: नवरात्र पर्व आसुरी प्रवृत्तियो से विजय प्राप्ति का पर्व -- झम्मन शास्त्री
Tue, Oct 12, 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - डोगरगढ़ स्थित माँ भगवती बम्लेश्वरी देवी के पावन प्रांगण में शारदीय नवरात्र पर्व के पुण्यमय अवसर पर माँ वेद जननी गायत्री देवी आराधना एवं सहस्त्रार्चन समारोह आचार्य श्री पंडित झम्मन शास्त्री पीठपरिषद् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पावन सानिध्य में वैदिक विद्वानों के द्वारा मंगलमय वातावरण में सम्पन्न हो रहा है l परम सिद्धि प्रदायक नवरात्र पर्व एवं देवी उपासना के रस रहस्यों के विषय में प्रकाश डालते हुये आचार्य झम्मन शास्त्री ने सत्संग संगोष्ठी में बताया कि जगत जननी की कृपा होने पर जगतपिता परमात्मा की सहजता पूर्वक प्रेमपूर्ण कृपा सुलभ हो जाता है l माँ भगवती अनन्त रूपों में प्रगट होकर भक्तों के कल्याण हेतु लीला करती है , आसुरी वृत्तियों का दमन कर संत , भक्त और सज्जनों की रक्षा करते हुये सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु पराक्रम पूर्वक युद्ध के मैदान में शुंभ , निशुंभ , मधुकैटभ , महिषासुर , चण्ड , मुण्ड जैसे महादानवों का संहार कर प्रेरणा देती है कि समाज में आध्यात्मिक दैवी शक्ति प्राप्त कर अन्याय , अधर्म , अनीति ,अधर्माचरण के विरोध मे सत्य ,धर्म , न्याय , नीति की स्थापना के लिये व्यूहरचना युक्त संघर्ष करना चाहिये , इसलिये नवरात्र पर्व में सात्विक उपासना के द्वारा शक्ति संचय करने की परम्परा है। आज वर्तमान में तमोगुण , तामसी प्रवृत्तियां बढ रही है ,जो असुरों के समान है जिससे अनैतिकता , अपराध , चोरी , हिंसा , व्याभिचार ,दुराचरण का ताण्डव नृत्य हो रहा है उसे रोकने हेतु प्राचीनकाल से ही माँ दुर्गा , महाकाली , महालक्ष्मी , महासरस्वती , दस महाविद्या , चौंसठ योगनी , बावन शक्ति पीठ, षोडश मातृका अन्नपूर्णा, शीतला,भद्रकाली, चंडिकादेवी आदि की उपासना कर दैवी सम्पदा प्राप्त करने का विधान है। ध्यान आराधना , पूजा, यज्ञ ,व्रत ,तप , दान तभी सफल होता है जब हम शास्त्रों मे बताये विधि नियमों का पालन करते हुये सात्विक भाव से समर्पण की भावना,श्रद्धा ,आस्था पूर्वक सर्वहित की भावना से प्रार्थना समर्पित करें l भक्ति , पूजा ,यज्ञ ,साधना प्रदर्शन का विषय ना बने ,अन्तः करण की पवित्रता के लिये भगवत प्राप्ति के लिये आत्मकल्याण , जन कल्याण की भावना से हिन्दुओं के प्रशस्त मान बिन्दुओं की रक्षा के लिये मठ मंदिरों की सुरक्षा , गौसंरक्षण , भारत की अखण्डता , समाज में सुख शांति , समृद्धि , एकता के लिये आराधना करने पर सम्पूर्ण अभीष्ट फल की प्राप्ति संभव है। आचार्य श्री ने बताया कि पूज्यपाद गुरुदेव भगवान शंकराचार्य महाभाग द्वारा घोषित भारत ,नेपाल ,भूटान , शीघ्र शुभ संकल्प की पूर्ति के लिये हिन्दू राष्ट्र घोषित हो। नित्य माँ के चरणों में प्रार्थना करते हुये समाज में अपने अपने क्षेत्र में साप्ताहिक सेवा प्रकल्प संचालित कर युवा पीढ़ी को आदित्य वाहिनी के सक्रिय सदस्यता अभियान से जोड़ने का कार्यकर पुण्य लाभ प्राप्त करें । नवरात्र पर्व मे मठ मंदिरो को जो हिन्दुओं के गढ़ है किला है उसे शिक्षा , रक्षा , सेवा , संस्कृति , धर्म और मोक्ष का केंद्र बनाकर वहां सामुहिक भजन , संकीर्तन , हनुमान चालीसा का पाठ , स्वाध्याय , साधना , सत्संग , संगोष्ठी के द्वारा भारतीय संस्कृति , सनातन परम्परा का प्रचार प्रसार करते हुये समाज को सुसंस्कृत , सुबुद्ध तथा स्वावलंबी बनाने का अभियान चलावें यही सर्वोत्तम नवरात्र पर्व की साधना की सफलता होगी।
: इंटक श्रमिक मजदूर महासम्मेलन 24 अक्टूबर को - इंटक छः ग रायपुर
Tue, Sep 28, 2021
