: आरटीओ अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी जेल दाखिल
Thu, Jul 13, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - स्वयं को आरटीओ अधिकारी बताकर बेरोजगारों को रोजगार देने एवं लोन देने के नाम से अलग - अलग ग्रामीणों से सवा लाख रूपये से अधिक की राशि ऐंठकर धोखाधड़ी करने के आरोपी को अकलतरा पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर रायगढ़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार विगत माह 14 मई को भागीरथ साहू पिता बाबूलाल साहू ग्राम कचहरी चौक जांजगीर द्वारा स्वंय को आरटीओ अधिकारी बताकर किरारी गांव के अशोक साहू के दुकान में जानकारी दिया। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जिला जांजगीर चांपा द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु लोन देने के संबंध में बताते हुये आवेदन के लिये 3500 रूपये एवं बीमा के लिये 1500 रूपये जमा करना बताया। भागीरथी साहू की बातों में आकर प्रार्थी एवं इसके गांव के अन्य व्यक्ति व गांव के आसपास के अन्य कुल 26 व्यक्तियों द्वारा दिनांक 14 मई 2023 से 30 जून 2023 के दौरान पांच - पांच हजार रुपये जमा कर कुल 135000 रुपये धोखाधड़ी कर प्राप्त किया गया है। इसके बाद 05 जुलाई 2023 को एक लिस्ट मोबाईल नंबर 7389512972 के व्हाट्सएप के माध्यम से 27 व्यक्तियों की एक सूची भेजकर प्रत्येक को 250000 रुपये अनुदान राशि के रूप में प्राप्त होने के संबंध में एक फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा सभी व्यक्तियों को धोखाधड़ी करते हुये झूठा दस्तावेज तैयार कर बेईमानी से धन अर्जित करने के संबंध में एक लिखित शिकायत प्रार्थी के द्वारा प्रस्तुत करने पर लिखित आवेदन पर से भागीरथी साहू के विरुद्ध धारा 420 , 467, 468 , 471 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 352/23 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी भागीरथी साहू उर्फ गुड्डा उम्र 50 वर्ष निवासी नगरदा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी के कब्जे से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जांजगीर चाम्पा के नाम से तैयार किये गये फर्जी दस्तावेज दो पन्ने , स्टाम्प सील दो नग , शपथ पत्र चार नग , बिल बुक दो नग एवं एक नग मोबाईल को बरामद किया गया। अपराध सदर सबूत पाये जाने से उक्त आरोपी को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही से निरीक्षक सत्यकला रामटेके , उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा , सउनि अरुण सिंह , आरक्षक प्रदीप दुबे , आरक्षक विवेक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।
: स्कूल से कीमती सामान चोरी करने के दो आरोपी जेल दाखिल
Tue, Jul 11, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर स्कूल से चार लाख रुपये कीमती लैपटाप , प्रोजेक्टर , सीपीयू चोरी के दो आरोपियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस चोरीकांड का खुलासा करते हुये चांपा एसडीओपी मधुमणि सिदार ने बताया प्रार्थी जी० एल० चौहान व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत 16 जून को आईसीटी लैब को खोले थे जहां सभी समान व्यवस्थित था। उसके बाद 27 जून को पुन: लैब को देखे तब लैब में रखा लैपटाप , कि बोर्ड एवं माउस मनिटर प्रोजेक्टर नहीं था। इन सभी सामानों कै कोई अज्ञात व्यक्ति चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध 300/23 धारा 457 , 380 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राजेन्द्र बरेठ उम्र 22 वर्ष और हेमंत श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी कोसमंदा को घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया। उन्होंने उक्त घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किये। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान पांच नग लैपटाप , एक नग प्रोजेक्टर , एक नग सीपीयू , एक नग वाई फाई जुमला कीमती चार लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे का रॉड एवं पेचकस बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से चांपा पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , उप निरीक्षक भुनेश्वर प्रसाद तिवारी , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , आरक्षक ईश्वरी राठौर , माखन साहू , डिकेश्वर साहू , नितीन द्विवेदी , रूपनारायण बरेठ का सराहनीय योगदान रहा।
: पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध एवं शिकायत की समीक्षा बैठक
Mon, Jul 10, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आज अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें मीटिंग के दौरान अधिकारियों को गंभीर अपराधों एवं महिला संबधि अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने , जिले में अवैध शराब बिक्री , जुआ / सट्टा , आर्म्स एक्ट , एनडीपीएस एक्ट एवं
थाना/ चौकी क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में निवासरत कोटवारों की बैठक लेने के लिये निर्देशित किया गया। इस बैठक में अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , निकोलस खलखो उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय , श्रीमती सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक , शैलेन्द्र पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक एवं जिले के थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे।