: एसपी विजय अग्रवाल ने मोबाइल धारकों को किया मोबाइल वितरित
Tue, Aug 1, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चाम्पा - जिला पुलिस ने राज्य एवं दीगर राज्यों से लगभग 23 लाख रुपये कीमती 162 नग गुम मोबाइल किया बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा पुलिस लाईन जांजगीर में मोबाइल धारकों को मोबाइल वितरित किया गया। मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरे में मुस्कुराहट देखने को मिली। इन मोबाइल धारकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था , जिसका पता तलाश व खोजबीन साइबर सेल जांजगीर द्वारा किया जा रहा था। सीईआईआर पोर्टल जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लाॅच किया गया है , के माध्यम से कुल 13 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया। इस अभियान के तहत जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा बिलासपुर , कोरबा , रायगढ़ , रायपुर , दुर्ग , सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को बरामद किया गया। मोबाइल धारकों को अपने मोबाइल फोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन पुलिस द्वारा सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर मोबाइल धारक को वापस किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपील की है कि अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखें , यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवें। ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार , मेला , मंड़ई में गुम होते है , ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करने हेतु सुझाव दिया गया। यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करने और अच्छे नागरिक होने का परिचय देने हेतु सुझाव दिया गया। कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे ईएमईआई ना लिखा हो उसे कतई ना खरीदें , हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो , इस बात का भी सुझाव दिया गया। इसी तारतम्य में उपस्थित लोगो को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर क्राईम एवं सायबर फ्राड से संबंधित जानकारी देते हुये इससे बचाव का उपाय बताया गया तथा अभिवक्ति एप डाउनलोड करा कर उसकी उपयागिता के बारे एवं महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दिया गया। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी/कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
: नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल
Thu, Jul 27, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - एसईसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से कुल छह लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यकला रामटेके ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी जीतराम उम्र 32 वर्ष निवासी बम्हनी थाना अकलतरा एवम दो अन्य लोग से आरोपी देव कुमार डहरिया द्वारा निजी भूमि एसईसीएल दीपका द्धारा अधिग्रहरण किये जाने के एवज मे प्रार्थी व दो अन्य लोगो को एसईसीएल मे नौकरी लगाने के नाम से दो-दो लाख रूपये कुल छह लाख रूपये लिये थे। प्रार्थी व दो अन्य का ना नौकरी लगाये और ना ही पैसे वापस किये। आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम से पैसे लेकर धोखाधड़ी करने से आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी देवकुमार उर्फ पराग उम्र 35 वर्ष निवासी जोरहा डबरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से अकलतरा पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यकला रामटेके , सउनि बी.पी.खांडेकर , आरक्षक विवेक ठाकुर , बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।
: दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने के दो महिला आरोपिया जेल दाखिल
Mon, Jul 17, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - दहेज के नाम पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले दो महिला आरोपिया को पामगढ़ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार पीड़िता ने थाना पामगढ़ में 02 जुलाई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2020 में उनकी शादी व्यापार विहार बिलासपुर निवासी गजेंद्र कश्यप के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से इसका पति , ससुर , जेठ , अन्य रिश्तेदार शादी में कम दहेज लाने और मोटरसायकल नही लाने की बात कहकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में कुल आठ आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 284/23 दहेज प्रताड़ना की धारा 498 ए , 34 भादवि के तहत अपराध पंजबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी एवं गंभीर होने से शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। आरोपियों द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दो महिला आरोपिया रमाबाई कश्यप उम्र 32 वर्ष एवं पुष्पांजली कश्यप उम्र 31 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उनके द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से पामगढ़ पुलिस ने उन्हें 16 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सनत कुमार मांत्रे थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि.नीलमणि कुसुम , महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव , आरक्षक भुनेश्वर साहू , उमेश दिवाकर , संदीप डहरिया एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।