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) छतीसगढ़ कार्य समिति की बैठक 26 सितंबर 2021 को सम्पन हुई जिसमे छत्तीसगढ़ इंटक कांग्रेस के सभी विंग के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश जिला पदाधिकारी सम्मलित हुए। इंटक प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 24 अक्टूबर 2021 को प्रदेश स्तरीय विशाल श्रमिक मजदूर महासम्मेलन इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद मंत्री श्री चन्द्रशेखर दुबे ददाई बाबा की उपस्थिति में आयोजित करने का निर्णय लिया गया । इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे एवं पदाधिकारीयो ने प्रेस वार्ता में कहा कि विशाल मजदूर महा सम्मेलन 24 अक्टूबर को रायपुर में होगी जिसके लिए पूर्व मंत्री सांसद इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दुबे जी 23 अक्टूबर को रायपुर आ रहे है उनके आगमन पर भव्य स्वागत एयरपोर्ट से राजीव भवन तक प्रदेश भर से पहुचे इंटक पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ द्वारा की जाएगी राजीव भवन में झीरम घाटी के शहीदों को इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दुबे जी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं दूसरे दिन 24 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ इंटक द्वारा आयोजित विशाल श्रमिक मजदूर महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे श्रमिक सम्मेलन में एसईसीएल,एनटीपीसी,सीएसबी,भिलाई स्टील प्लांट , एनएमडीसी,बाल्को एलुमिनियम प्लांट सहित प्राइवेट सेक्टर के स्टील, पावर एवं खनन छेत्र में कार्यरत श्रमिक शकर कारखाना के श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी भाग लेंगे साथ ही एफसीआई, वेयरहाउस के हमाल ,बिजली विभाग के मेंटेनेंस ठेका श्रमिक - सब स्टेशन के कर्मचारी, प्रायवेट हास्पिटल के कर्मचारी व सरकार के 102 एवं 108 में कार्यरत कर्मचारी, स्कूल के कर्मचारी व असंगठित छेत्र में कार्यरत श्रमिक ,बड़े छोटे वाहन चालक साथी हजारो की संख्या में सामिल होंगे श्री दुबे ने बताया कि वर्तमान सरकार श्रमिक मजदूर किसान के हित मे अनेको क्रांतिकारी निर्णय लिए है माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना लागू कीया हैं एवं प्रायवेट सेक्टर में 90 प्रतिशत छत्तीसगढ़ीयो को रोजगार के निर्णय लिया है जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार की सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा एवं श्रमिको की न्यायोचित मांगो पर सरकार की ध्यानाकर्षण करेंगे साथ ही बस्तर नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद करते हुवे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उक्त प्लांट को चलाने की निर्णय पर केंद्र सरकार को उक्त प्लांट राज्य सरकार के हाथों सौपने की मांग रखेंगे राज्य में पूर्वती बीजेपी सरकार के 15 साल कार्यकाल में श्रमिकों की निरंतर शोषड हुई है उन्हें 12 घण्टा कार्य करने विवश बिना पीएफ ईएसआई दिए कार्य लेते रहे हैं जिस पर संयुक्त जांच दल बनाकर श्रमिको के कार्य समय वेतन राज्य सरकार के मूलभूत सुविधाओं मिल रहे हैं य नही इस पर जांच की मांग करते हुवे प्रायवेट सेक्टर पर कार्यरत 3 वर्ष से अधिक ठेका श्रमिको को रेगुलर करने की मांग रखेंगे श्रमिक महासम्मेलन में देश भर से इंटक के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी व ट्रेड यूनियन पदाधिकारी पहुचेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने इंटक पदाधिकारी जुटे हुवे है 2 अक्टूबर गांधी जयंती की दिन से प्रदेश भर में श्रमिकों की निशुल्क पंजीयन कैम्प जिला ब्लाक एवं श्रमिक बाहुल्य छेत्रो में की जाएगी !
पत्रकारवार्ता में इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह ठाकुर,प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ,असंगठित इंटक प्रदेश अध्यक्ष संजु तिवारी,युवा इंटक प्रदेशाध्यक्ष चंद्रेश सिंह,महिला इंटक प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे इंटक कार्यकारी अध्यक्ष उमेश रगड़े, इंटक रायपुर जिलाध्यक्ष देवानंद वर्मा,युवा इंटक अध्यक्ष भावेश दीवान,सुनील बरेठ, अवधेश दुबे सहित पदाधिकारी उपस्थित थे