: रक्षित केंद्र में स्कूल वाहन की जांच हेतु किया गया शिविर का आयोजन
Fri, Jun 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशानुसार शिक्षण सत्र की शुरुआत के पहले यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया। आयोजित शिविर में जिले के 79 स्कूली वाहन जिसमे 63 बस एवं 16 छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन , परमिट , बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 03 चालकों को आंखों से संबंधित एवं 08 चालकों को उक्त रक्तचाप की समस्या थी जिन्हें डॉक्टर द्वारा दवाई लेने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 18 स्कूल वाहन सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं कर सके जिसमें 07 स्कूली वाहन पर परमिट शर्तो का उल्लंघन करना पाये जाने पर प्रत्येक वाहन चालक से पांच - पांच हजार रुपये कुल 35000 रूपये तथा 11 वाहन चालक पर अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर 8000 रूपये जुर्माना लिया गया। साथ ही 10 वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ा गया। यदुमणि सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार वाहन ना चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन ना चलाने की समझाइश दी गई।स्कूली वाहनों की जांच कार्यवाही के दौरान अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , यदुमणि सिदार अनु.अधि.पुलिस चाम्पा , प्रदीप जोशी प्रभारी यातायात , प्रदीप शर्मा उपनिरीक्षक परिवहन विभाग एवं यातायात तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
: रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण एसपी से हुये सम्मानित
Sun, May 28, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - महानदी शिवरीनारायण में नौका विहार के दौरान मौसम खराब होने के चलते टापू में फंसे चौदह लोगों को बाहर निकालकर जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों को आज पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि गत दिवस थाना शिवरीनारायण अंतर्गत महानदी में नौका विहार के लिये निकले चार महिला - चार पुरूष और छह बच्चों सहित कुल चौदह लोग तेज हवा चलने और मौसम बिगड़ने के कारण महानदी टापू में फंसे हुये थे। जिन्हें अपनी जान की परवाह किये बिना सामूहिक प्रयास , अथक परिश्रम का परिचय देते हुये पुलिसकर्मियों , होमगार्ड टीम एवं ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। उनकी इस साहसिक कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक ने आज सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।टापू में फंसे लोगों की सूची -पायल मिश्रा पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 17 वर्ष निवासी सरकण्डा बिलासपुर , मानसी साहू पिता दुर्गेश साहू उम्र 13 वर्ष निवासी भटगांव हाल कुम्हारी , निधी साहू पिता सत्यप्रकाश साहू उम्र 14 वर्ष निवासी सोन लोहसी बिलासपुर , कौशल साहू पिता शान्तनु कुमार उम्र 11 वर्ष निवासी सरसीवां , नैतिक साहू पिता कमल नारायण साहू उम्र 09 वर्ष निवासी कुम्हारी थाना बिलाईगढ , शुभ साहू पिता पिता कमल नारायण साहू उम्र 09 वर्ष निवासी कुम्हारी थाना बिलाईगढ़ , श्रीमति नीलिमा शर्मा पति सुरेश शर्मा उम्र 60 वर्ष निवासी भाठापारा जिला बलौदाबाजार , श्रीमति अर्चना पाण्डेय पति लक्ष्मीकांत पांण्डेय उम्र 45 वर्ष निवासी सरकण्डा बिलासपुर , श्रीमति मीना साहू पति दुर्गेश साहू उम्र 38 वर्ष निवासी भटगांव हालमुकाम कुम्हारी , श्रीमति सोनिया साहू पति कमल नारायण साहू उम्र 37 वर्ष निवासी कुम्हारी थाना बिलाईगढ़ , आशीष कुमार प्रधान पिता पन्नालाल प्रधान उम्र 28 वर्ष निवासी कुम्हारी , कमल नारायण साहू पिता स्व. जवाहर लाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी कुम्हारी थाना बिलाईगढ़ , धनाराम केंवट पिता तिहारू केवट उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 03 शिवरीनारायण , गौतम निषाद पिता प्रकाश निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 04 शिवरीनारायण।