी-नारी कहते है नारी नर की खान। नारी से नर होत है ध्रुव प्रहलाद समान। उक्त कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया , जिनके द्वारा यत्र नारी पूज्यंते तत्र देवता रमन्ते उद्बोधित कर कार्यक्रम का संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 60-70 लोग उपस्थित रहे।