रेस्क्यू टीम की सूची -चंद्रशेखर परमा उप पुलिस अधीक्षक (बा.वि.अ.अ.सेल.) जांजगीर , निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक संजय उजीर , आरक्षक अर्जुन यादव , श्रीकांत सिंह , प्रवीण साहू , महेंद्र राज , मनोज रत्नेश।होमगार्ड टीमशिव कुमार साहू , हरि प्रसाद पटेल , राधेश्याम कश्यप , कृष्णा कुमार साहू , जयप्रसाद कटौतिया , धनेश्वर सिदार , अशोक पाण्डेय।मदद करने वाले ग्रामीणों की सूचीप्रकाश बंसल पिता शिवदयाल उम्र 48 वर्ष निवासी शिवरीनारायण , किर्ती शर्मा पिता स्व. लक्ष्मण शर्मा निवासी शिवरीनारायण , शिवशंकर सोनी पिता बैसचंद सोनी उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 शिवरीनारायण , शुभम केशरवानी पिता जोगेश केशरवानी निवासी नवागढ़ हाल मुकाम शिवरीनारायण , प्रतीक शुक्ला पिता सुर्दशन शुक्ला उम्र 31 वर्ष निवासी शिवरीनारायण , संजय सोनी पिता स्व. जीवन लाल उम्र 38 वर्ष निवासी शिवरीनारायण।
: मां सहित अंधेकत्ल के दो आरोपी जेल दाखिल
Sun, May 28, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - अवैध संबंध के चलते बालक के गला एवं मुंह को दबाकर हत्या करने एवं उसके पैर को तार और पत्थर से बांधकर शव को कुआं में फेंक दिये जाने के मामले में नैला चौकी पुलिस ने मां सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वासा बाई धीवर निवासी मुड़पार ने गत माह 14 अप्रैल को चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को इसका नाबालिग लड़का घर में नहीं है और आसपास पता करने पर कोई पता नहीं चला। जिसे कोई अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर चौकी नैला में अपराध क्रमांक 269/23 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 13 मई को प्रार्थिया के घर के बाड़ी से लगे कुंयें मेें एक बालक का शव तैरता हुआ मिला। जिसे कुंआ से निकालने पर प्रार्थिया द्वारा उक्त बालक की पहचान अपने पुत्र के रूप में की गई। मृत बालक का पैर तार एवं पत्थर से बंधा हुआ था। जिस पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कराकर मर्ग जांच उपरांत प्रकरण में धारा 302 , 201, 34भादवि जोड़ी जाकर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान घटना की गम्भीरता को देखते हुये मौके पर एफएएल वैज्ञानिक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होकर घटनास्थल का निरीक्षण किये एवं डॉग स्कॉट की टीम भी भेजी गई। प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। प्रकरण के संदेही मृतक की मां द्वासा बाई धीवर एवं चाचा राजू धीवर को पुलिस हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में बताये कि मृतक के पिता वर्ष 2008 से हत्या के प्रकरण में सजा होने पर बिलासपुर जेल में निरूद्ध है। इसी दौरान द्वासा बाई धीवर एवं राजू धीवर के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गया था। गत माह 13 अप्रैल को दोनों तिलई के बैंक से वापस घर आये और बाद मे मृतक बालक दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उक्त घटना के संबंध में मृतक द्वारा जेल जाकर अपने पिता को बताऊंगा कहने पर आरोपी राजू धीवर मृतक बालक के गला एवं मुंह को दबाकर हत्या कर दिया एवं मृतक के पैर को बाड़ी में रखे तार एवं पत्थर से बांधकर शव को कुंआ मेें फेंक देना बताया गया। नैला चौकी पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में मां सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में चंद्रशेखर परमा उप पुलिस अधीक्षक , यदुमणि सिदार एसडीओपी चांपा , निरीक्षक लखेश केवट , उप निरीक्षक गजा लाल चंद्राकर चौकी प्रभारी नैला , उप निरीक्षक पुष्पराज साहू , सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह , राम खिलावन साहू , प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह , राजकुमार चंद्रा , आरक्षक जितेश सिंह , गोपेश्वर सिंह एवं महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी का विशेष योगदान रहा।